रुपनगढ़ कृषि उपज मंडी | रूपनगढ़ किसान मंडी मे क्या-क्या सुविधाये होगी | राजस्थान कृषि मंडी घोषणा रूपनगढ़ में अब तैयार हो जाएगी नई कृषि मंडी | रुपनगढ़ अजमेर की नवीन कृषि उपज मंडी स्थापना | रुपनगढ़ का कृषि क्षेत्र गतिविधि आंकड़े | रुपनगढ़ कृषि उपज मंडी लेकर आगे की प्रक्रिया
हाल ही में जारी प्रदेश के बजट 2022 के तहत रुपनगढ़ के किसानों को नई सौगात मिली है | बता दें कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अजमेर जिले के रूपनगढ़ ब्लॉक में नई कृषि उपज मंडी खोलने की घोषणा की है, जिससे किसानों को अपनी उपज को बेचने, कृषि व्यापार, कृषि गतिविधियों, एव ग्रामीण रोजगार को विकास की गति मिलेगी |
मुहाना मंडी जयपुर 2022 | सांगानेर सब्जी मंडी जयपुर, राजस्थान

अजमेर की नवीन कृषि उपज मंडी स्थापना रूपनगढ़ मे होने से आस-पास के गाँवो और किसानों में खुशी की लहर है |
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2022-23 | जानिए प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना ऑनलाइन एप्लीकेशन
रूपनगढ़ किसान मंडी मे क्या-क्या सुविधाये होगी ?
बता दें कि रुपनगढ़ कृषि मंडी वह लगभग सभी सुविधाएं उपलब्ध होगी जो अन्य प्रकार की मंडियों में होती है-
- रुपनगढ़ कृषि उपज मंडी में किसानों के लिए अनाज भंडारण व्यवस्था
- सरकारी गोदाम और प्राइवेट गोदाम, शीत ग्रह/कोल्ड स्टोरेज
- फसल बिक्री प्लेटफार्म/ क्षेत्र
- वित्तीय प्रबंधन जैसे बैंक, पेमेंट काउंटर,
- सरकारी कृषि अधिकारी ऑफिस कार्यालय,
- ट्रांसपोर्ट सुविधा
- किसान सेवा केंद्र, ई-मित्र
- उपज तोल के लिए तोल कांटे
अमेरिका के किसान | अमेरिका की मुख्य फसलें | अमेरिका के गांव
- स्नान ग्रह – शौचालय
- मंडी परिसर के दो गेट निकासी और प्रवेश द्वार
- ट्रैक्टर ट्रॉली,ट्रक, पिकअप आदि की पार्किंग सुविधा
- जल प्रबंधन, वर्षा प्रबंधन
- कैंटीन भोजन व्यवस्था
- रुपनगढ़ कृषि उपज मंडी बाउंड्रीवाल के साथ सुनियोजित होगी
- मजदूर एवं श्रमिकों के लिए उत्तम कार्य क्षेत्र जैसी मूलभूत सभी सुविधाएं रहेगी जिससे किसानों और व्यापारियों को कोई परेशानी ना हो |

रूपनगढ़ किसान उपज मंडी का असर क्या रहेगा ?
रुपनगढ़ में कृषि मंडी स्थापित होने से रुपनगढ़ क्षेत्र के आसपास के गांव-शहर के व्यापारी,आड़ती, उद्यमी, उद्योग-धंधे, किसान, मजदूर-आदमी को रोजगार तथा कच्चा माल प्राप्त हो सकेगा |
कृषि व्यापार को बढ़ावा मिलेगा रुपनगढ़ के आसपास के किसानों को अपने कृषि उपज को बेचने के लिए दूर की मंडियों में नहीं जना पड़ेगा तथा लागत भी घटेगी और किसान को अच्छे भाव भी मिल जाएंगे |
व्यापार की दृष्टि से देखे तो रुपनगढ़ के आसपास लगने बड़े-बड़े शहर है इनको कृषि उपज जैसे कच्चे माल की आवश्यकता होती है जैसे जयपुर, किशनगढ़, अजमेर, सीकर, नागौर, कोटा आदि |
कृषि मंडी की स्थापना से रुपनगढ़ के आसपास के किसानों को रोजगार प्राप्त होगा जिससे रुपनगढ़ का विकास को और गति मिलेगी |
रूपनगढ़ क्षेत्र कृषि को लेकर काफी सक्रिय है रूपनगढ़ में पहले से ही केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना के तहत मेगा फूड पार्क बना हुआ है |
राजस्थान कृषक कल्याण कोष योजना 2022-23 क्या है- कृषक कल्याण कोष की नई घोषणाए
जिससे लगभग रुपनगढ़ और उसके आसपास के क्षेत्रों के 25000 से ज्यादा संगठित और असंगठित किसान-युवाओ को रोजगार मिला हुआ है |
ग्रीनटेक मेगा फूड पार्क रूपनगढ़ के परिणामों को देखते हुए रुपनगढ़ के किसानों ने काफी खुशी की लहर है और युवाओं में रोजगार की दृष्टि से भी काफी खुशी है |

गहलोत सरकार की रूपनगढ़ किसान उपज मंडी पर रुपनगढ़ के किसान और युवा, उद्योग वर्ग व जनता ने काफी खुशी से स्वागत किया |
रूपनगढ़ खंड क्षेत्र के किसान- किसान की आय, कृषि व्यापार, कृषि यातायात, कृषि परिवहन, कृषि रोजगार, युवा रोजगार को लेकर काफी आशाएं लगाए हुए थे जो गहलोत सरकार पूरा करने जा रही है |
ग्रीनटेक मेगा फूड पार्क,रूपनगढ़ ,अजमेर ,राजस्थान 2022-23
रुपनगढ़ कृषि उपज मंडी लेकर आगे की प्रक्रिया ?
रूपनगढ़ में कब तैयार हो जाएगी नई कृषि मंडी | सरकार से प्रस्ताव मिलने के बाद जल्दी कृषि मंत्री और कृषि विभाग की और से रुपनगढ़ कृषि उपज मंडी की रूपरेखा तैयार करेंगे | इसके लिए सर्वप्रथम कृषि विभाग रुपनगढ़ के आसपास मंडी हेतु भूमि अधिग्रहण की रूपरेखा तैयार करेगा | अधिग्रहण के बाद सरकार कृषि मंडी की राशि स्वीकृति कर मंडी निर्माण हेतु टेंडर जारी करेगी |
स्वीकृत राशि मिलने और टेंडर जारी होने के बाद मंडी निर्माण कार्य को आगे गति मिलेगी |
टपक सिंचाई पद्धति क्या है- टपक सिंचाई पद्धति प्रोजेक्ट 2022-23 | Drip irrigation subsidy
वर्तमान सरकार के प्रमुख नेतागण, कृषि अधिकारी, मंडी व्यापारी संघ के पदाधिकारी, रूपनगढ़ के नेतागण, किसान-युवा आदि की मौजूदगी में मंडी परिसर की नींव रखी जाएगी तथा विकास कार्यों को संपन्न किया जाएगा |
रुपनगढ़ का कृषि क्षेत्र गतिविधि आंकड़े ?
अजमेर जिले में कृषि एक मुख्य व्यवसाय है | इस जिले मे अधिकतर ग्रामीण लोग कृषि पर निर्भर रहते है तथा कृषि गतिविधियों मे लगा हुआ है | कृषि को बढ़ावा देने और किसान हित मे हाल ही मे गहलोत सरकार ने रुपनगढ़ अजमेर की नवीन कृषि उपज मंडी स्थापित करने की घोषणा की |
सोलर पावर कनेक्शन, हुए कृषि लोन माफ, अलग पेश होगा राजस्थान कृषि बजट
बता दे की खेती-बाड़ी की दृष्टि से रूपनगढ़ का परिक्षेत्र बहुत बड़ा और कृषि बहुल्य क्षेत्र है | जिले मुख्यतः फसलों मे मक्का, गेहूँ, जौ, बाजरा, चना, कपास, तिलहन, मिर्च व प्याज़ उगाए जाते हैं |

रूपनगढ़, पुष्कर विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है इस क्षेत्र मे तहसील कार्यालय,उपखंड कार्यालय है |
- R.Kumawat
कैसे ले खाद-बीज लाइसेंस 2022 | खाद्य लाइसेंस प्रक्रिया जानिए उर्वरक लाइसेंस योग्यता