किसान मित्र योजना | हरियाणा किसान मित्र योजना 2022 | Kisan Mitra Yojana | नई किसान योजना हरियाणा | Haryana Kisan Mitra Yojana 2022-23 | हरियाणा किसान योजना | Haryana Kisan Mitra Scheme 2022
देश के किसानों के कंधों पर देश को खिलाने और देश की भूख मिटाने का भार है, पर किसानों की कठिनाइयों और परेशानियों को दूर करने की जम्मेदारी, सरकार की होती है इसी तर्ज पर वर्तमान हरियाणा सरकार का मानना है की हरियाणा का किसान बाकि कृषि प्रधान प्रांतों की तुलना मे पीछे है | इसलिए माननीय मनोहर लाल खट्टर किसानों की आर्थिक व्यवस्था सुधारने के लिए बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे है |
किसानों की आर्थिक स्थिति अच्छी कैसे हो इस पर सरकारे काम कर रही है | मुख्यमंत्री खट्टर जी हरियाणा मे “किसान मित्र योजना” लाने की तैयारी मे है |
![[ किसान मित्र योजना ] Haryana Kisan Mitra Yojana 2022-23 1 किसान मित्र योजना](https://krishisahara.com/wp-content/uploads/2020/09/WhatsApp-Image-2020-09-15-at-9.40.57-PM-1024x574.jpeg)
किसान मित्र योजना मे खास बिन्दु :-
योजना का नाम | हरियाणा किसान मित्र योजना |
लाभार्थी | हरियाणा के किसान और युवा वर्ग |
योजना का उधेश्य | किसान आय बढ़ाना |
सरकारी वेब साइट | हरियाणा योजना पोर्टल |
सूचना पत्र / ऑनलाइन आवेदन | क्लिक करे |
वर्तमान प्रक्रिया | जल्द शुरू… |
कैसे करेगी काम किसान मित्र योजना ?
हरियाणा के किसानों के लिए सरकार ने योजना की व्यवस्था इस प्रकार की है-
- इस योजना मे राज्य के सरकारी कृषि अधिकारी,सवसेवक और प्रगतिशील किसान शामिल होंगे |
- शिक्षित व जानकार वर्ग द्वारा किसानों को ज्यादा-से-ज्यादा लाभान्वित करेंगे |
- हरियाणा मे कुल 17 लाख किसान है इन सभी किसानों को 100-100 किसानों के ग्रुप मे बाटा जाएगा |
- प्रदेश मे 17000 “किसान मित्र” लोगों की टीम बनाई जाएगी |
- ये किसान मित्र प्रदेश के पूरे विभाजित होंगे ,100-100 किसानों के समूहों पर 1 किसान मित्र होगा |
Haryana Kisan Mitra Yojana me documents ?
इस योजना मे आवेदन केवल हरियाणा राज्य के किसान और युवा ही कर सकते है | आवेदन करने के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज और योग्यता –
- हरियाणा का निवासी हो
- 2 एकड़ या इससे से कम भूमि हो
- आधार कार्ड
- बेंक पासबुक
- फोटो
- मोबाइल नंबर
- भूमि कागजात
हरियाणा Kisan Mitra Yojana का उद्देश्य ?
हरियाणा सरकार अपने प्रांत के कृषि क्षेत्र को मजबूत करते हुए एक से एक प्रयास कर रही है | जानिए किसान मित्र के प्रमुख लक्ष्य –
- इस योजना से राज्य के छोटे किसान, पशुपालन, डेयरी जैसे कार्यों मे लगे किसानों की आय को बढ़ाना है |
- सरकार ने छोटे किसानों को मजबूत बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है जिसमे केवल 2 एकड़(या कम) वाले किसान शामिल है |
- राज्य की हर एक छोटी-बड़ी योजना किसान के घर तक पहुचे ये जिम्मेदारी किसान मित्र को सोपी गई है |
- कोरोना समय को देखते हुए हाल ही बेठक मे अधिकारियों को जल्द-से-जल्द योजना को रूप दिए जाने के निर्देश दिए है |
- बता दे की हाल ही मे यहा के किसानों को पशुधन विकास कार्यक्रम के जोरदार परिणामों से केंद्र सरकार 15 करोड़ रुपये का उपहार देगी |
- किसान विकास के माध्यम से राज्य देश मे दुग्ध उत्पादन मे अग्रणी बनने का लक्ष्य रखा है |
- यह योजना केवल कृषि,बागवानी,डेयरी ,कामो मे सलग्न किसानों पर काम करेगी |
किसान मित्र के प्रमुख कार्य ?
- किसान मित्र गावों के किसानों से समय-समय खेत-घर जाकर मिलते रहेंगे |
- राज्य सरकार और केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओ के बारे मे बताएंगे और सभी योजनाओ का लाभ दिलवाया जाएगा |
- किसान मित्र टीम का प्रमुख लक्ष्य अपने हर 100 किसानों की आय मे वृद्धि और अधिक से अधिक अवसर का मार्गदर्शन कराया जाएगा |
- किसानों की हर एक समस्या को सुनेगे और जहा तक हो सके इसका हल करेंगे |
- सरकार को किसान मित्र, किसानों के जमीनी स्तर पर आ रही कठिनाइयों और समस्या का ब्योरा देंगे |
किसान मित्र योजना 2022-23 में आवेदन कैसे करे ?
राज्य का कोई भी किसान दी गई योग्यता और शर्तों को मानते हुए आवेदन कर सकते है |
बता दे की इस योजना मे हाल मे कोई भी आवेदन मांगने का प्रारूप जारी नहीं हुआ है | जल्द ही इस महीने के अन्त तक चालू होने की संभावना है –
ये भी पढे :-