Last Updated on August 23, 2023 by krishi sahara
बैंगन के फूल क्यों गिरते है | बैंगन में फल फूल की दवा | बैंगन कितने दिन में फल देता है | बैंगन के लिए क्या कीटनाशक | बैंगन के पौधे में क्या डालें | बैंगन में कौन सी दवा डालें
मुनाफेदार फसलों में बैगन की फसल भी एक अच्छी डिमांड वाली सब्ज़ी फसल है | बैंगन की खेती करने वाले किसान भाइयों को भी इसमें अनेक प्रकार की समस्याओं और सावधानियों का सामना करना पड़ता है | आज हम बात करेंगे, बैंगन में फल फूल की दवा से लेकर जुड़े सभी सवाल-जवाब की –
![[ बैंगन में फल फूल की दवा 2023 ] जानिए बैंगन का पौधा फल क्यों नहीं दे रहा है | Good flowers and fruits from brinjal plant 1 बैंगन-में-फल-फूल-की-दवा](https://www.krishisahara.com/wp-content/uploads/2023/08/%E0%A4%AC%E0%A5%88%E0%A4%82%E0%A4%97%E0%A4%A8-%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82-%E0%A4%AB%E0%A4%B2-%E0%A4%AB%E0%A5%82%E0%A4%B2-%E0%A4%95%E0%A5%80-%E0%A4%A6%E0%A4%B5%E0%A4%BE.jpg)
टॉप 5 कारण – बैंगन का पौधा फल क्यों नहीं दे रहा है?
बैंगन के पौधों का फल नहीं देने की कई संभावित कारण हो सकते है –
उपयुक्त मात्रा में पोषण तत्वों की कमी : – अगर पौधों को उपयुक्त मात्रा में पोषण नहीं मिल रहा है, तो यह फूल-फल कम होने का कारण बन सकता है | बैंगन के पौधों को सिंचाई, जैविक खाद देने के साथ ही समय-समय पर पोषण की जरूरत होती है |
अच्छे उपजाऊ मृदा की कमी : – बैंगन के पौधों के लिए अच्छी उपजाऊ मिटटी की आवश्यकता होती है, ताकि वे अच्छे से ग्रोथ एव फूल-फल दे सकें | अगर मिट्टी की उपजाऊपन कम हो या फिर मिट्टी जैव कार्बनयुक्त नहीं हो, तो यह पौधों के फल न देने का कारण बन सकता है |
पौधों की देखभाल :- अगर पौधों की उचित देखभाल नहीं की जाती है, जैसे कि प्रुनिंग, पौधों की सही तरह से ग्रोथ, विकास नही होने देना, तो फल नहीं देने का खतरा बढ़ सकता है |
अच्छे बीज या पौधों की चयन : – हाइब्रिड बीज फसल की पैदावार क्षमता बढाता है, अगर बीजों या पौधों में रोग हो या उनमें संक्रमण हो तो ज्यादा फल/फूल नहीं देगा |
अच्छी मौसम जलवायु प्रकृति : – फल उत्पन्न होने के लिए अच्छी मौसम और प्रकृति की सहायता भी महत्वपूर्ण होती है | अगर मौसम की कोई अधिक एव कम तापमान हो तो फल नहीं देने का कारण बन सकता है|
बैंगन कितने दिन में फल देता है ?
बैंगन के पौधे की प्रकृति, पौधों की देखभाल, मौसम, और फसल के विकास पर निर्भर करता है | कई किस्मों के बीज की फसल 35 से 45 दिन बाद फूल आने शुरू हो जाते है, 50 से 70 दिन के बीच में फल तुडाई शुरू हो जाती है | देरी से पकने वाली और अधिक ग्रोथ वाली बैगन फसल 80 से 100 दिनों के आस-पास फल तुडाई के लिए तैयार होती है |
बैंगन में फल फूल की दवा कौन सी डालें?
बैंगन के पौधों में फल और फूल की संख्या को बढ़ावा देने के लिए कुछ महत्वपूर्ण उर्वरक और पौधों की देखभाल की जा सकती है|
- नाइट्रोजन बैगन पौधों के सही विकास के लिए महत्वपूर्ण होता है, और फूल और फल में वृद्धि को बढ़ावा देने में मदद करता है|
- फॉस्फोरस पोषक तत्व पौधों के रूख, फूल, और फल के विकास के लिए आवश्यक होता है|
- पोटैशियम फल में वृद्धि और गुणवत्ता बनाने में मदद कर सकता है|
- कैल्शियम पौधों की बनावट, मजबूती में मदद करता है और फूल और फल के झड़ने को रोकता है|
- अच्छी पैदावार के लिए 6 किलोग्राम यूरिया + npk 19,19,19 2 kg + 250 ग्राम मैग्नीशियम सल्फेट प्रति एकड़ की दर से ड्रिप या सिंचाई के साथ पौधों को देवे |
बैंगन के पौधे में फल बढ़ाने हेतु क्या डालें?
बैंगन के पौधों में फल बढ़ाने के लिए आप निम्नलिखित कदमों को अपना सकते है –
फलों का साइज़ बढ़ाने के लिए पोटेशियम सल्फेट 0.0.50 को 1 किलोग्राम प्रति एकड़ पानी में मिलाकर छिड़काव कर सकते है | या 4 किलोग्राम पोटेशियम सल्फेट प्रति एकड़ सिंचाई के साथ देवे |
पौधे लगाने के 20-25 दिन बाद छोटे-छोटे पोषक तत्वों कि पूर्ति के लिए NPK की 19:19 :19, 5 ग्राम प्रति लिटर की मात्रा में छिड़काव करें | प्रत्येक 20 दिनों के बाद दोबारा छिडकाव करें | इफको की सागरिका खाद भी बैंगन फसल में फल बढ़ाने हेतु अच्छी कामगार साबित है |
यदि आपकी विशिष्ट स्थिति के लिए सही देखभाल की आवश्यकता होती है, तो स्थानीय बागवानी विशेषज्ञ से सलाह प्राप्त करना बेहतर हो सकता है |
फूलों हेतु बैंगन में कौन सी दवा डालें?
बैंगन के पौधों के लिए फूलों की उत्पत्ति को बढ़ावा देने के लिए NPK की 0:52:34 या 13:0:45 की 5-7 ग्राम प्रति लिटर पानी में घोलकर स्प्रे कर देना चाहिए |
बैंगन में फूल झड़ रहे है क्या करें ?
बैंगन के पौधों में फूल झड़ने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे कि मौसम, पौधों की देखभाल, पोषक तत्वों की कमी, आदि | फ्लेनोंफिक्स (एन ए ए ) 4 मिली. प्रति 15-20 लिटर पानी में घोलकर स्प्रे छिडकाव कर फूलों के झड़ने की समस्या का प्रबंधन कर सकते हैं |
अधिक फल-फूल आने के लिए बैगन पौधे की समय पर सिंचाई, खरपतवार, और कीट प्रबंधन करना चाहिए |
यह भी जरूर पढ़ें…