Last Updated on May 17, 2023 by krishi sahara
पोटाश खाद की कीमत 50 kg | पोटाश खाद की जानकारी | Potash Fertilizer in hindi | पोटाश का प्रयोग कैसे करें | पोटाश खाद कैसे बनता है | पोटाश खाद price | पोटाश की कीमत | potash khad price | potash kya hota hai | potash khad ki kimat
पौधे के अच्छे विकास में जरुरी है – नाइट्रोजन, फास्फोरस, और पोटेशियम तत्व की इनमे सभी की जरुरी को पूरा करना आवश्यक होता है| देश का किसान भाई आज के समय गन्ना, धान, गेहूं, मक्का, ज्वार, फल-सब्जियों वाली फसलों की खेती में अधिक मात्रा में पोटाश की मांग की पूर्ति कर रहा है, जो अच्छे उत्पादन के लिए सही साबित हो रही है |
![[ पोटाश खाद की जानकारी 2023 ] यहाँ जानिए पोटाश के उपयोग, पोटाश की कीमत - Potash khad price 50kg 1 पोटाश-खाद-की-जानकारी](http://krishisahara.com/wp-content/uploads/2022/07/%E0%A4%AA%E0%A5%8B%E0%A4%9F%E0%A4%BE%E0%A4%B6-%E0%A4%96%E0%A4%BE%E0%A4%A6-%E0%A4%95%E0%A5%80-%E0%A4%9C%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%80.jpeg)
फसलों में पोटेशियम की पूर्ति होती है पोटाश युक्त उर्वरक से – आज के समय बाजार में पोटाश 2 रूप में मिलती है, एक MOP (मुरियेत ऑफ़ पोटाश ) दूसरा रुप SOP (सल्फेट ऑफ़ पोटाश)
आज के समय फसल रसायनिक उर्वरको पर काफी निर्भर हो चुकी है, इसलिए आज हम बात करेंगे पौधे में सबसे जरुरी पौषक उर्वरक “पोटाश खाद” के बारे में –
पोटाश खाद की जानकारी – पोटाश खाद क्या है ?
यह खाद पौधो में पोटेशियम नामक जरुरी पोषक तत्व की पूर्ति करता है, पुराने समय में पोटाश खाद ओधोगित रूप से तैयार नही की जा रही थी, उस समय लकड़ी की राख को मटको में घोल करके तैयार किया जाता था इसी लिए pot (मटका), ash (राख) = potash नाम से जानी जाती है |
पोटाश खाद कैसे बनता है?
आज के समय पोटाश खाद का निर्माण खदानों से पोटेशियम+सल्फेट+क्लोराइड के रूप में निकालकर किया जाता है बाजार में पोटाश मुख्यत दो रूप में मिलती है – मुरियेत ऑफ़ पोटाश और सल्फेट ऑफ़ पोटाश |
मुरियेत ऑफ़ पोटाश (MOP) – यह पोटाश खाद खदान से निकालकर सीधा किसानो के पास भेजा जाता है, जिसके केवल पोटेशियम की मात्रा होती है |
सल्फर ऑफ़ पोटाश ( SOP ) – इसमें पोटेशियम के अलावा सल्फर की मात्रा मिलाई जाती है, जो पौधो के विकाश के लिए बहुत सहायक होती है |
पोटाश खाद बनाने का प्राक्रतिक उपाय – लकड़ी से बनी राख, केले के छिलके को पानी में गलाकर (1 सप्ताह) छिडकाव कर सकते है |
![[ पोटाश खाद की जानकारी 2023 ] यहाँ जानिए पोटाश के उपयोग, पोटाश की कीमत - Potash khad price 50kg 2 Potash-Fertilizer-in-hindi](http://krishisahara.com/wp-content/uploads/2022/07/Potash-Fertilizer-in-hindi.jpeg)
पोटाश खाद की पहचान ?
मुरियेत ऑफ़ पोटाश (MOP) | सल्फर ऑफ़ पोटाश ( SOP) |
लाल-सफेद मिले रंग में मिलता है | | SOP सफेद रंग के मिश्रण में मिलता है | |
पानी में इस खाद को मिलाने पर लाल रंग ऊपर तैरता दिखाई देगा, सफेद और लाल रंग पूर्ण रूप से नही घुलेगा | | यह खाद पानी में पूर्ण रूप से घुलनशील खाद है | |
पोटाश खाद की कीमत 50 kg 2023 लिस्ट ?
खाद का नाम/वजन/प्रकार | कीमत रु में |
पोटाश खाद की कीमत 1 kg | 50-80 रु |
पोटाश खाद की कीमत 50 kg | 1700 रु |
NPK 00:00:50 | – |
सल्फर ऑफ़ पोटाश- SOP | /- |
पोटाश खाद का उपयोग कैसे करें ?
किसान भाई से निवेदन है – पोटेशियम पहले से ही मिटटी में अच्छी मात्रा में पाई जाती है, इसलिए उपयोग करने से पहले अपने खेत की मिटटी की जाँच कराए और आवश्यकतानुसार मात्रा में पोटाश खाद को खेत में डाले |
पोटाश का प्रयोग कैसे करें– एक फसली सीजन में लगभग दो बार करना चाहिए पहली बार फसल बुवाई के समय प्रति एकड़ की दर से और दूसरी पोटास फूल आने के समय देना चाहिए जिससे फुटाव और फल-फूल मजबूती के साथ निकलते है |
पोटाश खाद के फायदे और नुकसान ?
इस खाद में क्लोराइड की मात्रा यदि पौधो में अधिक हो जाती है, तो पौधो के लिए नुकसान दायी साबित होने लग जाती है |
यह खाद डालने से पहले निश्चित कर ले की इस फसल में पोटाश की मात्रा की कितनी जरूरत है |
- अनाज, सब्जी, फूल आदि में फलों का वजन 30 से 50% बढ़ाने में मदद करता है |
- अनाज के बीजो की चमक और आकार को बढ़ाता है |
- पोटाश की अधिक मात्रा में खाद देने से भूमि में एसिड की जगह अम्लीय बनाना शुरू हो जाता है |
- यदि किसान नियमित रूप से वर्मीकम्पोस्ट और NPK जैसी खाद देते है उस भूमि में पोटाश की मात्रा की कमी नही होती है |
- जिन फसलो में फूल नही आते हो उन फसलों में पोटेशियम खाद देने का कोई जरूरत नही होती है |
पोटाश खाद की कीमत 2023?
इस साल 2023 खरीफ़ फसली सीजन में पोटाश की 50 kg बोरे की कीमत 1700 रु में बिक रही है, जबकि यही बोरी पिछले वर्ष 850-900 रूपये में बिक रही थी |
पोटाश उर्वरक कितने प्रकार का होता है ?
बाजार में पोटाश मुख्यत दो रूप में मिलती है – मुरियेत ऑफ़ पोटाश (MOP) और सल्फेट ऑफ़ पोटाश (SOP) |
यह भी जरूर पढ़े –