Last Updated on April 6, 2022 by
ग्वार तेजी मंदी रिपोर्ट | मंडियों में ग्वार भाव | ग्वार का उत्पादन | ग्वार की बढती मांग | ग्वार की काफी अच्छी किमते मिलने के आसार |
देश की कई मंडियों मे इस समय ग्वार के भावों मे तेजी देखने को मिल रही है | पिछले दिनों मे राजस्थान, हरियाणा, उतरप्रदेश, मध्यप्रदेश ओर गुजरात की मंडियों मे ग्वार की कीमतों मे काफी उछाल देखने को मिला है | अन्तराष्ट्रीय बाजारों मे ग्वार की डिमांड लगातार बढ़ती हुई देखी जा रही है, भावों के रुख को देखे तो किसानों को इस बार ग्वार की काफी अच्छी किमते मिलने के आसार दिख रहे है |
आइए जानते है देश कई प्रमुख मंडियों मे आज ग्वार के भाव क्या चल रहे है –

ग्वार मंडी रेट – आज का प्रमुख मंडियों में ग्वार भाव –
राजस्थान – जयपुर मंडी – 6050 रु / क्विंटल, बाड़मेर मंडी – 6520 रु / क्विंटल, चुरू मंडी – 5625 रु / क्विंटल, जोधपुर मंडी – 5645 रु / क्विंटल, अकलेरा मंडी – 5500 रु / क्विंटल |
महाराष्ट्र – नाशिक मंडी – 5500 रु / क्विंटल, मुंबई मंडी – 6000 रु / क्विंटल, सातारा मंडी – 5020 रु / क्विंटल, सोलापूर मंडी – 3000 रु / क्विंटल, जलगाव मंडी – 4000 रु / क्विंटल |
गुजरात – मोरबी मंडी – 5500 रु / क्विंटल, सिद्धपुर मंडी – 5180 रु / क्विंटल, अहमदाबाद मंडी – 6500 रु / क्विंटल, दहगाम मंडी – 5640 रु / क्विंटल, धानेरा मंडी – 5630 रु / क्विंटल |
हरियाणा – भिवानी मंडी – 5740 रु / क्विंटल, मोहिंदरगढ़ मंडी – 5735 रु / क्विंटल, सिरसा मंडी – 5730 रु / क्विंटल, रोहतक मंडी – 5760 रु / क्विंटल, आदमपुर मंडी – 5720 रु / क्विंटल
मध्यप्रदेश – आलोट मंडी – 5590 रु / क्विंटल, जबलपुर मंडी – 5750 रु / क्विंटल के आस-पास, भोपाल मंडी – 5640 रु / क्विंटल के आस-पास |
इस बार ग्वार का उत्पादन –
बता दे की सितम्बर-अक्टूम्बर में आई फसल के मुताबित इस बार ग्वार का उत्पादन सामान्य रहा है | कम बारिश के चलते राजस्थान के कई जिलों में ग्वार की फसल प्रभावित रही थी | ग्वार की बढती मांग ने किसानो को एक बार पहले वाले भाव याद दिला दिए |विशेषज्ञों के अनुसार ग्वार का उत्पादन लगभग 25 से 28 लाख बोरी होने का अनुमान जताया है
ग्वार में तेजी आने की क्या संभावनाएं है ?
ग्वार मार्च के अंतिम दिनों से वापस व्यापारियों में 300-400 रु तेज भावों में खरीदारी देखने को मिली जिससे किसानो में ग्वार में तेजी आने की उम्मीद जागी है | पिछले साल की ग्वार खरीफ फसल लगभग 85 % फसल बाजार मंडियों में पहुच चुकी है |
यह भी पढे –