[ पारदर्शी किसान सेवा योजना 2024 ] कृषि विभाग उत्तर प्रदेश पारदर्शी किसान सेवा पोर्टल, Online, App, किसान रजिस्ट्रेशन, पंजीकरण

Last Updated on January 30, 2024 by krishisahara

उत्तर प्रदेश के किसानों एक साथ समान रूप से योजनाओ का लाभ दिलाने के लिए पोर्टल तैयार किया गया है | प्रदेश की कृषि व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए सरकार ने पिछले कुछ सालों में कई नए बदलाव किये है – जिनमें पारदर्शी किसान सेवा योजना | किसान और किसान परिवार को कृषि व्यवसाय में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, इस परिस्थिति में वह अपना जीवन यापन अच्छे से नही कर पाता है|

इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए, उत्तर प्रदेश के कृषि विभाग तथा राज्य सरकार द्वारा आसान और सुलभ रूप से पारदर्शी किसान सेवा पोर्टल लॉन्च किया है| इस पारदर्शी पोर्टल के माध्यम से किसानों को हर एक आर्थिक स्कीम, सब्सिडी, फसल खरीद, किसान लोन, कृषि की नई तकनीकी, कृषि शिक्षा, परीक्षण, कृषि की उत्पादकता में वृद्धि हो जैसी सभी सुविधाये बढ़ेगी –

पारदर्शी-किसान-सेवा-योजना

पारदर्शी किसान सेवा योजना क्या है?

कृषि क्षेत्र का यह पोर्टल उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा तैयार कर लॉन्च किया गया है, जो वर्तमान में काफी सफल और सुविधापूर्ण साबित हो रहा है | इस पोर्टल से प्रदेश की कृषि व्यवस्था को हर एक प्रयास से मजबूत करना है, और किसान की लागत को कम करके, आय को बढ़ाना है |

पारदर्शी किसान सेवा पोर्टल ने, राज्य के किसानों को नई-नई तकनीकों के इस्तेमाल के लिए प्रोहत्साहित तथा जागरूक किया है |

पारदर्शी किसान सेवा योजना उत्तर प्रदेश 2024 –

क्र. म.योजना का नामपारदर्शी किसान सेवा योजना
1 .विभागकृषि विभाग, उत्तर प्रदेश
2 .किसके द्वारा शुरू कीउत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा शुरू की
3 .लाभार्थीयूपी के किसान इस योजना के लाभार्थी होंगे
4 .मुख्य उद्देश्यकृषि योजनाओ और विभाग में प्रदर्शिता लाना
5 .आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन / ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया
6 .ऑफिसियल वेबसाइटhttp://upagriculture.com/

पारदर्शी किसान सेवा योजना Online पोर्टल ?

इस योजना का लाभ लेने के लिए लाभर्थियों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना पड़ेगा, इसके लिए विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट को जारी किया है| ताकि लाभार्थी किसानों को कही भटकना नही पड़े वह आसानी से ऑनलाइन माध्यम से आवेदक कर सके|

पारदर्शी किसान सेवा योजना के तहत पोर्टल पर कई अन्य सेवाएं भी उपलब्ध है, जैसे की बीजों की जांच, उन्नतशील खेती के तरीके, फसलों एम किट तथा रोग, प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन, मिट्टी की जांच, कृषि उपयोगी यंत्र आदि विषय इसमें शामिल है| जिनका उपयोग पोर्टल पर पंजीकृत सभी किसान भाईयो आसानी से कर सकते है|

पारदर्शी किसान सेवा पोर्टल के प्रमुख लाभ सुविधाये ?

  • उत्तर प्रदेश के किसान इस पोर्टल के माध्यम से कृषि से जुड़ी सभी प्रकार की सुविधाएं प्राप्त कर सकते है|
  • यूपी कृषि विभाग की योजनाओ का लाभ प्राप्त करना चाहते है, तो आपको इस पोर्टल पर आवेदन करना होगा|
  • किसान इस पोर्टल का उपयोग करके कृषि संबंधित अनुदान आर्थिक सहायता प्राप्त कर सकते है|
  • इस योजना के तहत यदि किसान को ऑनलाइन पोर्टल में किसी तरह से कोई भी समस्या आ रही है, तो वह इसके लिए शिकायत भी कर सकता है|
  • आवेदन करने के बाद आपको अपनी समस्याओं का समाधान प्रदान किया जाएगा तथा विभिन्न लाभ मुहैया कराए जायेगे |

यह भी जरुर पढ़ें –

पारदर्शी किसान सेवा योजना app कैसे डाउनलोड करें ?

  • यदि आप इस योजना की App अपने मोबाइल में डाउनलोड करना चाहते है तो, इसके लिए आपको सबसे पहले आपको प्ले स्टोर पर जाना होगा|
  • इसके बाद आपको सर्च बार में “पारदर्शी किसान सेवा योजना App“ सर्च करना होगा|
  • अब आपको इंस्टॉल के ऑप्शन पर क्लिक करना है|
  • इस एप्लिकेशन/ऐप को डाउनलोड कर लेना है|
  • इस App के माध्यम से आप इस योजना की सभी जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते है और आवेदन भी कर सकते है|

यूपी किसान रजिस्ट्रेशन की पात्रता ?

यदि आप उत्तर प्रदेश राज्य के किसान है, तो आपको निम्न पात्रता की जानकारी होना चाहिए –

  1. लाभार्थी उत्तर प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए|
  2. आवेदक के पास निवासी प्रमाण पत्र भी होना चाहिए|
  3. इस योजना का लाभ केवल उत्तर प्रदेश के किसान ही ले पाएंगे|
  4. आवेदक का बैंक खाता होना चाहिए (किसी भी राष्ट्रीयकृत बैंक में) |

पारदर्शी किसान सेवा पोर्टल पर किसान पंजीयन कैसें करें ?

पोर्टल पर आपको सबसे पहले ऑनलाइन पंजीकरण करवाना होगा –

  • पंजीकरण के लिए आपको इस योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा|
  • इस वेबसाइट का होम पेज खुलने के बाद आपको पंजीकरण के ऑप्शन पर क्लिक करना है|
  • अब आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर एक अगला पेज खुलेगा|
  • यह आपका पूंजीकरण फॉर्म होगा|
  • इस फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज करना है|
  • दर्ज जानकारी को एक बार अच्छे से चेक कर लेना है|
  • इसके बाद आपको फॉर्म सबमिट कर देना है|
  • इस तरीके से आप आसानी से आवेदन कर सकते है|

कृषि विभाग उत्तर प्रदेश पारदर्शी किसान सेवा योजना में संपर्क/शिकायत कैसें ?

  • यदि आपको आवेदन, रजिस्ट्रेशन या फिर किसी अन्य विषयों पर कोई समस्या है आ रही है, तो आप पोर्टल के माध्यम से शिकायत भी कर सकते है|
  • इसके लिए आपको सर्वप्रथम उत्तर प्रदेश पारदर्शी किसान सेवा योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा|
  • इसका वेबसाइट का होम पेज खुलने के बाद आपको शिकायत दर्ज के विकल्प कर क्लिक करना होगा|
  • इसके बाद आपके सामने एक शिकायत दर्ज करने के लिए एक फॉर्म खुलेगा|
  • इस फॉर्म को आपको अच्छे भर देना है और आपको जो भी शिकायत है वह शिकायत दर्ज कर देनी है|
  • अंत में आपको सबमिट कर देना है, कुछ समय के बाद आपको समस्या का समाधान आप तक पहुंचा दिया जाएगा|

पारदर्शी किसान सेवा योजना पोर्टल लॉगिन कैसें करें ?

  1. पोर्टल पर लॉगिन हेतु, पोर्टल एप या ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा|
  2. इसका होम पेज खुलने के बाद आपको लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक करना है|
  3. क्लिक करें के बाद आपके सामने लॉगिन पेज खुलेगा|
  4. इस पेज पर आपको यूजरनेम, पासवर्ड और कैप्चकोड डाल देना है|
  5. यह सभी दर्ज करने के बाद आपको लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना होगा|

किसान पंजीकरण स्टेटस UP कैसें चेक करें ?

  • यदि आपने पंजीकरण कर लिया है और आप पंजीकरण की स्थिति देखना चाहते है, तो इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा |
  • इसका होम पेज पर जाकर आपको पंजीकरण स्टेटस के विकल्प पर क्लिक करना है|
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा|
  • इस पेज में आपको लॉगिन करना है और स्टेटस चेक के विकल्प पर क्लिक करना है|
  • अब आपके सामने पंजीकरण स्टेटस दिखाई देगा|

यूपी किसान पंजीकरण कैसे चेक करें?

किसान पूंजीकरण चेक करने के लिए आपको पारदर्शी किसान सेवा योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा, इस वेबसाइट पर जाकर आप आसानी से पंजीकरण चेक कर सकते है|

पारदर्शी किसान योजना कृषि विभाग उ०प्र० ?

प्रदेश के किसानों को हर एक सुविधा आसानी और पारदर्शी रूप में मिले इसके लिए, इस पोर्टल योजना को उत्तर प्रदेश कृषि विभाग तथा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना को शुरू किया है|

यह भी जरूर पढ़ें…

दुसरो को भेजे - link share

Leave a Comment

error: Content is protected !!