Last Updated on April 1, 2022 by pooja kumawat
शरबती गेहूं मंडी भाव | Top vaeraity of whaet | मध्य प्रदेश में शरबती गेहूं पहुंचा 4200 के पार | शरबती गेंहू का रेट | शरबती गेहूं का उत्पादन |
नमस्ते किसान ओर व्यापारी भाइयों जैसा की हम जानते है कि मध्यप्रदेश का शरबती गेंहू देश भर मे प्रसिद्ध है | पिछले कुछ दिनों मे गेंहू की नई फसल भी मंडियों मे आने लगी है, वहीं बात करे शरबती गेंहू के भावो की तो बात दे कि मध्यप्रदेश मे शरबती गेंहू के भावों मे लगातार चमक देखने को मिल रही है | त्योहारिक व सादी-ब्याह सीजन भी भावों मे तेजी को लगातार बढ़ावा दे रहे है | रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते भी विदेशों मे भारतीय गेंहू की भारी मांग देखी जा सकती है |

आइए जानते है सीहोर, इंदोर, भोपाल, विदिशा जैसी mp की प्रमुख मंडियों मे शरबती गेंहू का रेट –
MP में आज शरबती गेहूं मंडी भाव – शरबती गेहूं मंडी भाव
सीहोर मंडी – शरबती गेंहू रेट 4050 रु /क्विंटल, आष्टा मंडी – गेंहू शरबती 4020 रु /क्विंटल, विदिशा – शरबती गेंहू 3960 रु /क्विंटल, गंज बसोदा मंडी – गेंहू शरबती 3750 रु /क्विंटल, इंदौर – शरबती गेंहू 3760 रु /क्विंटल, अशोकनगर – गेंहू शरबती 3650 रु /क्विंटल, सागर मंडी – गेंहू शरबती 3650 रु /क्विंटल, गुना मंडी – शरबती गेंहू रेट 3630 रु /क्विंटल, भोपाल – शरबती गेंहू 3520 रु /क्विंटल, रायसेन मंडी – गेंहू शरबती 2470 रु /क्विंटल, होशंगाबाद मंडी – शरबती गेंहू 2500 रु /क्विंटल |
शरबती गेहूं का उत्पादन इस बार कितना हुआ ?
हर साल एमपी के सिरोह, अष्टा, विदिशा, अशोकनगर, इंदौर, सागर, गुना, भोपाल में शरबती गेहूं का उत्पादन अच्छा बताया जा रहा, जिसमें स्रवोधिक सीहोर में बढ़े क्षेत्र में शरबती गेहूं की खेती की जाती है। इस बार का वार्षिक उत्पादन लगभग 109053 मैट्रिक आका जा रहा है ।
एमपी का गेहूं क्यो प्रसिद्ध है ?
एमपी के प्रमुख गेहूं उत्पादक जिलों में काली और जलोढ़ उपजाऊ मिट्टी है जो शरबती गेहूं के उत्पादन के लिए उत्तम बनी हुई है। शरबती गेहू को इसके भूरे रंग के चलते द गोल्डन ग्रेन के नाम से जाना जाता है ।
यह भी पढे –