Last Updated on May 21, 2023 by krishi sahara
सिंजेन्टा बीज फूलगोभी- वर्तमान समय में सब्जियों के भाव आसमान छू रहे है, समय के साथ बढ़ती महगांई के चलते किसानों को भी बाजार मे सब्जियों की मांग पूर्ति करने के लिए कई उन्नत तरीके अपनाने पड़ रहे है, जैसें – उन्नत बीज, अधिक पैदावार के उपाय, कीटनाशक दवाईया, उर्वरक खाद आदि | यदि आप फूलगोभी की उन्नत खेती करके अच्छा लाभ कमाना चाहते है, तो सिंजेन्टा ब्रांड के फूलगोभी बीजों का चुनाव करना अच्छा रहेगा |
![[ सिंजेन्टा बीज फूलगोभी 2023 ] जानिए सिंजेन्टा ब्रांड की टॉप उन्नत बीज किस्में - 1522, 6099, 7008, 7132 - Syngenta Cauliflower Seeds In Hindi 1 सिंजेन्टा-बीज-फूलगोभी](https://www.krishisahara.com/wp-content/uploads/2022/09/%E0%A4%B8%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%9C%E0%A5%87%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%9F%E0%A4%BE-%E0%A4%AC%E0%A5%80%E0%A4%9C-%E0%A4%AB%E0%A5%82%E0%A4%B2%E0%A4%97%E0%A5%8B%E0%A4%AD%E0%A5%80.jpeg)
आज के इस लेख में हम आपको जानकारी देंगे जैसे की सिंजेन्टा बीज फूलगोभी क्या है? जानिए सिंजेन्टा ब्रांड की टॉप उन्नत बीज किस्में – सिंजेन्टा बीज फूलगोभी 1522, 6099, 7008, 7132, फुलगोबी की खेती करने का नया तरीका? फुलगोबी की खेती कैसे करे? फुलगोबी बीमारियों से कैसे बचाए?
सिंजेन्टा ब्रांड की टॉप उन्नत बीज किस्में –
सिंजेन्टा ब्रांड उन्नत बीज किस्में कई प्रकार जैसें – सिंजेन्टा 1522, सिंजेन्टा 6099, सिंजेन्टा 7008, सिंजेन्टा 7132 आदि है |
सिंजेन्टा शुरुआत से ही भरोसेमंद बीज निर्माता कंपनी है, जो किसानों को बीज बुवाई से कटाई तक यह किसानों की समस्या सुनती है| आज भी बहुत से किसान हर फसल मे अपने खेत में सिंजेन्टा किस्में के बीज लगाते है |
सिंजेन्टा बीज फूलगोभी 1522 ?
विशेषता – सिंजेन्टा बीज फूलगोभी 1522 को प्रत्यारोपण विधि (नर्सरी द्वारा) से बुआई की जाती है|
इसके पौधे से पौधे की दूरी 30 सेंटीमीटर होना चाहिए इसकी पंक्ति से पंक्ति बीज की दूरी 45 सेंटीमीटर होना चाहिए |
बुवाई का समय – सिंजेन्टा बीज फूलगोभी 1522 की बुआई मई के अंत तक की जाती है रोगप्रतिरोधी – किट और इल्ली के प्रति थोड़ा कम प्रतिरोधी है बाकी सभी प्रकार के रोगों के प्रति मजबूती के साथ सहनशील है |
उपज/पैदावार – इसका उपज-पैदावार आपके क्षेत्र की मिट्टी और जलवायु, सिंचाई पर भी निर्भर रहेगा सिंजेन्टा बीज फूलगोभी 1522 किस्म के फूलों का वजन 500 – 850 ग्राम तक का होता है |
सिंजेन्टा बीज फूलगोभी 6099 (Syngenta Cauliflower 6099) ?
- सिंजेन्टा बीज फूलगोभी 6099 की बुआई रबी, खरीफ सीजन और गर्मी के सीजन में की जा सकती है |
- फूलगोभी 6099 की शुरुआत मे नर्सरी तैयार की जाती है, इसके बाद ही खेत मे लगा सकते है |
- सिंजेन्टा बीज फूलगोभी 6099 का रंग सफेद, आकार गुम्बद आकार का इसका फूल होता है, जिसके कारण बाजार मे भाव अच्छे भाव मिलते है |
- पौधे से पौधे की दूरी 30 सींटीमीटर होना चाहिए, पंक्ति से पंक्ति की दूरी 45 सींटीमीटर होना चाहिए |
- उपज पैदावार की बात करें तो, फसल की देखरेख-सावधानियों पर निर्भर करता है, सामान्य से अधिक उपज मानी जाती है |
सिंजेन्टा बीज फूलगोभी 7008 (Syngenta Cauliflower 7008) ?
- सिंजेन्टा बीज फूलगोभी 7008 की खेती गर्मी के मौसम में की जाती है |
- इसकी खेती करने में 60 से 70 दिन दिन लगते है |
- सिंजेन्टा बीज फूलगोभी 7008 का आकार कॉम्फेक्ट सफेद चिकना होता है |
- इस फूल में लगभग 800 ग्राम से 1 किलोग्राम तक वजन होता है |
- इस फूल की बाजार में अधिक बिक्री है |
Syngenta 7132 cauliflower in hindi ?
- इसकी खेती सर्वाधिक गर्मी के मौसम में होती है |
- इस फूल का वजन भी 800 ग्राम से 1 किलोग्राम तक होता है |
- इस फूल में रोग लगने की समस्या भी कम रहती है |
- इसकी खेती करने में अधितम 70 से 75 दिनों का समय लगता है |
- इसकी खेती मुख्यतः बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, छत्तीसगढ़, आंध्रप्रदेश आदि राज्यो में इसकी खेती की जाती है |
सिंजेन्टा फूलगोभी बीज मूल्य सूची 2023 ?
सीजेंटा की प्रमुख किस्में | लगभग 2000 बीज प्राइस |
Syngenta Cauliflower 1522 | 625 रुपए (लगभग 2000 बीज) |
Syngenta Cauliflower 6099 price | 525 रुपए |
Syngenta 7132 cauliflower | 800 रुपए |
Syngenta cauliflower 7008 | 450 रुपए |
सिंजेन्टा ब्रांड की फूलगोभी किस्मों की विशेषताए ?
- सिंजेन्टा ब्रांड की फूलगोभी किस्मों को भारतीय किसान अधिक पसंद करते है, क्योंकि इस किस्म के बीजों की पैदावार, विषम परिस्थतियों को भी सहन करने की क्षमता होती है |
- किस्मों के फूल मजबूत और दिखने मे आकर्षक होते है, जो बाजार मे अच्छे भाव दिलाने मे मदद करते है |
- तैयार फसल के फूल उत्कृष्ट और अधिक समय तक ताजा रहते है |
- समय पर बुवाई करने पर सभी फसल एक समान पकती है |
- सिंजेन्टा ब्रांड की फूलगोभी बाजार मंडियों मे आने वाली किस्म मानी जाती है |
सीएफएल 1522 फूलगोभी की बुवाई का समय क्या है ?
सीएफएल 1522 फूलगोभी गर्मी के सीजन की उन्नत बीज किस्म है, जिसकी की बुवाई का उत्तम समय अप्रेल-मई का महीना माना गया है |
गोभी का बीज कौन सा अच्छा होता है?
आपको बता दे की आज के समय बाजार में गोबी के कई बीज उपलब्ध है, परंतु सभी प्रकार के अच्छे बीज आपकी खेत की मिट्टी और जलवायु, सिंचाई, जल PH मान, पर निर्भर भी करता है| फूल गोभी अन्य बीज निर्माता ब्रांड – पूसा मेघान, पूसा कार्तिक, पूसा, अश्वनी भी अनुभवी किसानों की और से गोभी का अच्छा बीज माना जाता है|
यह भी जरूर पढ़ें…
- टमाटर की फसल में लगने वाले रोग –
- मिट्टी की उपजाऊ क्षमता कैसे बढ़ाएं –
- बैंगन की नर्सरी कैसे तैयार करें –