हाइब्रिड 5222 सरसों का बीज 2023 : – जानिए 5222 सरसों का बीज price, उपज, उत्पादन, विशेषता, बुवाई समय – Bayer 5222 Mustard Seed

Last Updated on December 27, 2022 by krishi sahara

आज के समय बाजार मे सरसों की अच्छी वैराइटियाँ एक से बढ़कर एक आ रही है, इन्ही उन्नत किस्मों मे बात करेंगे – हाइब्रिड 5222 सरसों का बीज के बार में, किसान भाई ध्यान रखें सरसो की अच्छी पैदावार के लिए अपने क्षेत्र की जलवायु/मिट्टी के अनुसार सरसो बीज की बुआई करनी चाहिए अपने खेत की मिट्टी की जाँच कराये और कृषि अधिकारी से उन्नत बीज के बारे मे सलाह लेनी है –

हाइब्रिड-5222-सरसों-का-बीज

आज के इस लेख में हाइब्रिड सरसों 5222 की प्रमुख विशेषता, 5222 सरसों की पैदावार क्या है? हाइब्रिड 5222 सरसो बीज अगेती-पछेती बुवाई क्या है? 5222 सरसों किस्म का बुवाई समय क्या है?

5222 सरसों का बीज क्या है ?

कृषि बीज क्षेत्र मे जानी मानी कंपनी बायर का हाइब्रिड सरसो बीज है, जो अपने उपज उत्पादन के कारण जाना जाता है इस सरसो बीज की फलियां/दानों की संख्या अधिक होती है, दाने मोटे, वजनदार, चमकदार और आकर्षक होते है| इस किस्म के पौधे काफी लंबे, अच्छी पैदावार, बीज में तेल की मात्रा 42% से अधिक होने के कारण किसान पहली पसंद कर बुवाई करते है |

5222 सरसों का बीज price सूची ?

पैकिंग वजन के अनुसारलगभग 5222 सरसों बीज रेट
1 किलो सरसो750 रुपए
5222 sarso price 500 gm375 रुपए
250 gm185 रुपए
100 gm 5222 sarso price75 रुपए

5222 सरसों की पैदावार कितनी है ?

किसान भाइयों 5222 सरसों की पैदावार की बात करें तो 12 से 15 कुंटल प्रति एकड़ उत्पादन ली जा सकती है| इसकी पैदावार आपके क्षेत्र के जलवायु, सिंचाई, खाद और खरपतवार पर भी निर्भर करती है |

यदि आप आपने क्षेत्र के जलवायु के अनुसार इसकी खेती करते है तो आपको अधिक उपज/पैदावार और आय भी अच्छी कमा सकते है |

Bayer 5222 mustard seed की बुवाई कब करें ?

bayer 5222 mustard seed की बुवाई अक्टूबर से नवंबर के मध्य होती है इसकी खेती करने के लिए आपको कुछ विशेष बातो का ध्यान रखना चाहिए, पौधे से पौधे की दूरी 10 से 15 सेंटीमीटर होनी चाहिए और इसकी पंक्ति से पंक्ति की दूरी 45 सेंटीमीटर होनी चाहिए |

इसकी बुआई करने से पहले आपको बीजोपचार कर लेना है, इससे आपके सारे बीज उग जाएंगे और आपके खेत में पौधे की संख्या अधिक दिखाई देगी |

5222 सरसों के बारे में प्रमुख विशेषताए ?

  • 5222 सरसों एक बहुत ही अच्छी किस्म के हाइब्रिड सरसो बीज किस्म है |
  • अच्छी क्वालिटी के साथ इसकी उपज 12 से 15 कुंटल प्रति एकड़ होती है |
  • इसकी खेती राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, जम्बू कश्मीर, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा आदि राज्यो में इसकी खेती सर्वाधिक होती है |
  • इस किस्म की फसल को बुवाई से पककर तैयार होने में 115 से 140 दिनों का समय लगता है |
  • 5222 सरसों के पौधे की ऊंचाई 160 से 180 सेंटीमीटर तक की होती है |
  • इसके दाने चमकीले, आकर्षक, उपज बीज में 42% तेल की मात्रा पाई जाती है |

हाइब्रिड सरसों 5222 कहाँ मिलेगा ?

हाइब्रिड सरसों 5222 बीज आपको नजदीकी कृषि बाजार (खाद-बीज की दुकान) में और कृषि सेवा केंद्र में आसानी से मिल जाएगा जिन्होंने पिछली बार इस वैराइटी की खेती की थी, उन किसान से भी यह बीज खरीद सकते है |

यदि आपको बीज फिर नही मिले तो आप इस बीज के किस्म को ऑनलाइन ऑर्डर भी कर सकते है |

5222 सरसों का बीज के लाभ ?

  • 5222 सरसों का बीज का सबसे बड़ा लाभ यह है की इसकी पैदावार अधिक होती है |
  • तिलहन फसलों मे लगने वाले सभी रोगों के प्रति प्रतिरोधी किस्म है, इसमें रोग लगने की संभावना बहुत कम होती है |
  • सरसो के बीज से पौधे बड़े होने के कारण, किसान इसकी खेती करना अधिक पसंद करते है |
  • आपको अपने क्षेत्र की जलवायु के अनुसार बीजों को चयन करना चाहिए ऐसा करने पर आपको दुगना लाभ होगा |

सरसों की किस्म 5222 मे तेल की % मात्रा ?

सरसों की किस्म 5222 मे तेल की मात्रा 41 से 45 प्रतिशत तक होती है, जो अन्य की तुलना मे सर्वाधिक मानी गई है तेल % मात्रा अधिक होने के कारण बाजार मे भाव भी अच्छे मिल जाते है |

हाइब्रिड सरसों 5222 के फसल पकने की अवधि?

हाइब्रिड सरसों 5222 के फसल पकने में 125 से 130 दिनों का समय लगता है यदि समय पर सिंचाई नहीं होने पर, फसल पकने में अधिक समय लग सकता है |

5222 सरसों का बीज 1 kg price?

वर्तमान मे 5222 सरसों का भाव 750 रुपए प्रति किलों के आस-पास देखने को मिल रहा है, आपके क्षेत्र के अनुसार इस भाव में अंतर भी आ सकता है |

यह भी जरूर पढ़ें…

दुसरो को भेजे - link share

Leave a Comment