[ गाय भैंस का दूध बढ़ाने का तरीका 2024 ] जानिए पशुधन का दूध बढ़ाने का घरेलू उपाय, कैल्शियम पाउडर, आयुर्वेदिक दवा खुराक | Milk Increase Cow/Buffalo

Last Updated on February 17, 2024 by krishisahara

किसान के लिए शुरू से ही खेती के साथ पशुपालन करना आम बात थी, जिसके कई फायदे एवं कारण जुड़े है | पशुपालन, किसान के आर्थिक फ़ायदों के कारण, आज भारत दुग्ध उत्पादन में प्रथम स्थान पर है | आज के समय पशुपालन ग्रामीण क्षेत्र की नगदी आय के लिए जाना जाता है – जिसका मुख्य आधार डेयरी, एवं दुग्ध उत्पाद है | डेयरी फार्म के पशुधन में गाय भैंस का दूध बढ़ाना एवं दुग्ध उत्पादन पर ध्यान बहुत जरूरी हो गया | आइए जानते है, गाय भैंस का दूध बढ़ाने का तरीका –

गाय-भैंस-का-दूध-बढ़ाने-का-तरीका
गाय भैंस का दूध बढ़ाने का तरीका

यदि आप पशुपालन कर रहे है और आपके पशुओं से आपको अच्छा दूध प्राप्त नही होता है तो, हम आपको ऐसी कई तकनीक बताने वाले है जिससे की आप अपने पशुओं से अधिक दूध प्राप्त कर सकते है |

Contents

आज के समय दुग्ध उत्पादन में संतुलित पशु आहार की भूमिका ?

यदि आपका दुधारू पशु सही से दूध नही दे पा रहा है तो, आप पशुओं को उनकी जरूरत के अनुसार सही मात्रा में पोषक तत्वों की पूर्ति करनी है | दुधारू पशु के दुग्ध मात्रा में कमी है, तो आप संतुलित आहार प्रदान नही दे पा रहे है | वर्तमान समय में पशु आहार की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण है, सामान्य चारे में सभी प्रकार के पोषक तत्व मौजूद नहीं होते है, इसलिए पशु आहार खल पशु का शरीर, दुग्ध पैदावार क्षमता, फेट, प्रजनन क्षमता, आदि को बनाए रखने में सहायक होती है |

टॉप 10 गाय भैंस का दूध बढ़ाने का तरीका 2024 ?

  1. आपको अपने गाय भैंस को प्रतिदिन नियमित रूप से खाने वाला आहार प्रदान करें, पशु खानपीन ऐसी होनी चाहिए जिसमे प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स और कार्बोहाइड्रेट्स शामिल हो|
  2. दुधारू पशुओं को साफ जल ही पिलाए, एवं गर्मी के दिनों में पानी की कमी ना रखें |
  3. गर्मी के समय आपको अपने पशुओं को रोजाना ठंडे पानी से नहलाना चाहिए, फोगर सिस्टम एवं वातावरण हवादार रखें |
  4. गाय, भैंस के दूध को बढ़ाने के लिए आपको जौ, ग्वार, दाल, सोयाबीन, गेहूं के आटे में सरसों का तेल मिलाकर देना चाहिए|
  5. आपको हमेशा पशुओं को हरा एवं सुखा चारा समान मात्रा में खिलाना चाहिए|
  6. आपको समय समय पर उसका टीकाकरण करवाना चाहिए|
  7. पशुओं को खल (संतुलित आहार) नियमित रूप से देवे|
  8. दुधारू पशुओं को दिन में 3 से 5 घंटे का समय खुले में घुमाना चाहिए|
  9. दलीया, मैथी तथा गुड को पका ले बाद में उसमे नारियल को पीसकर डाले और ठंडा होने के बाद पशु को दे|
  10. ब्याने शुरुआती दिनों में अच्छी आहार एवं देखरेख रखें, 21 दिनों बाद पशुओं की दुग्ध बढ़वार वाला खाना दे सकते है |

भैंस का दूध बढ़ाने का घरेलू उपाय ?

  • दूध बढ़ाने के लिए आधा किलो सफेद जीरा, एक किलो सौफ को पीसकर रखे तथा आवश्यकता अनुसार रोजाना पशु को दे|
  • पशु के डिलीवरी के 5 लगभग दिनों के बाद पशु को लहसुन का कड़ा पिलाई जिसमे 125 ग्राम लहसुन, 250 ग्राम चीनी, 125 ग्राम घी मिला कर पशु को दे|

भैंस का दूध बढ़ाने का कैल्शियम दवा ?

प्रिया किसान भाईयो यदि आपके पशु दूध कम दे रहे है तो, आपको आपकी जानकारी के लिए बता दे की दूध बढ़ाने के लिए बाजार में अपको Milkogen दवाई मिल जाएगी | मिल्कोजन 100 टैबलेट एक अत्यधिक लाभदायक तथा होम्योपोथिक पशु औषधि है, जो की मादा पशुओं जैसे गाय, भैंस, बकरी आदि पशुओं में प्राकृतिक रूप से दूध बढ़ाने सहायक है |

भैंस का दूध बढ़ाने की आयुर्वेदिक दवा ?

आप अपने घर पर ही औषधि दवाई बना सकते है, इसके लिए अपको दलीया 250 ग्राम, गुड शरबत 100 ग्राम, मैथी 50 ग्राम, जीरा 25 ग्राम, अजवाइन 25 ग्राम का मिक्स करके आपको पशु को देना है|

भैंस का दूध बढ़ाने वाला पाउडर ?

यदि आप अपनी भैंस को दूध बढ़ाने वाला पाउडर देना चाहता है तो, आपको यह आसानी से Himalaya Batisa के नाम से मिल जाएगा | इसका 100 ग्राम पाउडर आपको 30 रुपए का पड़ेगा, यह पाउडर दिखने में धनिया पाउडर जैसे होता है| आप इसे अपने पशुओं को खिला सकते है| इस पाउडर की सबसे बड़ी विशेषता यह है की, इसके कोई साइड एफेक्ट नही है|

यह भी जरुर पढ़ें –

भैंस का दूध बढ़ाने के लिए क्या खिलाना चाहिए ?

यदि आपकी भैंस सही से दूध नही दे रही है तो, अपको उसे सही तरीके से आहार प्रदान करना चाहिए| आपको भैंस को रोजाना आवश्यकता अनुसार हरा घास, गेहूं, मक्का, उरद दाल, मूंगफली, खीरा, तरबूजा आदि जिसमे मौजूदा आवश्यक पोषण तत्व हो उन्हें सही मात्रा में भैंस को देना होगा|

भैंस का दूध बढ़ाने का नुक्सा ?

  • यदि आप भैंस को नियमित रूप से पोष्टिक खाना देते है, तो अपको इससे दूध बढ़ाने में मदद मिलेगी|
  • आपको भैंस को अधिक पानी तथा नियमित रूप से पानी पिलाना चाहिए|
  • आपको दोनो समय सुबह और शाम को नियमित रूप से दूध निकालना चाहिए|

भैंस का दूध बढ़ाने की अंग्रेजी दवा/ कैप्सूल ?

भैंस का दूध बढ़ाने के लिए कुछ कैप्सूल मिलते है, इन कैप्सूल का उपयोग दूध उत्पादन को बढ़ाने के लिए किया जाता है| वैसे तो कई बाजार में कई कैप्सूल उपलब्ध है, नीचे आपको प्रमुख कैप्सूल के नाम तथा उसकी जानकारी दी गई है –

गाय का दूध बढ़ाने की सबसे सस्ती विधि?

दूध बढ़ाने की सबसे सस्ती विधि औषधि की ही है, आप इसे अपने घर पर ही बना सकते है| इसकी सभी सामग्री भी आपको अपने घर में ही मिल जाएगी जैसे की दलीया, गुड सरबत, मैथी, जीरा, अजवाइन आदि को मिक्स कर के आपको पानी के साथ उबाल कर ठंडा होने पर गाय/भेस को दे देना है|

बीयांत बाद गाय, भैंस दूध नहीं दे रही है तो क्या करें?

बीयांत गाय यदि शुरुआत में दूध नही दे रही है, तो आपको केवल उसके पछड़े को ही सारा दूध पीला देना है| साथ ही आपको उसे कुछ दिनों तक अच्छे पोषण तत्व तथा विटामिन वाली चीजों को ही सेवन करवाए| उससे हरी-भरी भास, बरसीम, खल नियमित रूप से दे| यदि कुछ दिन के बाद आपकी गाय दूध नही दे तो आपको जानवरो के डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए |

भैंस का दूध बढ़ाने के लिए क्या खिलाए – टॉप 5 पशुआहार ?

भैंस का दूध की मात्रा बढ़ाने के लिए आपको पौष्टिक आहार तथा ऊर्जा भरपूर खाघ पदार्थ देना होगा, जिसकी जानकारी नीचे दी गई है –

  1. भैंस को आपको नियमित रूप से मक्का खली दे|
  2. सोयाबीन खली दे|
  3. बाजरा तथा जौ का चोकर दे|
  4. चारे में 3 से 4 प्रकार के हरे एवं सूखे चारे को खिलाए |
  5. इसके साथ अपको बरसीम भी देना चाहिए|

गाय, भैंस दूध कम क्यों दे रही है?

यदि आपकी गाय, भैंस और बकरी कम दूध दे रही है, तो इसका मुख्य कारण यह है की उसको इसके शरीर के अनुसार आवश्यक पौष्टिक आहार नही मिल पा रहे है|

गाय भैंस का दूध बढ़ाने का तरीका

गाय को नमक खिलाने से क्या होता है?

यदि आप अपने पशुओं को नमक खिलाते है तो, इससे पशुओं की पाचन क्रिया बेहतर बनती है| आपको अपने पशु को ब्यांत पशु को लगभग 30 ग्राम नमक प्रतिदिन देना चाहिए| बहुत बार दुधारू पशु चारा कम खाते है, पशुओ की भूख बढ़ाने में भी चारे के साथ नमक मिलाकर खिला सकते है |

गाय का दूध बढ़ाने के लिए कौन सा कैल्शियम दें?

गाय का दूध बढ़ाने के लिए आपको केल्सिया कैल्सियम गेट देना होगा, यह आपके लिए दूध बूस्टर के रूप में काम करेगा | दूध बढ़ाने के लिए बाजार में आपको Milkogen दवाई मिल जाएगी|

दूध देने वाली गाय, भैंस को क्या खिलाना चाहिए?

बेहतर दूध बढ़वार के लिए, आपको उसे पौष्टिक आहार देना होगा जैसे की – हरी-भरी भास, बरसीम, हरा घास, गेहूं, मक्का, उरद दाल, मूंगफली की दली आदि देना चाहिए| सामान्य चारे में भी बराबर मात्रा में हरा एवं सुखा चारा देना चाहिए |

यह भी जरूर पढ़ें…

दुसरो को भेजे - link share

Leave a Comment

error: Content is protected !!