[ गन्ना घोषणा पत्र ऑनलाइन 2023 ] जानिए गन्ना घोषणा पत्र कैसे भरें, Online, pdf गन्ना पेराई सत्र | Ganna ghoshna patra

Last Updated on June 18, 2023 by krishisahara

गन्ना किसानों के लिए जरूरी और आवश्यक सूचना – गन्ना घोषणा पत्र के बारें में आज विस्तार से बात करेंगे | गन्ना घोषणा पत्र को लेकर समय रहते ही, किसान भाईयो को ऑनलाइन आवेदन कर लेना चाहिए | इसके लिए आसानी से ऑनलाइन आवेदन घर बैठे ही अपने मोबाइल, कंप्यूटर या लैपटॉप से ऑनलाइन कर सकते है |

गन्ना-घोषणा-पत्र-ऑनलाइन-कैसे-भरे

इस सुंदर लेख के अंत तक आपको अनेक जानकारी मिलेगी जैसे की, गन्ना घोषणा पत्र ऑनलाइन कैसे करें, गन्ना घोषणा पत्र क्या है pdf Download, गन्ना पेराई सत्र अंतिम तिथि क्या है?

यूपी किसान गन्ना घोषणा पत्र क्या है ?

गन्ना किसानों की सुविधा के लिए उत्तर प्रदेश के गन्ना विभाग ने कई बदलाव किए है| इस घोषणा पत्र से गन्ने की तौल के लिए पर्ची सही समय पर सभी किसानों को मिलती रहे, इसलिए गन्ना किसानों को घोषणा पत्र जारी करना होता है |

उत्तर प्रदेश के अभी भी 15% ऐसे गन्ना किसान भाई है, जो बिना जागरूकता/तकनीकी कारणों से अभी तक ऑनलाइन घोषणा पत्र नही भरे है| तकनीकी कारणों मे इंटरनेट की स्लो स्पीड, आवेदन की वेबसाइट का लो सर्वर होना और भी आदि समस्या होने के कारण, किसान अभी तक आवेदन नही कर पाए है |

इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए घोषणा पत्र भरने और नया सट्टा शुरू करने की अंतिम तिथि 30 सितम्बर 2023 तक बड़ा दी गई है |

गन्ना घोषणा पत्र pdf download लिंक ?

यदि आप इसकी PDF डाउनलोड करना चाहते है, तो आपको इसके लिए सर्वप्रथम इसकी ऑफिसियल वेबसाइट upcane.gov.in पर जाना होगा | इस वेबसाइट पर जाकर आप आसानी से गन्ना खरीदी को लेकर सभी सूचना एव गन्ना घोषणा पत्र की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते है |

up-ganna-kisan-ghoshna-patra-online

गन्ना घोषणा पत्र के लिए जरूरी दस्तावेज ?

  • आधार कार्ड
  • बैंक अकाउंट पास-बुक
  • खेत का खसरा एव खतौनी
  • फसल का विवरण प्रमाणित पत्र

गन्ना किसान घोषणा पत्र कैसे भरे ?

  • गन्ना किसान घोषणा पत्र भरने के लिए आपको सबसे पहले इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा|
  • इस वेबसाइट का होम पेज पर आंकड़े देखे के ऑप्शन पर क्लिक करना है|
  • इसके बाद आपको दिए गए केपचर कोड को दर्ज करके, व्यू बटन के ऑप्शन पर क्लिक करके आगे बढ़ना है |
  • नए पेज में आप सीधा किसान कृषक कोड दर्ज करके आगे बढ़ सकते है, नहीं तो आपको सभी डिटेल एक-एक करके भरनी होगी |
  • डिटेल भरने के बाद आईडी वाले क्लॉन्म पर क्लिक करके, सभी दस्तावेज उपलोड करने होंगे |
  • आधार कार्ड के अंतिम 4 अंग दर्ज करना होगा और फिर आपको आधार की फाइल अपलोड, खेती के राजस्व दस्तावेज को अपलोड करना होगा|
  • अब अंतिम चरणों मे आपको इस फॉर्म को सबमिट कर देना है|
  • सबमिट कर देने के बाद आपको अपनी जमीन की डिटेल्स डालनी होगी इसके लिए आपको Add Details के ऑप्शन पर क्लिक करके प्रोसीड बटन पर क्लिक करना है|
  • इस प्रकार आप गन्ना किसान घोषणा पत्र का ऑनलाइन भर सकते है|

चीनी मिल का घोषणा पत्र कहाँ भरवा सकते है ?

चीनी मिल का घोषणा पत्र आप घर बैठे भी ऑनलाइन मध्यम से आसानी से भर सकते है| या नजदीकी CSC केंद्र जाकर पेराई सत्र 2023 का गन्ना घोषणा पत्र भरवा सकते है |

यूपी गन्ना घोषणा पत्र online कैसे करें ?

यूपी गन्ना घोषणा पत्र ऑनलाइन भरने के लिए सर्वप्रथम आपको इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा, यहां आप आसानी से ऊपर दी गई प्रोसेस से ऑनलाइन सबमिट/भर सकते है |

गन्ना घोषणा पत्र पेराई सत्र 2023-24 की अंतिम तिथि ?

गन्ना घोषणा पत्र में कई किसानों ने ऑनलाइन पत्र नही भरा था, इसके चलते गन्ना घोषणा पत्र पेराई सत्र 2023-24 की तिथि आगे बड़ा दी गई है| अब आप 30 सितम्बर 2023 तक ऑनलाइन पत्र भर सकते है|

यह भी जरूर पढ़ें…

दुसरो को भेजे - link share

Leave a Comment

error: Content is protected !!