[ महोगनी का पेड़ की खेती कैसे करें 2024 ] इसका पौधा कहां से मिलेगा, कीमत और कमाई | Mahogany tree

Last Updated on April 13, 2024 by krishisahara

महोगनी का पौधा कहां मिलेगा | Mahogany tree price | महोगनी का पेड़ कितने दिन में तैयार होता है | महोगनी पेड़ की कीमत 10 साल बाद | महोगनी का पेड़ की खेती कैसे करें | महोगनी नर्सरी | महोगनी का पेड़ कैसे लगाएं | महोगनी की लकड़ी कौन खरीदता है

इसकी खेती किसान भाई को बना सकती है – 20-25 सालों में करोड़पति | महोगनी की लकड़ी बहुत मजबूत एवं डिमांड में होने के कारण शुरू से इसके अच्छे भाव देखने को मिलते है | इसका प्रमुख उपयोग कई कामों में किया जाता है, जैसे कि फर्निचर, जहाज, प्लाईवुड, गहने, दरवाजे, तंबू, डोर्स, विभिन्न आवश्यक वस्त्र और खिलौनों में | यह लकड़ी की बड़ी आपूर्ति के कारण आदिकाल से ही आकर्षण का केंद्र रही है |

महोगनी-का-पेड़-की-खेती-कैसे-करें

महोगनी का पेड़ की जानकारी ?

यह एक बहुमुल्वान लकड़ी तैयार करने वाला पेड़ है, जिसका वैज्ञानिक नाम “स्वीटेनिया” (Swietenia) है | यह पेड़ 200 फिट तक की लम्बाई में सीधा बढ़ता है, जो अपनी बड़ी, संवर्गीय, और गहरे रंग की लकड़ी के लिए प्रसिद्ध है | महोगनी पेड़ की कई प्रजातियां पाई जाती है, यह विभिन्न भूभागों में पाया जाता है, जैसे कि दक्षिण अमेरिका, सेंट्रल अमेरिका, और आफ्रीका |

महोगनी के पेड़ों को आज के समय बागवानी एवं व्यापारिक तौर से खेती कर रहे है | इस वृक्ष को उपयोग की दृष्टि से काफी उपयोगी एवं डिमांड में माना गया है |

महोगनी का पेड़ की खेती कैसे करें?

महोगनी की खेती करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते है –

  • महोगनी के पेड़ों के लिए बिना रसायनिक उर्वरको वाली भूमिया, प्राकृतिक रूप में उपयुक्त स्थान रहता है | यह पेड़, सूरज के अच्छे प्रकाश में तेजी से वृद्धि करता है |
  • महोगनी के बीजों और प्रमाणित पौधों को ही बोना/लगाना चाहिए |
  • खेत की अच्छी तैयारी, बुवाई, मिटटी जाँच, खाद-उर्वरक, सिंचाई, अधिक वर्षा जल निकास की समुचित व्यवस्था आदि को ध्यान में रखना चहिये |
  • महोगनी के पेड़ों की लकड़ी को सही समय पर संग्रहण करें और सही तरीके से बाजार तक पहुंचाए |
  • आपके पेड़ों की उत्पादन को विपणित करने के लिए विभिन्न तरीके अपनाये, जैसे कि स्थानीय बाजार, विपणन कंपनियाँ, या ऑनलाइन बाजार स्थल।

महोगनी पेड़ की खेती हेतु उपयुक्त जलवायु एवं मिटटी ?

महोगनी पेड़ उच्च तापमान (25-30 ° से ऊपर) क्षेत्रों में अच्छे से विकसित होते है | इसकी खेती के लिए अच्छी आर्द्रता आवश्यक होती है, इसके लिए सामान्य वर्षा की आवश्यकता होती है | अधिक वर्षा या बारिशों की स्थिति से बचने के लिए उचित जलनिकास की आवश्यकता जरुरी है |

महोगनी पेड़ के उचित विकास के लिए पीएच 6.0 से 7.5 के बीच का मिट्टी पेड़ के विकास के लिए सबसे अच्छा माना जाता है |

महोगनी का पौधा कहां से मिलेगा ?

किसान भाइयो इसके पौधे नजदीकी पौध नर्सरी, कृषि विध्यालय, सरकारी पौध नर्सरी, बीज द्वारा तैयार, कृषि सेवा केन्द्रों, ऑनलाइन साईट से सम्पर्क कर अच्छी गुणवता की पौध ले सकते है |

महोगनी का पेड़ कितने दिन में तैयार होता है ?

इसकी खेती लम्बे समय तक तैयार होने वाली फसल है | किसान भाइयों इसका पौधा लगाने के 8 साल बाद लकड़ी बनने लगती है, इस पेड़ का पूर्ण विकास 15 से 20 साल बाद माना जाता है | महोगनी के पेड़ की ग्रोथ और विकास की दर को प्रभावित करने वाले कई कारक हो सकते है, जैसे कि जलवायु, मिट्टी, देखभाल, और विकास के लिए उपयुक्त खाद-उर्वरक, पोषण तत्व |

1 एकड़ में कितने महोगनी के पेड़ लगाए जा सकते हैं?

महोगनी के पेड़ों की खेती के लिए प्रति एकड़ में लगाने वाले पेड़ों की संख्या पेड़ों की प्रजातियों, बागवानी तकनीकों, क्षेत्र की प्राक्रतिक दशा, और आपके खेती के उद्देश्यों पर निर्भर कर सकती है। हालांकि, आमतौर पर लगभग 400 से 600 पौधे प्रति एकड़ में लगाए जा सकते है |

यह आपके खेती की योजना, पेड़ों के बीच की दूरी, पौधों के स्थान के व्यवस्थित तरीके से बोने जाने पर निर्भर करता है। आपके पास उपलब्ध सामग्री, स्थानीय वनस्पति और वातावरण की आवश्यकताओं के साथ सलाह प्रदान करने के लिए स्थानीय बागवानी विशेषज्ञ से परामर्श लेना महत्वपूर्ण हो सकता है|

यह भी पढ़ें –

महोगनी का पौधा कितनी दूरी पर लगाना चाहिए ?

किसान भाइयों इसके पौधों को उचित दुरी पर लगाने चाहिए, जिसके कई फायदे और सुविधाए है | उन्नत बागवानी तरीकों में महोगनी का पौधा की बीच की दूरी 6 से 8 फिट के अन्तराल पर लगाना चाहिए | इस दुरी में पौधे अच्छे विकास, एवं लकड़ी की बनावट/क्वालिटी अच्छी आती है |

महोगनी के पेड़ के लिए सबसे अच्छा उर्वरक क्या है?

महोगनी के पेड़ के लिए उचित उर्वरक का चयन करते समय, आपको पेड़ों की आवश्यकताओं और स्थानीय मिट्टी की जाँच को ध्यान में रखना चाहिए | महोगनी के पेड़ों की सही विकास के लिए साल में एक बार इन पोषणयुक्त खाद की मात्रा देनी चाहिए |

  • नाइट्रोजन पौधों के सबसे आवश्यक पोषक तत्वों में से एक है | यह पेड़ के विकास के लिए महत्वपूर्ण है |
  • फॉस्फोरस पेड़ की मजबूत जड़ें और पूरे पौधे के विकास के लिए आवश्यक होता है |
  • पोटैशियम वृक्ष के विकास में मदद करने वाले एक अन्य महत्वपूर्ण पोषण तत्व होता है |
  • कैल्शियम (Ca) और मैग्नीशियम (Mg) मिनरल्स की उपस्थिति वृक्ष की स्वस्थता और विकास के लिए महत्वपूर्ण होती है |
  • माइक्रोन्यूट्रिएंट्स में जिंक, आयरन, मैंगनीज, कॉपर, बोरॉन, आदि, भी पेड़ के सही विकास के लिए आवश्यक होते है |

महोगनी पेड़ की सिंचाई एवं जल की आवश्यकता ?

महोगनी पेड़ की सिंचाई और जल की आवश्यकता पौधे के विकास और आपके क्षेत्र के आस-पास की प्रकृति/वातावरण के तत्वों पर निर्भर करेगी |

यहां कुछ महत्वपूर्ण बिंदु है, जिन्हें ध्यान में रखकर सिंचाई की आवश्यकता का निर्धारण किया जा सकता है –

  • आपके प्रदेश की जलवायु के आधार पर सिंचाई की आवश्यकता है | अधिक शुष्क और गरम जलवायु में पेड़ को अधिक पानी की आवश्यकता होती है |
  • बड़े पौधे अधिक पानी की आवश्यकता रखते है, जबकि छोटे पौधे कम पानी में भी अच्छे से विकसित हो सकते है |
  • आपके पेड़ की आर्द्रता/नमी के आधार पर सिंचाई की योजना तैयार की जा सकती है |
  • यदि आप बागवानी तकनीकों का उपयोग कर रहे है, तो कैसे सिंचाई की जाए, जैसे कि स्प्रिंकलर सिंचाई, ट्रिकल सिंचाई, आदि, को ध्यान में रखना महत्वपूर्ण होता है |

महोगनी पेड़ की कीमत कितनी है ?

सामान्यतः 12 से 15 साल में इसका पेड़ अपना पूर्ण विकास कर लेता है, एक विकसित पेड़ से 40 घनफुट लकड़ी प्राप्त की जा सकती है | औसत भावों की बात करें तो, 1200 से 1500 रु / घनफुट के हिसाब से 45 से 60 हजार रूपये एक महोगनी का पेड़ कमाई करा सकता है |

महोगनी का बीज कहाँ मिलता है?

महोगनी के बीज वनस्पति बीज बाजारों, बागवानी केंद्रों, और वृक्षारोपणी केंद्रों, ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म से प्रामाणिक एवं अच्छी क्वालिटी का बीज/वृक्ष प्राप्त कर सकते है |

महोगनी की लकड़ी कितने रुपए किलो बिकती है?

महोगनी की लकड़ी की मूल्य को उसकी गुणवत्ता, साइज, रंग, और डिमेंशन भी प्रभावित कर सकते है | बाजार में लकड़ी की मूल्य किलोग्राम ना बिककर, 1200 से 2500 रु / घनफुट के हिसाब से बिकती है |

यह भी जरूर पढ़ें…

दुसरो को भेजे - link share

Leave a Comment

error: Content is protected !!