[ राष्ट्रीय गोकुल मिशन योजना 2024 ] जानिए कृत्रिम गर्भाधान, मैत्री भर्ती आवेदन, सैलरी | Rashtriya Gokul Mission

Last Updated on January 8, 2024 by krishisahara

यूपी प्रदेश में कृषि विकास और युवा को कृषि व्यवसाय में छिपे सुनहरे मौकों से रूबरू कराने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओ पर काम कर रही है | कृषि क्षेत्र में राष्ट्रीय गोकुल मिशन योजना लॉन्च करके युवा, किसान, पशुपालकों में खुशी की लहर जगा दी है | इस स्कीम का सीधा-सीधा लाभ पशुपालकों, किसानों, युववर्ग को रोजगार के रूप में मिल रहा है | तो आइए जानते है, राष्ट्रीय गोकुल मिशन योजना को लेकर विस्तृत जानकारी –

राष्ट्रीय-गोकुल-मिशन-योजना

यदि आप एक भारतीय किसान या युवा है, जो अपना भविष्य पशुधन चिकित्सा में बनाना चाहते है तो, फिर आप बिलकुल ही सही जगह आए हो | इस लेख में आपको राष्ट्रीय गोकुल मिशन अंतर्गत मैत्री क्या है? राष्ट्रीय गोकुल मिशन भर्ती? राष्ट्रीय गोकुल मिशन Salary? राष्ट्रीय गोकुल मिशन का प्रमुख उद्देश्य –

राष्ट्रीय गोकुल मिशन योजना हाईलाइट बिन्दु –

योजना का नामराष्ट्रीय गोकुल मिशन
किसके द्वारा शुरू कीकेंद्र सरकार द्वारा शुरू की
लाभइस योजना का लाभ देश के पशुपालक व किसान
योजना का प्रकारकेंद्र सरकार योजना
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन / ऑफलाइन प्रक्रिया
मुख्य उद्देश्यस्वदेशी गाय के सरक्षण तथा नस्ल का विकास
ऑफिसियल वेबसाइटhttps://maitriupldb.in/

राष्ट्रीय गोकुल मिशन अंतर्गत मैत्री क्या है ?

पशुधन के विकास के लिए इस मिशन के तहत, पशुपालको के द्वारा गुणावक्तयुक्त पशु प्रजनन सुविधाएं समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराने में मैत्री की अहम भूमिका रहती है| योजना के तहत जनपद स्तर से मैत्री का चयन कर, पशुओं में कृत्रिम गर्भाधान के आकड़ों को बढ़ाया है|

राष्ट्रीय गोकुल मिशन Salary?

यदि इस स्कीम के तरह उम्मीदवार आवेदन करके, प्रशिक्षण कर जनपद/क्षेत्रों में काम करता है, तो उन्हे प्रतिमाह अच्छा वेतन दिया जाता है | पोर्टल के माध्यम से हर साल भर्ती के तहत मैत्री को प्रशिक्षित करके 15 हजार रुपए से 25 हजार रुपए प्रति माह वेतन प्रदान किया जाएगा| यदि कर्मचारी की कार्य क्षमता अच्छी रही तो, योजना के तहत उसकी सैलरी में वृद्धि भी हो सकती है|

राष्ट्रीय गोकुल मिशन भर्ती?

राष्ट्रीय गोकुल मिशन और पशुधन विकास बोर्ड ने मैत्री भर्ती रिक्तयो के लिए एक नया ऑनलाइन पोर्टल जारी किया है, जहां उम्मीदवार घर बैठे आवेदन कर पाएंगे| इस भर्ती के लिए उम्मीदवार को पूरी तरह से स्वस्थ और काम करने में सक्षम होना चाहिए| जिससे उम्मीदवार पशुपालक के द्वारा पहुंचकर सेवा कर सके और राज्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी स्वास्थ प्रमाण पत्र संलग्न कर सके|

राष्ट्रीय गोकुल मिशन कृत्रिम गर्भाधान?

इस योजना के माध्यम से लाल सिंधी, थारपरकर, साहिवाल और गिर आदि उच्च कोटि की स्वदेशी नस्लों का उपयोग करके अन्य नस्लों की गायों का विकास किया जा रहा है –

  • इस योजना के तहत, जिस पशु का पहली बार गर्भाधान किया जाएगा, तो पशु के कर पर टैग लगाया जाएगा|
  • उस पशु को डैम के रूप में पंजीकृत करने के बाद ही उसका गर्भाधान किया जाएगा|
  • राष्ट्रीय गोकुल मिशन योजना के तहत स्वदेशी पशुओं के कृत्रिम गर्भाधान को निशुल्क किया जाता है |
  • योजना के तहत पशुपालको को दुग्ध उत्पादन की गुणवक्ता में भी सुधार किया जाएगा |
  • साथ ही वैज्ञानिक रूप से वृद्धि करने की जनकारी भी बताई जाएगी|
  • राष्ट्रीय गोकुल मिशन कृत्रिम गर्भाधान से पशु स्वस्थ और दुग्ध उत्पादन एव गाय की नस्ल सुधार को लेकर कई फायदे होंगे |

राष्ट्रीय गोकुल मिशन का प्रमुख उद्देश्य ?

  • प्रदेश के देशी गोवंश पशुओं की नस्लों में सुधार करना और नए युवा लोगों को कृषि क्षेत्र में लाना इस योजना का मुख्य उद्देश्य है |
  • योजना के माध्यम से सरकार द्वारा देशी नस्ल के दुधारू पशुओं को बढ़ावा देने के लिए अनुवांशिकी में भी सुधार किया जा रहा है|
  • देश के दुग्ध उत्पादन में वृद्धि होगी, किसान की आय बढ़ेगी, दुग्ध उत्पादकता में वृद्धि होना आदि शामिल है |

राष्ट्रीय गोकुल मिशन का किसान और युवाओ को लाभ कैसें मिलेगा ?

यदि आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते है तो, निम्न पात्रता जरूरी है – यदि आप इस योजना की अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो आपको एक बार इस योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा –

  • आवेदक के पास स्थाई निवासी का प्रमाण पत्र होना चाहिए|
  • आवेदक की आयु 18 वर्ष से अधिक ही होना चाहिए|
  • इस योजना का लाभ केवल देश के छोटे किसान और पशु पालन करने वाले ही इस योजना का लाभ ले सकेंगे|

राष्ट्रीय गोकुल मिशन योजना में कुल लक्ष्यित मैत्री ?

इस योजना मे हर साल 2 हजार के आस-पास मैत्री युवाओ की भर्ती की जाती है, बता दे की योजना के तहत अगले 5 वर्ष की अवधि में 40 हजार मैत्री केंद्र स्थापित करने का प्रस्ताव जारी किया है | योजना के अंतर्गत मैत्री के प्रशिक्षण के लिए संसाधनों की संख्या को बढ़ाना और मैत्री युवाओ को गुणवक्तता प्रशिक्षण प्रदान के लिए मौजूद पशु चिकत्सा महाविद्यालयों का भी उपयोग किया जाएगा|

स्वरोजगारी मैत्री हेतु ऑनलाइन आवेदन वेबसाइट ?

यदि आप भी इस योजना का लाभ लेना या जुड़ना चाहते है, तो आपको इसके लिए इस योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा| इस आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर https://maitriupldb.in/avedan-karein घर बैठे आवेदन कर सकते है |

राष्ट्रीय गोकुल मिशन की सैलरी क्या है?

इस योजना के तहत योग्य उम्मीदवार की सैलरी 15 हजार रुपए से 25 हजार रुपए प्रति माह के मध्य मिलती है |

राष्ट्रीय गोकुल मिशन की शुरुआत कब हुई थी?

देशभर में राष्ट्रीय गोकुल मिशन योजना की शुरुआत 28 जुलाई 2014 को केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह द्वारा की गई थी, जो वर्तमान में पशुधन क्षेत्र में सफल संचालन में है |

यह भी जरूर पढ़ें…

दुसरो को भेजे - link share

Leave a Comment

error: Content is protected !!