Last Updated on July 24, 2023 by krishi sahara
रूस की कृषि उत्पादन | रूस में कौन सी खेती की जाती है | रूस में संपन्न किसानों को कहा जाता है | रूस की मुख्य फसल | रूस में खेती कैसे की जाती है | रूस में सबसे ज्यादा खेती किसकी होती है
![[ रूस में खेती कैसे करते हैं 2023 ] जानिए रूस की मुख्य फसलें क्या है, कृषि उत्पादन तकनीक | Russia Farming 1 रूस-में-खेती-कैसे-करते-हैं](http://krishisahara.com/wp-content/uploads/2022/07/%E0%A4%B0%E0%A5%82%E0%A4%B8-%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82-%E0%A4%96%E0%A5%87%E0%A4%A4%E0%A5%80-%E0%A4%95%E0%A5%88%E0%A4%B8%E0%A5%87-%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A4%A4%E0%A5%87-%E0%A4%B9%E0%A5%88%E0%A4%82.jpeg)
रूस दुनिया भर में गैस-पेट्रोल रसायन-उर्वरक के निर्यात को लेकर जाना जाता है, लेकिन कृषि क्षेत्र में भी पूरी दुनिया में विशेष स्थान रखता है| क्षेत्रफल की द्रष्टि से सबसे बड़ा देश होने के कारण कई फसलों को लेकर सबसे अधिक निर्यात और पैदावार आगे है| पिछले कुछ सालों से रूस देश अनाज उत्पादन के स्तर को पार कर गेहूं निर्यात में दुनिया का सबसे बड़ा निर्यातक बन गया | पिछले वर्षों में रूस फिर से एक बड़ी कृषि अर्थव्यवस्था वाली शक्ति के रूप में उभरा रहा है |
रूस में खेती कैसे की जाती है?
रूस के कई क्षेत्रों में सालभर में लगातार 6 माह तक बफबारी/बर्फ जमा रहती है| खेतों का आकार बड़ा-बड़ा होता है, ग्रामीण आबादी बहुत ही कम होती है, हर एक किसान के पास अधिक संख्या में गाय, घोड़े, मुर्गिया जैसे पशु होते है | अनाज और फल-फ्रूट रूस की सबसे महत्वपूर्ण फसलों में से हैं| रूस की कुल भूमि का लगभग 7% भूमि ही कृषि योग्य है, जिसमें से 60% फसलों के लिए और शेष चारागाह के लिए उपयोग किया जाता है |
रूस में सबसे ज्यादा खेती किसकी होती है?
रूस की मुख्य फसल –
फसलों का प्रकार | सर्वोधिक उपजाई जाने वाली फसल |
मुख्य खाद्यान फसलें | रूस में उगाई जाने वाली मुख्य फसलें गेहूं, जौ, मक्का, सूरजमुखी के बीज, जई, राई, रेपसीड हैं| |
बागवानी फसलें | सेब, केले, संतरे, मंदारिन, रसभरी, आंवला, आलूबुखारा, स्ट्रॉबेरी और नाशपाती और अंगूर रूस में सबसे लोकप्रिय फल है| |
सब्जी फसलें | आलू, टमाटर, गोभी, मटर, खीरा, प्याज, गाजर, कद्दू | |
रूस में उगाई जाने वाली मुख्य फसलें गेहूं, जौ, मक्का, सूरजमुखी फसले हैं| अधिकांश रूस के अनाज उत्पादक क्षेत्रों में उत्तरी काकेशस, डॉन बेसिन, मध्य वोल्गा क्षेत्र और दक्षिण-पश्चिमी साइबेरिया में की जाती है|
![[ रूस में खेती कैसे करते हैं 2023 ] जानिए रूस की मुख्य फसलें क्या है, कृषि उत्पादन तकनीक | Russia Farming 2 रूस-में-खेती-कैसे-की-जाती-है](http://krishisahara.com/wp-content/uploads/2022/07/%E0%A4%B0%E0%A5%82%E0%A4%B8-%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82-%E0%A4%96%E0%A5%87%E0%A4%A4%E0%A5%80-%E0%A4%95%E0%A5%88%E0%A4%B8%E0%A5%87-%E0%A4%95%E0%A5%80-%E0%A4%9C%E0%A4%BE%E0%A4%A4%E0%A5%80-%E0%A4%B9%E0%A5%88.jpeg)
दुसरे देशों के मुकाबले रूस के पास कृषि कार्यो के लिए बहुत बड़ा क्षेत्र है| इस देश में अधिकतर सालभर शीत जलवायु होने के कारण फल फ्रूट्स वाली फसले कम देखी जाती है, जबकि अनाज और पशुधन व्यवसाय को व्यापक विकास देखा जा सकता है |
रूस में पशुपालन ?
रूस के गावं काफी हरे भरे और किसान खेती के साथ-साथ अधिक संख्या में पशुओं को पालते है| पशुधन में सर्वोधिक गाय, भेस, भेड़, बकरी, मुर्गीया पालते है| किसान आधुनिक तरीको से पशुपालन करते है, पशु उत्पादों को नजदीकी बाजारों में बेचकर नगद आय का स्रोत बनाये रहते है |
पिछले कुछ सालों में मवेशियों की संख्या में गिरावट आई है, लेकिन साल-दर-साल मांस और मांस उत्पादों के उत्पादन में बढ़ोतरी देखी गई है| यहाँ पोल्ट्री फार्म, सूअर का मांस और सबसे अधिक मुर्गी पालन में रिकोर्ड तोड़ आकड़े देखे गए है |
![[ रूस में खेती कैसे करते हैं 2023 ] जानिए रूस की मुख्य फसलें क्या है, कृषि उत्पादन तकनीक | Russia Farming 3 रूस-में-संपन्न-किसानों-को-कहा-जाता-है](http://krishisahara.com/wp-content/uploads/2022/07/%E0%A4%B0%E0%A5%82%E0%A4%B8-%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82-%E0%A4%B8%E0%A4%82%E0%A4%AA%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%A8-%E0%A4%95%E0%A4%BF%E0%A4%B8%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A5%8B%E0%A4%82-%E0%A4%95%E0%A5%8B-%E0%A4%95%E0%A4%B9%E0%A4%BE-%E0%A4%9C%E0%A4%BE%E0%A4%A4%E0%A4%BE-%E0%A4%B9%E0%A5%88.jpeg)
रूस की कृषि उत्पादन ?
रूस देश 2024 तक लगातार बढ़ते अनाज उत्पादन के आकड़े लगभग 134 बिलियन मीट्रिक टन तक पहुंचने की उम्मीद है| विदेशी बाजार में निर्यात स्तर की गेहूं, चुकंदर, आलू और अनाज (मक्का, जौ, जई और राई) रूस की सबसे महत्वपूर्ण फसलें हैं |
रूस में सबसे ज्यादा खेती किसकी होती है?
गेहूं, मक्का, जौ, जई, राई, सूरजमुखी, रेपसीड, सेब, मंदारिन, रसभरी, आंवला, आलूबुखारा, स्ट्रॉबेरी, टमाटर, गोभी, मटर, खीरा, प्याज, गाजर, कद्दू आदि की ज्यादा खेती होती है |
रूस में संपन्न किसानों को कहा जाता है?
रूस में संपन्न/धनी किसानों को कुलक, (रूसी: “मुट्ठी”) कहा जाता है, बता दे की माना जाता रूसी इतिहास में, एक धनी या समृद्ध किसान के पास बड़े खेत और कई मवेशियों और घोड़ों के मालिक होता है |
यह भी जरूर पढ़ें…