[ उत्तर प्रदेश गेहूं खरीद रजिस्ट्रेशन 2023-24 ] यूपी ई-क्रय प्रणाली पंजीयन सुविधा शुरू – U P e kray pranali

Last Updated on April 2, 2023 by krishi sahara

गेहूं खरीद रजिस्ट्रेशन 2023 UP | गेहूं क्रय केंद्र उत्तर प्रदेश | UP ghau registration | उत्तर प्रदेश गेहूं खरीद रजिस्ट्रेशन | gehu kharid registration up 2023 | गेहूं खरीद रजिस्ट्रेशन 2023-24 up | गेहूं खरीद रजिस्ट्रेशन 2023 up | गेहूं क्रय केंद्र उत्तर प्रदेश | eproc.up.gov.in registration 2023

यूपी के किसानों के रबी फसलों के पंजीयन हेतु पोर्टल को चालू कर दिया गया है | सरकार ने हाल ही में रबी विपणन वर्ष 2023-24 की फसल की सरकारी खरीद प्रक्रिया शुरू की है, जिसमे गेहूँ, चना, सरसों, मसूर, कुसुम्भ, जौ आदि फसले शामिल है | किसान जल्द ही इस पोर्टल में अपनी फसलो को बेचने के लिए रजिस्ट्रेशन कराकर सरकारी रेट पर फसलो पर बेच सकते है –

उत्तर-प्रदेश-गेहूं-खरीद-रजिस्ट्रेशन
उत्तर प्रदेश गेहूं खरीद रजिस्ट्रेशन

साथ ही यह खरीद सरकार ने पिछले वर्ष की तुलना में ₹110 प्रति क्विंटल गेहूं का समर्थन मूल्य बढ़ाकर खरीदेगी, जिससे किसानों भाव मिलेगा |

क्र. म.योजना वर्षगेहूं खरीद वर्ष 2023-24 उत्तर प्रदेश
1.अंतिम तारीख
2.सरकारी पोर्टल https://fcs.up.gov.in/
3.वर्तमान प्रक्रियापंजीयन प्रक्रिया चालू है 
4.फसल का नामगेहूं, चना, सरसों, मसूर, कुसुम्भ, जौ
5.अब तक कुल खरीदी
Gehu kharid online registration 2023

Gehu kharid online registration 2023 कैसे कराये ?

गेहूं बेचने से पहले किसान को करना होगा रजिस्ट्रेशन | उत्तर प्रदेश के किसान अपनी फसल को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बेचने के लिए ऑनलाइन पंजीयन कराना होगा, इसके लिए किसान किसी भी जन सुविधा केंद्र, साइबर कैफे से खाद्य सुरक्षा के पोर्टल fcs.in पर ऑनलाइन पंजीयन क्र सकते है |

यदि किसान अपने मोबाइल से गेहूं का पंजीयन कराना चाहता है तो इसके लिए सर्वप्रथम इस https://fcs.up.gov.in/ वेबसाइट पर लॉगिन होना होगा |

उत्तर-प्रदेश-गेहूं-खरीद
उत्तर प्रदेश गेहूं खरीद रजिस्ट्रेशन

मात्र 6 प्रकार से अपनी जानकारी या 6 स्टेप पूरे करने होंगे जिसके बाद में किसान पूर्ण रूप से अपना फसल पंजीयन कर सकता है | तो चलिए देखते हैं एक-एक करके-

  •  सरकार की मैन वेबसाइट पर आने के बाद सर्वप्रथम किसान को “खरीद हेतु किसान पंजीयन” इस ऑप्शन पर किसान को क्लिक करना होगा |
  • दूसरा पेज खुल कर आ जाएगा जिसमें “गेहूं खरीद हेतु किसान पंजीयन” पर क्लिक करना होगा |
  • अब किसान के पास छह विकल्प खुलकर आ जाएंगे जिन को एक-एक करके भरना होगा |
  1. पंजीकरण प्रारूप
  2. पंजीकरण प्रपत्र
  3. पंजीकरण ड्राफ्ट
  4. पंजीकरण संशोधन
  5. पंजीकरण लॉक
  6. पंजीकरण फाइनल प्रिंट
गेहूं-खरीद-रजिस्ट्रेशन-2022-23-up

उत्तर प्रदेश गेहूं खरीद रजिस्ट्रेशन मे ध्यान रखे ?

  •  गेहूं बेचने के लिए किसान को ऑनलाइन पंजीयन कराना होगा तथा यह पंजीयन OTP के माध्यम से होगा इसलिए किसान अपने चालू मोबाइल नंबर ही देवें SMS के द्वारा OTP आएगी इसे भरकर ही पंजीयन प्रक्रिया पूर्ण होगी |
  • अपनी भूमि की खतौनी से खाता संख्या को भर के कुल भूमि और फसल बोई गई भूमि को सही दर्ज करें तथा संयुक्त भूमि की दशा में अपना हिस्सेदारी सही रूप से भरें |
  • आधार कार्ड का विवरण भी सही प्रकार से भरें जैसे आधार कार्ड नंबर, मोबाइल नंबर, एड्रेस आदि |
  • फसल की बिक्री के समय किसान क्रय केंद्रों पर उपस्थित नहीं होने की दशा में अपने परिवार के किसी भी सदस्य का विवरण भी दर्ज करें जिसमें आधार नंबर सही डालना अनिवार्य है |
  • फसल को बेचने के बाद मंडी खरीद केंद्र प्रभारी से पावती प्राप्त कर ले |
  • जो किसान भाई पिछले वर्ष धान की खरीदी हेतु पंजीयन हुआ है उन किसान भाइयों को अब नए पंजीयन कराने की कोई आवश्यकता नहीं है, केवल उसमें संशोधन करा कर अपनी फसल की नवीन जानकारी जोड़ें |

यूपी गेहूं खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य क्या है ?

किसान भाइयों आपको बता दे की पिछली सरकारी रेट की खरीदी 2015 रुपये / कविंटल थी जो उतरप्रदेश रबी विपणन वर्ष 2023 सत्र की खरीदी रेट 2125 रुपये / कविंटल कर दी है | सरकार की इस बढ़ाई गई रेट से किसान अब हर मंडी परिसर मे इस भाव से अपनी गेहू की फसल को बेच सकेंगे |

उत्तर प्रदेश ई-क्रय प्रणाली के टोल फ्री नंबर/ हेल्पलाइन ?

यूपी सरकार ने किसानों को विपणन वर्ष 2023 गेहूं खरीद से संबंधित किसी भी प्रकार की सहायता शिकायत या पूछताछ के लिए टोल फ्री नंबर जारी किए हैं, जिन पर किसान संपर्क कर अपनी समस्या का हल प्राप्त कर सकता है –

  • टोल फ्री नंबर – 1967/14445
  • टोल फ्री नंबर – 1800 1800 150

टोल फ्री नंबर के अलावा किसान अपने संबंधित जनपद के जिला खाद्य विपणन अधिकारी, तहसील के क्षेत्रीय वन अधिकारी या ब्लॉक के निर्देशक से अपनी समस्या/ सहायता का निवारण ले सकते हैं |

यह भी जरूर पढ़ें…

दुसरो को भेजे - link share

Leave a Comment