Last Updated on April 22, 2023 by krishi sahara
वर्तमान समय में कृषि क्षेत्र का यंत्र/मशीनरी उद्धोग बहुत तेजी के साथ बढ़ रहा है| किसान भाई आज के समय खेती के उन्नत तरीकों और आय बढ़ाने के लिए मशीनों का प्रयोग कर रहें है, जो काफी कारगर सबीत हो रही है | खेती के मुख्य औजारों में ट्रेक्टर यंत्र का महत्वपूर्ण योगदान देखा जा रहा है, इसी और आज ट्रेक्टर को लेकर विस्तार से चर्चा करने वाले है, कृपया लेख को अंत तक पढ़ें –
![[ सबसे अच्छा ट्रेक्टर कौन सा है 2023 ] यहाँ जानें - खेती के लिए सबसे ज्यादा बिकने वाला ट्रैक्टर कौन सा है | Top Best Farming Tractor In Hindi 1 सबसे-अच्छा-ट्रेक्टर](https://www.krishisahara.com/wp-content/uploads/2022/10/%E0%A4%B8%E0%A4%AC%E0%A4%B8%E0%A5%87-%E0%A4%85%E0%A4%9A%E0%A5%8D%E0%A4%9B%E0%A4%BE-%E0%A4%9F%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%9F%E0%A4%B0.jpeg)
इस सुंदर लेख के माध्यम से आप जानोगे – खेती के लिए सबसे बेस्ट ट्रैक्टर है, सबसे ज्यादा बिकने वाला ट्रैक्टर, टॉप 10 सबसे अच्छा ट्रेक्टर, खेती के लिए ट्रेक्टर का चुनाव किस प्रकार करना चाहिए –
टॉप 10 सबसे अच्छा ट्रेक्टर कौन सा है ?
आज के समय एक से बढ़कर एक खेती के लिए ट्रेक्टर बाजार में उतर रहे है, उनमें से चर्चित ट्रेक्टर की बात करें तो –
जॉन डियर 5075 ई –
इस मॉडल का ट्रैक्टर 75 HP में आता है, जो खेती के अधिकांश कार्यों को करने में सक्षम है-
- इस टैक्टर की कीमत 12 लाख से 13 लाख रुपए के मध्य होती है| इसकी कीमत आपके राज्य और शहर के अनुसार ऊपर-नीचे हो सकती है |
- यदि आप यह ट्रैक्टर खरीदते है, तो आपको इस पर 5 साल की वारंटी मिलेगी |
- इसकी अधिकतम स्पीड 32 किलोमीटर प्रति घंटा है |
- इस ट्रैक्टर में 3 रिवर्स गियर्स और 9 फॉरवर्ड गियर्स होते है, इसमें आपके पास एक ओर विकल्प है की आप 12 रिवर्स गियर्स और 12 फॉरवर्ड गियर्स वाला ट्रैक्टर भी खरीद सकते है |
- यह 2400 इंजन रेटेड RPM उन्नत करता है |
- अधिक जानकारी के लिए – जॉन डियर 5075 ई
स्वराज 735 एफई ट्रैक्टर –
यह ट्रैक्टर 40 HP का ट्रैक्टर है, जो लगातार अपने ब्रांड और विश्वास के दम पर खेती कार्यों मे राज करता आ रहा है –
- यह ट्रैक्टर खेती के कई कार्य करने की क्षमता रखते है, जैसे की कल्टीवेशन, जुताई, रिपिंग, पुडिंग आदि में शानदार प्रदर्शन करना है |
- यह ट्रैक्टर 3 सिलेंडर और 2734 सीसी क्षमता के इंजन के साथ आता है, और 1800 इंजन रेटेड आरपीएम उन्नत करता है |
- इस ट्रैक्टर में 2 रिवर्स गियर्स और 8 फॉरवर्ड गियर्स होते है |
- इस ट्रैक्टर की 2 वर्ष तक की गारंटी होती है |
- इस ट्रैक्टर की कीमत 5 लाख रुपए से 6 लाख रुपए के मध्य होती है यह ट्रैक्टर किसान के बजट में रहता है, यही कारण है की भारतीय किसान इस ट्रैक्टर को अधिक पसंद करते है |
महिंद्रा 475 डी आई –
महिंद्रा ब्रांड भी भारतीय कृषि मे अपनी एक अलग ही पहचान बना रखा है, इस कंपनी के ट्रेक्टर काफी ऑफ़रोड और लंबे समय तक पावर में रहते है –
- यह ट्रैक्टर चार सिलेंडर 2730 सीसी इंजन क्षमता के साथ आता है और 1900 इंजन रेटेड आरपीएम उन्नत करता है |
- भारत देश में इसकी कीमत 5 लाख रुपए से 6 लाख रुपए के आस-पास रहती है, जो किसान को एक बजट का ट्रेक्टर उपलब्ध कराती है |
- इस ट्रैक्टर में ड्राई ब्रेक दिए गए है साथ ही ऑयल में डूबे हुए ब्रेक का विकल्प मिलता है |
- जून 2022 महीने मे ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट देखे तो, सबसे ज्यादा महिंद्रा कंपनी के 13,191 ट्रैक्टर बिके है |
न्यू हॉलैंड 3630 टीएक्स प्लस –
मजबूत और अधिक पावर वाले ट्रेक्टरों की श्रेणी के ट्रेक्टर निर्माता ब्रांड है –
- यह ट्रैक्टर मॉडल 55 हॉर्स पावर का है, 3 सिलेंडर और 2991 सीसी की इंजन क्षमता के साथ आता है और 1500 इंजन रेटेड आरपीएम उन्नत करता है |
- इस ट्रैक्टर की अधिकतम स्पीड 33 किलोमीटर प्रति घंटे की होती है |
- इस ट्रैक्टर की 6 वर्ष की वारंटी के साथ आता है |
- देश के किसानों का विश्वास भी काफी लंबे समय से बना हुआ है |
फार्मटट्रैक 45 –
इस ब्रांड की भी किसानों की पहली पसंद बनी रहती है यह ट्रैक्टर 45 हॉर्स पावर, 3 सिलेंडर और 2868 सीसी क्षमता के इंजन के साथ आता है, जो 2000 इंजन रेटेड आरपीएम उत्पन्न करता है |
- फार्मट्रेक 45 खेत पर बेहतर प्रदर्शन के लिए सिंगल/ड्यूल क्लच के साथ आता है |
- इस ट्रैक्टर की अधिकतम स्पीड 29 किलोमीटर प्रति घंटे होती है |
- इस ट्रैक्टर की कीमत 5 से 6 लाख रुपए की होती है साथ ही इसकी 5 साल की वारंटी होती है |
कुबोटा –
कुबोटा ट्रैक्टर कृषि यंत्रों में भारत में हमेशा से ही सर्वश्रेष्ठ ट्रैक्टर रहा है –
- यह ट्रैक्टर विश्व में सबसे महंगे और पसंदीदा ट्रैक्टर ब्रांड में से एक है|
- कुबोटा कंपनी 21 Hp से 55 Hp के मध्य ट्रैक्टरो का निर्माण करती है|
- भारत में इसके सबसे पसंदीदा ट्रैक्टर है जैसे की कुबोटा एमयू 4501, कुबोटा एमयू 5501 और कुबोटा नेओस्टर B2441 4WD सबसे प्रसिद्ध ट्रैक्टर है|
एस्कॉर्ट्स –
यह कंपनी भारत में चार ब्रांड ट्रैक्टर मॉडल का निर्माण करती है, जिसमे पावरट्रैक, फार्मट्राक, डिजिट्रेक और एस्कॉर्ट्स शामिल है-
- इन चार ब्रांड की एचपी रेंज को एक साथ देखा जाए तो इसमें 15 से लेकर 80 HP तक के ट्रैक्टर शामिल है |
- एस्कॉर्ट्स कंपनी के इन ट्रैक्टरों की कीमत 6 लाख से 7 लाख तक होती है |
महिंद्रा अर्जुन ट्रैक्टर –
महिंद्रा का अर्जुन नाम का ट्रेक्टर सबसे मजबूत और दमदार पावर मे आता है इस ब्रांड में किसान की पहली पसंद महिंद्रा अर्जुन ट्रैक्टर पर बनती है |
- यह कंपनी हर तरह से किसानों को बजट के हिसाब से ट्रैक्टर लॉन्च किया है |
- इसकी खास बात यह है की इसकी कीमत भी काफी कम है, जो 6 से 8 लाख रुपए तक की होती है |
प्रीत ट्रैक्टर –
प्रीत ट्रैक्टर कंपनी क्वालिटी और उत्पादन के मामलो में काफी अच्छी मानी जाती है-
- इस कंपनी के ट्रैक्टर की खास बात यह है की इसका इंजन और टायर बहुत ही दमदार होता है |
- किसान प्रीत ट्रैक्टर कंपनी से 25 से 100 HP तक के टैक्टर को खरीद सकते है |
कैप्टन ट्रैक्टर्स –
कृषि क्षेत्र मे पिच्छले दिनों से इस कंपनी ने भी अपना अगल ही नाम कमाया है कैप्टन कंपनी कृषि उपकरणों का निर्यात बाहरी देशी में कर अधिक लाभ भी कमाती है इस कंपनी को आशा एक्जिम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के नाम से पहचाना जाता है| यह कंपनी आपको 15 HP से 26 HP तक के ट्रैक्टर उपलब्ध करती है |
कम्पनी का नाम | मॉडल | विशेषता | प्राइस |
जॉन डियर | जॉन डियर 5075 ई | 5 साल की वारंटी मिलेगी और इसकी अधिकतम स्पीड 32 किलोमीटर प्रति घंटा है | 12 लाख से 13 लाख रुपए के मध्य |
महिंद्रा | महिंद्रा 475 डी आई | इस ट्रैक्टर में ड्राई ब्रेक दिए गए है | 5 लाख रुपए से 6 लाख रुपए के मध्य |
स्वराज | स्वराज 735 एफई | यह ट्रैक्टर 3 सिलेंडर और 2734 सीसी क्षमता के इंजन के साथ आता है और 1800 इंजन रेटेड आरपीएम उन्नत करता है | 5 लाख रुपए से 6 लाख रुपए के मध्य |
न्यू हॉलैंड | न्यू हॉलैंड 3630 टीएक्स प्लस | इस ट्रैक्टर की अधिकतम स्पीड 33 किलोमीटर प्रति घंटे की होती है| इस ट्रैक्टर की 6 वर्ष की वारंटी के साथ आता है| | 6 से 9 लाख के मध्य |
फार्मटट्रैक | फार्मटट्रैक 45 | खेत पर बेहतर प्रदर्शन के लिए सिंगल / ड्यूल क्लच के साथ आता है| | 5 से 6 लाख रुपए की होती |
ट्रेक्टर खरीदते समय प्रमुख सावधानियाँ ?
- ट्रेक्टर खरीदते समय आपको अपने खेत के रकबे और काम मे लेने के हिसाब से हॉर्स पावर/इंजन क्षमता का ध्यान रखना है |
- अपने बजट का ट्रैक्टर ही खरीदे |
- अपको ट्रैक्टर आपके कार्य के अनुसार खरीदना चाहिए |
खेती के लिए सबसे अच्छा ट्रेक्टर कौन सा है ?
किसान खेती के काम और फसलों के प्रकार आदि के आधार पर ट्रेक्टर का चुनाव करना होता है, सबसे अच्छे और सर्वोधिक बिकने वाला ट्रेक्टर स्वराज, जॉन डियर, महिंद्रा 475 डी आई यह ट्रैक्टर आपके खेत का सभी कार्य कर सकते है और आप इस ट्रैक्टर को लोडिंग पर भी चला सकते है यह ट्रैक्टर किसानों के बजट में रहता है यही कारण है की इस ट्रैक्टर किसान अधिक पसंद करते है |
यदि आप कृषि कार्य के लिए नया ट्रैक्टर लेना चाहते है, तो आपको ट्रैक्टर अधिक शक्ति वाला ट्रैक्टर लेना है या फिर ज्यादा हॉर्स पावर का ट्रैक्टर लेना है |
भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाला ट्रैक्टर कौन सा है ?
भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाला ट्रैक्टर महिंद्रा, फार्मटट्रैक, Massey Ferguson, जॉन डायर, स्वराज और एयसर ट्रैक्टर आदि के मॉडल सबसे अच्छे ट्रेक्टर की श्रेणी में आते है |
भारत में सबसे अच्छा ट्रेक्टर कौन सा है ?
भारत देश की किसानों की नंबर वन पसंद महिंद्रा ट्रैक्टर है, क्योंकि यह किसानो के बजट में रहता है, और किसान इस कंपनी के ट्रैक्टर पर ज्यादा विश्वास भी करते है| हर साल सर्वोधिक बिकने वाले ट्रेक्टरों मे भी महिंद्रा ब्रांड हमेशा शीर्ष पर रहता है |
सबसे कम डीजल खाने वाला ट्रैक्टर कौन सा है ?
सबसे कम डीजल खाने वाला ट्रैक्टर कुबोटा है, यही कारण है की ईधन खर्च के मामले में किसान इस ट्रैक्टर को अधिक पसंद करते है |
यह भी जरूर पढ़ें…