[ मल्टीक्रॉप थ्रेशर मशीन 2024 ] जानिए थरेसर मशीन Price, कीमत, सब्सिडी, उपयोग, फायदे, प्रकार, थ्रेसर कैसे काम करता है | Agricultural Threshers in Hindi

Last Updated on January 27, 2024 by krishisahara

थ्रेशर मशीन पर सब्सिडी | मल्टी क्रॉप थ्रेशर की कीमत क्या है | मल्टीक्रॉप बास्केट थ्रेशर विजय, मालवा, महिंद्रा कंपनी थ्रेसर मशीन, सोनालिका थ्रेसर मशीन, दशमेश, लैंडफोर्स मल्टी क्रॉप, पंजाब थ्रेशर मशीन, जंगीर थ्रेसर –

किसान भाईयों, हम सभी फसल बुआई से लेकर फसल कटाई तक तकनीकी उपकरणों का उपयोग करते है, परंतु खेत में खड़ी फसल की उपज निकालने के लिए भी कई उन्नत मशीनों का प्रयोग करना आम हो गया, जिसमें नंबर आता है – मल्टीक्रॉप थ्रेशर मशीन | किसानों की सुविधा के लिए बता दे की भारतीय बाजारों में कई तरह के थ्रेशर मशीन उपलब्ध है, जिससे आप अपनी फसलों की गहाई (फसल के दाने) आसानी से कर सकते है, और इसमें आपकी मेहनत और समय दोनो बचेंगे –

मल्टीक्रॉप-थ्रेशर-मशीन

यदि आप भी नई मल्टीक्रॉप थ्रेशर मशीन खरीदना या इसके बारे में जानना चाहते है तो, कृपया आप इस लेख को एक बार अंत तक आवश्यक पढ़े, यहां हम आपको मल्टीक्रॉप्स थ्रेशर मशीन से संबंधी कई जानकारी देंगे –

मल्टी क्रॉप थ्रेशर क्या होता है?

मल्टी क्रॉप थ्रेसर मशीन आय बढ़ाने वाले किसान भाईयों के लिए बहुतपयोगी कृषि यंत्र है और यह फसल की गहाई करने वाली एक आधुनिक यंत्र है| इस यंत्र के माध्यम से आप कई फसलों की गहाई कर सकते है और साथ ही आप अपने अनाज की सफाई तथा दाने से भूसा को आसानी से निकाल सकते है| मल्टी क्रॉप थ्रेसर मशीन का उपयोग आप कई फसलों में कर सकते है जैसे की – सोयाबीन, गेहूं, जौ, मूंगफली, तुअर, सरसों, राई, मक्का, धान, चना आदि फसलों में इस यंत्र का उपयोग किया जाता है|

थ्रेसर कितने प्रकार के होते है?

थ्रेसर मशीन फसलों के अनुसार कई प्रकार की होती है, सभी फसलों के लिए अलग-अलग थ्रेसर मशीन भी आती है, परंतु भारत देश में मुख्य रूप से केवल चार प्रकार की थ्रेसर मशीन मिलती है –

मल्टीक्रॉप थ्रेशर मशीन :-

इस मशीन को बहुफसल थ्रेसर मशीन भी कहा जाता है, क्योंकि यह मशीन कई तरह की फसल में गहाई का काम करती है जैसे की- गेहूं, सोयाबीन, बाजरा, मक्का, डालर चना, सादा चना, मसूर, राई आदि फसलों में यह मल्टी क्रॉप थ्रेसर मशीन काम करती है| बहुफसल थ्रेसर मशीन फसलों के दाने तथा भूसे को अलग-अलग करने का कार्य करती है इससे गहाई करने में काफी कम समय लगता है और साथ ही इसमें साथ श्रमिको की आवश्यकता कम ही होती है, इस मशीन को कम लोग भी आसानी से चला सकते है|

धान थ्रेसर मशीन :-

इस मशीन को धान की कटाई के लिए उपयोग किया जाता है| इस मशीन का सर्वाधिक उपयोग उन क्षेत्रों में अधिक होता है, जहां धान की खेती व्यापक स्तर पर होती है, ऐसे क्षेत्र के किसान इस मशीन को काफी बड़ावा दे रहे है| धान थ्रेसर मशीन की मदद से धान से चावल को अलग-अलग किया जाता है|

मक्का थ्रेसर कृषि यंत्र :-

मक्का थ्रेसर मशीन की मदद से मक्का के दाने को पूरी तरह से अलग-अलग कर दिया जाता है और बचा हुआ शेष भाग को बहार निकाल दिया जाता है| इस मशीन का उपयोग करने से कम समय में ही मक्का की गहाई का काम आसानी से पूरा हो जाता है|

गेहूं निकालने वाली थ्रेसर मशीन :-

गेहूं थ्रेसर मशीन का उपयोग गेहूं फसल की कटाई और गेहूं की गहाई के काम में इसका उपयोग किया जाता है| इस मशीन की मदद से गेहूं के दाने तथा गेहूं का भूसा दोनो अलग-अलग हो जाता है|

थ्रेसर कैसे काम करता है?

थ्रेसर मशीन ट्रैक्टर की मदद से चलती है, इस मशीन में एक तरफ से फसल का ढेर डाला जाता है और फिर मशीन का काम होता है, की फसल में से दाने निकालना इसका मुख्य कार्य होता है तथा दूसरी और फसल के साफ दाने / बीज बहार निकल जाते और फसल का भूसा एक तरफ खेत में गिर जाता है|

यह ही जरुर पढ़ें –

थ्रेशर मशीन खरीदते समय जरूरी ध्यान ?

  • भारतीय बाजारों में कई कंपनियों के अनेक प्रकार के थ्रेसर बाजार में उपलब्ध है, आपको अपने बजट तथा जरूरत के अनुसार ही थ्रेसर मशीन खरीदना है|
  • आपको कौनसी फसल के लिए काम में लेना है, उसी अनुसार ही थ्रेसर खरीदना चाहिए|
  • यदि आप कई फसलों की कटाई के लिए थ्रेसर खरीद रहे है, तो फिर आपको मल्टी क्रॉप थ्रेसर मशीन ही खरीदना है|
  • आपको ISI चिन्ह वाली मशीन को ही खरीदना है, क्योंकि ISI मार्क वाले थ्रेसर में उपयोग होने वाले कल पुर्जे स्टैंडर्ड होते है|
  • यह मशीन खरीदने से पहले शोरूम या शॉप पर सब्सिडी सुविधा के बारे में पूछकर लाभ लेना चाहिए |

थ्रेशर मशीन की कीमत क्या है?

यदि आप चाहते है, की एक ही मशीन से कई फसलों की गहाई हो जाए परंतु इसके लिए आपको फिर मल्टी क्रॉप थ्रेसर मशीन खरीदनी पड़ेगी | इस मशीन की कीमत भारतीय बाजारों में 60 हजार रुपए से लेकर 4 लाख रुपए तक है, बाजारों में भिन्न क्षमता तथा शक्ति की आवश्यकता वाली मशीन उपलब्ध है, आपको अनुसार मशीन का चयन करना है|

गेहूं थ्रेशर मशीन की कीमत?

यदि आप केवल गेहूं फसल की गहाई वाली मशीन खरीदना चाहते है तो, ध्यान रखे इस मशीन से आप केवल गेहूं की ही गहाई कर सकते कोई अन्य फसल को गहाई नही कर सकते है| गेहूं थ्रेसर मशीन की कीमत लगभग 1 लाख से 1.5 लाख रुपए के मध्य हो सकती है, एक बार आपको मशीन शोरूम पर जाकर इसकी कीमत की जानकारी प्राप्त कर लेनी है|

मल्टीक्रॉप थ्रेशर सब्सिडी कैसें मिलेगी?

मल्टीक्रॉप थ्रेशर मशीन पर सरकार द्वारा सब्सिडी दी जाती है, किसानों को समय-समय पर राज्य सरकार द्वारा मशीन पर सब्सिडी प्रदान की जाती है| सीमांत किसानों को मल्टीक्रॉप थ्रेशर मशीन पर लगभग 40 से 50% तक की सब्सिडी मिलती है| सब्सिडी से जुडी जानकारी प्राप्त करने के लिए आपको “डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर” से संपर्क कर लेना है|

थ्रेशर मशीन के फायदे और कमाई?

  • थ्रेसर मशीन का उपयोग करना काफी सरल और फायदेमंद है|
  • इसे एक जगह से दूसरी जगह ले जाना काफी आसान होता है, इसे ट्रैक्टर की मदद से ले जाना पड़ता है|
  • थ्रेसर मशीन को किराये पर चलाकर भी अतरिक्त आमदनी कमाया जा सकता है|
  • थ्रेसर मशीन का उपयोग करने से किसान की मजदूरी, श्रम और समय की बचत होती है|

थ्रेशर मशीन का उपयोग मे विशेष सावधानियाँ ?

  • थ्रेसर मशीन पर कोई बड़े व्यक्ति को काम कराए तथा छोटे बच्चो को मशीन पर काम न करने दे|
  • आपको थ्रेसर मशीन का उपयोग हमेशा दिन में करना चाहिए और यदि आप इसका उपयोग रात में कर रहे है, तो आपको रोशनी की उचित व्यवस्था कर लेनी है|
  • मशीन पर काम करते समय आपको मुंह, हाथ और नाक को अच्छे से ढक लेना है और आखों में चश्मा लगा लेना है जिससे आपको आखों में धूल नही जाएगी|
  • थ्रेसर मशीन का उपयोग करते समय दुर्घटना के शिकार होने से बचे|
  • मशीन पर काम करते समय आपको धोती, दुपट्टा और साड़ी नही पहननी चाहिए, यह मशीन के अंदर भी आ सकते है|

मल्टी क्रॉप थ्रेशर बनाने वाली कम्पनियाँ ?

मल्टी क्रॉप थ्रेसर मशीन को कई कंपनिया बनाती है, जैसे की महिंद्रा कंपनी थ्रेसर मशीन, सोनालिका थ्रेसर मशीन, दशमेश, लैंडफोर्स मल्टी क्रॉप, पंजाब थ्रेशर मशीन, जंगीर थ्रेसर आदि कंपनिया थ्रेसर मशीन बनाती है| सभी थरेसर मशीन Price कंपनी, ब्रांड, उपयोग, फीचर आदि के अनुसार भिन-भिन्न होते है|

पुरानी थ्रेशर मशीन बिकाऊ है, कहाँ मिलेगी?

यदि आप पुरानी थ्रेसर मशीन लेना चाहते है, तो आपको यह मशीन ऑनलाइन साइट, OLX, क्यूकेर, बड़ी वर्क्शाप फर्म. या फिर आप अपने नजदीकी किसानों से भी पुरानी थ्रेसर मशीन ले सकते है या मशीन शोरूम पर भी एक बार चले जाए|

थ्रेशर मशीन से कौन-कौनसी फसलें निकाली जाती है?

मल्टी क्रॉप थ्रेसर मशीन से कई फसलें निकली जा सकती है जैसे की – सोयाबीन, गेहूं, जौ, मूंगफली, तुअर, सरसों, राई, मक्का, धान, चना आदि फसलों में इस यंत्र का उपयोग किया जाता है |

यह भी जरूर पढ़ें…

दुसरो को भेजे - link share

Leave a Comment

error: Content is protected !!