[ भूसा बनाने वाला कंबाइन हार्वेस्टर 2024 ] जानिए कीमत, प्रकार, कार्यक्षमता और लाभ | Straw Combine Harvester

Last Updated on February 25, 2024 by krishisahara

भूसा बनाने वाला कंबाइन हार्वेस्टर एक प्रकार की नई तकनीकी की कृषि मशीन है, जो खड़ी फसलों को काटती हुई, उपज को निकालते हुए फसल के भूसे को अलग रूप में इकट्टा /संचित करती है| इस मशीन की कार्यक्षमता एवं काम करने के तरीकों से किसान काफी खुश है | पराली निदान का एकमात्र उपाय एवं कृषि क्षेत्र में सरकार भी इसकी सहराना कर रही है | भूसा बनाने वाले कंबाइन हार्वेस्टर की सहायता से फसल की समय पर कटाई हो रही है और चारे, भूसे का संचय करना आसान हो जाता है|

भूसा-बनाने-वाला-कंबाइन-हार्वेस्टर
भूसा बनाने वाला कंबाइन हार्वेस्टर

भूसा बनाने वाला कंबाइन हार्वेस्टर क्या है ?

पुरानी कंबाइन हार्वेस्टर मशीनों से केवल अनाज फसल को ही काम में लिया जा सकता था, बाकी फसल अवशेष को दुसरे कृषि यंत्रो से एकत्रित या पराली जलाकर समाधान किया जाता, जो कोई लाभ का काम नही था | भूसा बनाने वाला कंबाइन हार्वेस्टर से खेतों से खड़ी फसल को काटकर उपज एवं चारा दोनों को अलग-अलग एकत्रित/स्टोर करता है |

मशीन की क्षमता के अनुसार काम करने का समय, अनाज, चारा एकत्रित क्षमता आदि निर्भर करती है | यह मशीन कम से कम 50 hp ट्रेक्टर या इंजन के आधार पर अच्छा प्रदर्शन/काम करती है |

गेहूं काटकर भूसा बनाने वाली मशीन कैसें काम करती है ?

अनाज या गेहूं काटने और भूसा बनाने वाली मशीन को कंबाइन हार्वेस्टर कहा जाता है| इस मशीन में कई उपकरण होते है, जो इसे गेहूं काटने, उसे उठाने, धान को छानने, भूसे बनाने और चारा एकत्रित करने में मदद करते है –

  1. खड़ी फसल काटने की मशीन:- इस मशीन के द्वारा गेहूं और अन्य फसलों को काटा जाता है| इस मशीन के आगे V आकार के ब्लेड होते है, जो फसल को काटती है| V ब्लेड विपरीत दिशा में घुमती हुई फसल को कन्वेयर बैल्ट की और धकेलती है |
  2. उपज छानने की मशीन:- इस भाग में उपज को छाना जाता है। इस मशीन में कुछ अलग-अलग नाप में छलनी होती है, जो फसल को छानने के लिए उपयोग की जाती है| यह मशीन फ़ाइनल बीज को अनाज स्टोर/कक्ष में भेज देती है |
  3. भूसा बनाने की मशीन:- इस मशीन के द्वारा भूसा बनाया जाता है| भूसा बनाने वाले कंबाइन हार्वेस्टर में धान/बीज/उपज को फसल अवशेष के अलग होने पर, अवशेष की हल्की तुड़ी मशीन से कटाई होती है | इस तुड़ी मशीन के भूसे को मशीन के पीछे लगे संग्रहण/स्टोरेज ट्रोली में इक्कठा कर लिया जाता है |
भूसा बनाने वाला कंबाइन हार्वेस्टर

यह भी पढ़ें –

भूसा बनाने वाला हार्वेस्टर की कीमत?

भूसा बनाने वाले हार्वेस्टर की कीमत ब्रांड, मॉडल, मशीन की पावर और उपलब्ध मेटेरियल सुविधाओं आदि पर निर्भर करती है| कुछ छोटी एवं सस्ती भूसा बनाने वाली मशीन की कीमत 2 से 3 लाख और भूसा बनाने वाला हार्वेस्टर 50-55 HP में कीमत 12 से 18 लाख तक हो सकती है |

किसान भाइयों अगर आप एक भूसा बनाने वाले हार्वेस्टर की कीमत के बारे में अधिक या सब्सिडी के बारें में जानना चाहते है, तो आपको निर्माताओं के शोरुम, वेबसाइट और निकटतम विक्रेताओं से जानकारी प्राप्त करनी होगी|

फसलों की कटाई के साथ मे भूसा बनाने वाली कहाँ मिलेगी ?

भूसा बनाने वाली मशीनें कृषि उपकरणों की दुकानों और ऑनलाइन मार्केटप्लेस पर उपलब्ध होती है| आप अपने क्षेत्र में कृषि उपकरणों की दुकानों का भी दौरा कर सकते है, जो आमतौर पर कृषि उपकरणों को बेचते है|

अधिकतर कंपनियों की वेबसाइटों पर आप उनके विभिन्न मॉडल्स की जानकारी तथा उनकी कीमतों के बारे में भी जान सकते है| आप उनसे सीधे संपर्क करके भी जानकारी प्राप्त कर सकते है, तथा आपकी जरूरतों और बजट के अनुसार उपयुक्त मशीन का चयन/ऑडर/बुकिंग करा सकते है|

भूसा बनाने वाला कंबाइन हार्वेस्टर / भूसा बनाने वाला कंबाइन हार्वेस्टर

भूसा कटाई कम्बाइन हार्वेस्टर मशीन की कार्यक्षमता ?

इन मशीनों की कपेसिटी अलग-अलग होती है, जो आपके खेत के आकार और उत्पादन की आवश्यकताओं के अनुसार विभिन्न हो सकती है| ज्यादातर मशीनों की कपेसिटी 10 से 25 टन प्रति घंटा होती है, लेकिन यह भी कंपनी और मॉडल के आधार पर अलग-अलग हो सकती है|

भूसा कटाई कंबाइन हार्वेस्टर मशीनों की कार्यक्षमता कृषि उपज के प्रकार, मौसम तथा मशीन के मॉडल और पावर विशेषताओं पर निर्भर करती है| यह मशीन गेहूं और धान, जौ, चना, सरसों की फसलों के भूसा कटाई में उपयुक्त होती है |

भूसा बनाने वाला हार्वेस्टर 1 घंटे में कितना डीजल खाता है?

भूसा बनाने वाला हार्वेस्टर एक डीजल संचालित मशीन होता है, जो इसकी कार्यक्षमता, मॉडल और डीजल के दामों के आधार पर डीजल की खपत अलग-अलग होती है|

एक सामान्य 50-60 HP भूसा कटाई कंबाइन हार्वेस्टर मशीन 5 से 7 लिटर एवं, इससे अधिक पावर क्षमता का मशीन लगभग 8-10 लीटर डीजल प्रति घंटे की खपत करता है| इसलिए, यदि आप अपने भूसा बनाने वाले हार्वेस्टर का उपयोग 1 घंटे तक करते है, तो यह लगभग 8-10 लीटर डीजल खर्च कर सकता है|

फिर भी, इस खपत में बदलाव हो सकता है, यदि मशीन के मॉडल में विशिष्ट तकनीकी विशेषताएं हों या यदि कोई अन्य खेत, मौसम, फसल की स्थिति हो|

सबसे सस्ता भूसा बनाने वाला कंबाइन हार्वेस्टर?

भारत में कुछ शीर्ष कंपनियां हैं, जो सस्ते भूसा बनाने वाले कंबाइन हार्वेस्टर बनाती है| जैसे कि Preet Agro Industries, Kartar Agro Industries, Fieldking, Perfect, Sonalika, आदि|
आप इन कंपनियों की वेबसाइटों पर जाकर उनकी विभिन्न मॉडलों की कीमतों और विशेषताओं की जाँच कर सकते है |

टॉप 5 भूसा बनाने वाली मशीन का नाम क्या है?

भूसा बनाने वाली मशीनों में निम्नलिखित है –
Kartar Agro Industries – देश में सबसे अधिक बिकने वाले कंबाइन हार्वेस्टर कंपनी में से एक है| इसकी मशीनें उच्च तकनीकी मानकों एवं मजबूत पाट्स वाली होती है |

जॉन डियर – जॉन डियर एक अमेरिकी कंपनी है, जो कंबाइन हार्वेस्टर बनाती है| इसकी मशीनें उच्च गुणवत्ता और प्रदर्शन की सुविधा प्रदान करती है|

Preet Agro Industries – इस ब्रांड ने भी पिछले कई सैलून से देश के कृषि क्षेत्र में अपना नाम कमाया है | Preet Agro के कंबाइन हार्वेस्टर और अन्य कृषि मशीनों की विनिर्माण करती है| इसकी मशीनें उच्च गुणवत्ता, प्रदर्शन और सुविधा प्रदान करती है|

न्यू हॉलैंड – न्यू हॉलैंड एक इटली कंपनी है, जो कंबाइन हार्वेस्टर जैसी कई कृषि मशीने बनाती है| इसकी मशीनें उच्च गुणवत्ता, प्रदर्शन और सुविधा प्रदान करती है, किसानों में इसके प्रति भी काफी विश्वास जुड़ा हुआ है |

Sonalika – इस कम्पनी के भी स्ट्रा रीपर एवं कंबाइन हार्वेस्टर काफी मजबूती एवं किसान के बजट में जाने जाते है |

यह भी जरूर पढ़ें…

दुसरो को भेजे - link share

Leave a Comment

error: Content is protected !!