मंडी बाजार – सरसों के दामों में होगी बढ़ोतरी 2022 | रूस यूक्रेन युद्ध ने दिलाए भारत की फसलों को अच्छे दाम – जानिए सरसों मंडी रिपोर्ट 

Last Updated on March 20, 2022 by krishisahara

सरसों का भाव कब बढ़ेगा | क्या सरसों के भाव में तेजी आएगी

गेहूं के साथ-साथ अब सरसों के भाव में भी तेजी का रुख देखने को मिला है | इस बार 2022 में सरसों का अच्छा उत्पादन हुआ है | उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात और बिहार जैसे राज्यों में सरसों की अच्छी उत्पादन पैदावार देखी जा रही है | बाजार विशेषज्ञों ओर मंडी व्यापारियों द्वारा मानना है कि आने वाले दिनों में सरसों के दाम तेज होने की पूरी पूरी संभावना दिखाई दे रही है –

सरसों-के-दामों-में-होगी-बढ़ोतरी

सरसों के दामों में होगी बढ़ोतरी – जानिए कारण ?

सबसे बड़ा कारण विदेशों में तिलहन फसलों की मांग अच्छी है, दूसरा सबसे बड़ा कारण रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध लंबा चल रहा है, इस कारण खाद्य तेलों का आयात नहीं हो रहा है | देश में खाद्य तेलों की पूर्ति और निर्यात मांग होने के कारण सरसों में चमक आने की संभावनाएं बन रही है |

यूपी मे आज सरसों का मंडी रेट

सरसों को कब बेचे ?

बता देगी किसान चाहे तो जल्दी बाजी ना करें, इन दिनों सरसों ₹6500 से ₹7000 तक के बीच भावों मे बिक रही है और व्यापारी 20% नमी वाली सरसों का भाव 5400 से लेकर ₹6350 प्रति क्विंटल तक में बिकता नजर आ रहा है |

बाजार का रुख देखकर ही मंडियों में सरसों की फसल ले जा सकते हैं | नई फसल के अच्छे भाव लेने के लिए किसान अपनी फसल में नमी का विशेष ध्यान रखें, बिना नमी वाली सरसों ऊंचे भाव में बिकती नजर आ रही है |

पिछली बार की तरह उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में सरसों का भाव ₹8000 प्रति क्विंटल तक पहुंचने की  संभावनाएं दिख रही है |

यह भी पढ़े –

हरी मिर्च का भाव आज का 2022 | हरी मिर्च का भाव मंडी

सरसों का भाव एमपी Today

हरियाणा सरसों मंडी भाव आज का

राजस्थान मे पीला सरसों रेट

दुसरो को भेजे - link share

Leave a Comment

error: Content is protected !!