Last Updated on July 21, 2022 by [email protected]
चारा काटने रिजका काटने की मशीन | पशु चारा काटने की मशीन Price | chara katne ki machine ki price | चारा काटने वाली मशीन मोटर सहित | बिजली से चारा काटने वाली मशीन price | हाथ से काटने वाली मशीन | ट्रैक्टर से चारा काटने वाली मशीन की कीमत | घास काटने की मशीन –
पुराने समय में पशुओं के लिए चारा काटने के लिए किसान पुराने उपकरणों और औजारों का प्रयोग करते थे, लेकिन आज के समय आधुनिक तकनीकी के आगमन के कारण कई उच्च तकनीकी की मशीनें विकसित हुई है, जिनके माध्यम से किसान कम शक्ति और कम समय में अच्छा काम कर सकते हैं | आज हम बात करेंगे चारा काटने वाली मशीन के बारे में –
यह मशीनें उपयोग, कीमत, कंपनी मॉडल, प्रकार आदि के अनुसार अलग-अलग प्रकारों में आती है तो आइए बात करेंगे संपूर्ण जानकारी के साथ –
![[ चारा काटने की मशीन 2022 ] जानिए पशु चारा काटने की मशीन कीमत, सब्सिडी - chara katne ki machine 1 चारा-काटने-की-मशीन](http://598482-1935100-raikfcquaxqncofqfm.stackpathdns.com/wp-content/uploads/2022/02/%E0%A4%9A%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%BE-%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%9F%E0%A4%A8%E0%A5%87-%E0%A4%95%E0%A5%80-%E0%A4%AE%E0%A4%B6%E0%A5%80%E0%A4%A8.jpg)
आज के समय, समय के अनुसार चलने वाले किसान और प्रगतिशील किसान इस प्रकार की छोटी-छोटी मशीनों का प्रयोग करके खेती किसानी को उन्नत तरीकों की ओर बढ़ते हुए अपना रहे हैं |
पशु चारा काटने की मशीन के प्रकार ?
कृषि जगत की यह आधुनिक मशीने उपयोग और सुविधाओ के अधर पर अलग-अलग प्रकार से बनाई जाती है –
- हाथ से चलने वाली चारा कटर मशीन
- वैधुत मोटर युक्त चारा कटर मशीन
- ट्रेक्टर या छोटे-बड़े जनरेटर से जुडी हुई कटर मशीन
- पूर्ण स्वचालित ब्लोवर प्रकार की चारा मशीन
![[ चारा काटने की मशीन 2022 ] जानिए पशु चारा काटने की मशीन कीमत, सब्सिडी - chara katne ki machine 2 पशु-चारा-काटने-की-मशीन-कीमत](http://598482-1935100-raikfcquaxqncofqfm.stackpathdns.com/wp-content/uploads/2022/02/%E0%A4%AA%E0%A4%B6%E0%A5%81-%E0%A4%9A%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%BE-%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%9F%E0%A4%A8%E0%A5%87-%E0%A4%95%E0%A5%80-%E0%A4%AE%E0%A4%B6%E0%A5%80%E0%A4%A8-%E0%A4%95%E0%A5%80%E0%A4%AE%E0%A4%A4.jpg)
पशु चारा काटने की मशीन Price ?
हाथ से चलने वाली चारा कटर मशीन – Hand Operated Chaff Cutters | यह मशीन सबसे सस्ती और ज्यादा काम में आने वाली मशीन मानी जाती है | यह केवल हाथ से घुमाना होता है जिससे लगभग 200 से 300 kg / घंटा से हरा या सुखा चारा काट सकते है | यह मशीन बाजार में 2000 से 8000 रूपये तक की कीमतों में आसानी से मिल जाती है | |
वैदुत मोटर चालित चारा मशीन – Power Operated Chaff Cutter Machine | मशीन का यह प्रकार समय और मेहनत की काफी बचत करता है | इसमें पावर लगाने के लिए वैधुतिक मोटर को काम में लिया जाता है, जो एक HP से लेकर आवश्यकता अनुसार कई HP तक ले सकते है | ज्यादातर 2 HP के साथ आने वाली मशीन को काम में लिया जाता है जिसकी कीमत 15000 से लेकर 25000 तक की रेंज में आती है | यह मशीने सुरक्षा की दृष्टि से काफी सुरक्षित बनाई जाती है, इनसे सुखा या हरा चारा अच्छे से काटा जा सकता है | |
Tractor Operated Chaff Cutter | इस मशीन को कम्पनिया काफी अधिक क्षमता के साथ इस प्रकार बनाती है की सीधा ट्रेक्टर के पीछे जोडकर चला सकते है | हेवी ड्यूटी के साथ चलने वाली यह मशीन सुखा या हरा चारा अच्छी दक्षता के साथ काट सकती है | Tractor Operated Chaff Cutter की कीमत 30 हजार से लेकर 2 लाख तक की रेंज में आती है | |
Blower Type Chaff CutterSemi-Automatic | ब्लोवर प्रकार की चारा कटर मशीन को सुरक्षा को ज्यादा ध्यान में रखकर बनाया गया गया है, इसमें चारा इनपुट को बेल्ट या बड़े पाइप प्रकार में बनाया जाता है | |
Heavy Duty Chaff Cutter | यह मुख्य रूप से हेवी ड्यूटी के लिए बनाई जाती है जिसका उपयोग बड़े फार्म हॉउस, हरा चारा बेचने वाले व्यवसाय आदि में किया है | |
यह भी जरूर पढ़े …..
सरसों काटने वाली मशीन हार्वेस्टर, रीपर, कटर
रेन गन इरीगेशन सिस्टम | rain gun price list 2022
डिस्क हैरो कृषि यंत्र 2022 – जानिए A-Z जानकारी – उपयोग, कीमत
मिनी रोटावेटर की सम्पूर्ण जानकारी जानिए Price list, उपयोग, फीचर, मशीन की कीमत-
रीपर मशीन की कीमत- फसलों की कटाई, गहाई व मड़ाई का आधुनिक कृषि यंत्र
सीड ड्रिल की कीमत, उपयोग, प्रकार, प्राइस, भारतीय निर्माता कंपनियों आदि की सम्पूर्ण जानकारी
धान रोपाई मशीन की पूरी जानकारी | प्रकार, कीमत, उपयोग कैसे करें, कितने रुपए की है
chara katne ki machine सब्सिडी ?
सरकार अपनी कई कृषि कल्याणकारी योजनाओ के तहत इन कृषि मशीनरी पर अनुदान राशी देती है | पशुपालन या कृषि व्यवसाय से जुड़े किसान इस मशीन को खरीदकर 25 से 75% तक की सब्सिडी ले सकते है | अपने राज्य में चलने वाली सब्सिडी के बारे में जानकारी के लिए नजदीकी कृषि कार्यालय, किसान टोल फ्री नम्बर, कृषि यंत्र शोरुम आदि के माध्यम से प्राप्त कर सकते है |
![[ चारा काटने की मशीन 2022 ] जानिए पशु चारा काटने की मशीन कीमत, सब्सिडी - chara katne ki machine 3 chara-katne-ki-machine](http://598482-1935100-raikfcquaxqncofqfm.stackpathdns.com/wp-content/uploads/2022/02/chara-katne-ki-machine.jpg)
चारा कटर मशीन के प्रमुख लाभ ?
- आज के समय यह मशीनें उपयोग के आधार पर काफी सरल और सुरक्षा की दृष्टि से बनाई जाती है |
- किसान कीमत के अनुसार इस प्रकार की मशीनों को खरीद सकता है, सबसे सस्ती मशीनों के अंदर, हाथ से चलने वाले पशु चारा काटने वाली मशीन आती है जिसकी कीमत 2000 से लेकर ₹8000 तक की होती है |
- यह मशीनें पुराने औजारों की तुलना में काफी ज्यादा चारा काट सकती हैं |
- इन मशीनों के उपयोग से किसान समय की बचत और पशुओं को अच्छा चारा खिला सकते हैं |
- इन चारा कटर मशीनों की कटर ब्लेड अच्छी धातु की बनी होती है जिसकी आयु सालों साल तक चलती रहती है |
- हैवी ड्यूटी की मशीनें खरीद कर किसान बड़े स्तर का डेयरी उद्योग पशुपालन और पशुओं के लिए चारा बेचने का व्यापार भी कर सकते हैं |
- कुट्टी यानी छोटे रूप में कटा हुआ हरा या सूखा चारा पशु अच्छे तरीके से खाते हैं, उनके पाचन तंत्र को भी ज्यादा काम नहीं करना पड़ता है जिससे पशु तंदुरुस्त और स्वस्थ रहता है और दुग्ध उत्पादन भी बढ़ा सकते है |
- इस चारा कटर मशीन से किसान गन्ना, मक्का, बाजरा, नेपियर घास, रिजका चारा आदि प्रमुख हरे चारे फसलों को छोटे-छोटे टुकड़ों में कटाई करके अधिक से अधिक चारा बना सकते हैं |
- आज के समय मनाई जाने वाली मशीनें काम के साथ-साथ सुरक्षा को भी महत्त्व दिया गया है |
यह भी पढ़ें –
हार्वेस्टर की कीमत 2022 जानिए देश के प्रमुख निर्मित टॉप हार्वेस्टर
कल्टीवेटर के प्रकार और कीमत ट्रैक्टर पावर कल्टीवेटर
सुपर सीडर कृषि मशीन क्या है – सुपर सीडर मशीन की कीमत – Top super seeder