Last Updated on February 27, 2024 by krishisahara
हाइब्रिड धान की किस्में | धान के बीज नाम | रिसर्च धान की किस्म | पायनियर धान की किस्में | देसी धान की किस्में | 1121 धान कितने दिन में तैयार होता है | 90 दिन वाली धान कौन सी है | 6444 धान का रेट | चावल की सबसे अच्छी किस्म कौन सी है | धान के कितने किस्म होते हैं | धान की प्रमुख उन्नत किस्में | धान की सबसे अच्छी क्वालिटी कौन सी है ?
किसान भाइयों धान की खेती और धान नर्सरी /बुआई के समय अच्छे बीजों का चुनाव करना बहुत जरूरी है| हर किसान धान के बीजों का चयन करने में लगे हुए है- बाजार में हाइब्रिड धान/ संकर धान की बहुत-सारी किस्में है जिनको लगाकर अच्छा उत्पादन और लाभ कमा सकते है| आज हम बात करेंगे कुछ प्रसिद्ध वैराइटियों और बेहतरीन हाइब्रिड धान की किस्में के बारे में जो काफी समय से किसानों की पहली पसंद बनी हुई हैं –
![[ हाइब्रिड धान की किस्में 2024 ] टॉप धान की उन्नत किस्म के बीज | Dhan ki top variety 1 हाइब्रिड-धान-की-किस्में](http://krishisahara.com/wp-content/uploads/2021/06/WhatsApp-Image-2021-06-19-at-23_opt.jpg)
देश में टॉप हाइब्रिड धान की किस्में –
आज हम जिन टॉप हाईब्रिड धान की किस्म के बारे में बताएंगे वो भारत की सबसे प्रसिद्ध और सबसे ज्यादा बिकने वाली धान की किस्मों में से है | आप इनकी खेती करके 1 एकड़ में 35-38 क्विंटल प्रति एकड़ धान का उत्पादन ले सकते है –
Arize 6444 गोल्ड हाइब्रिड धान –
बायर की यह पॉपुलर में वैरायटी भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली मानी जाती है | हाईब्रिड धान की किस्म Arize 6444 gold भारत की बहुत ही प्रसिद्ध धान की किस्म है –
- इसे Bayer crop science, hydrabad के द्वारा विकशीत गया था, हाईब्रिड धान की ये किस्म पूरी तरह तैयार होने में 125-130 दिन का समय लेती है |
- उत्पादन की बात करें तो 30 क्विंटल प्रति एकड़ उत्पादन प्राप्त कर सकते है |
- एक पौधे में से 12 से 15 कल्ले निकलते हैं तथा पौधे मजबूत और गिरते नहीं है |
- इस धान बीज में देखरेख और पानी भी कम लगता है |
- बायर धान की किस्में रोगों के प्रति प्रतिरोधी हर प्रकार के मौसम के प्रति सहनशील मानी जाती है |
- टॉप धान की हाइब्रिड किस्म से 25 से 30% ज्यादा उपज देती है, लगभग सभी प्रकार के खरीफ के मौसम को यह सह लेते है |
- 1 एकड़ भूमि के लिए बीज 5-6 किलो बीज उपयुक्त माना जाता है |
![[ हाइब्रिड धान की किस्में 2024 ] टॉप धान की उन्नत किस्म के बीज | Dhan ki top variety 2 हाइब्रिड-धान-की-किस्में](http://krishisahara.com/wp-content/uploads/2021/06/WhatsApp-Image-2021-06-19-at-23_opt-1.jpg)
ओडिशा, उत्तर प्रदेश, असम, बिहार, मेघालय, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, तमिलनाडु जैसी जगहों पर इस धान की किस्म को ज्यादातर लगाया जाता है | अधिक जानकारी के लिए – बायर अराइज 6444 गोल्ड धान बीज कीमत
हाइब्रिड धान की किस्म 8433DT –
6444 धान की किस्म के बाद Arize की बहुत ही उन्नत 8433 DT हाईब्रिड धान की किस्म मानी जाती है –
- इस धान की किस्म की पैदावार भी बहुत अच्छी होती है | धान की ये किस्म भी Bayer crop science, hydrabad के द्वारा बनाई गई है|
- Arize की AZ 8433DT हाईब्रिड धान की इस किस्म को तैयार होने में 130-135 दिन का समय लगता है |
- AZ 8433 DT नए युग का सुपर हाइब्रिड धान बीज माना है, जो पैदावार की अपार क्षमता और भूरे /काले तेले और बी.एल.बी. रोंगों के प्रति जबरदस्त सहनशीलता है |
रासी का RRX 113 हाईब्रिड धान बीज –
रासी कंपनी का बहुत ही पॉपुलर धान का बीज है| इसके दाने ज्यादा चमकदार और लंबे वजनदार होते हैं –
- इसकी फसल 115 से 120 दिन में पक कर तैयार हो जाती है |
- यह वैरायटी अधिक उत्पादन देने वाली किस्मों में शामिल है |
- फ़सली रोंगों के प्रति उच्च सहनशील है तथा इसके पौधों में ज्यादा फुटाव होता है |
- इस वैरायटी को अधिकतर किसान अगेती किस्मों के रूप में बोया जाता है |
![[ हाइब्रिड धान की किस्में 2024 ] टॉप धान की उन्नत किस्म के बीज | Dhan ki top variety 3 हाइब्रिड-धान-की-किस्में](http://krishisahara.com/wp-content/uploads/2021/06/WhatsApp-Image-2021-06-19-at-23_opt-2.jpg)
- खाने की तरफ से यह स्वादिष्ट चावल का रूप है |
- उत्पादन की बात करें, तो 25 से 28 क्विंटल प्रति एकड़ इसका उत्पादन देखने को मिलता है |
- रासी धान के बीज के बारे में अधिक जानकारी – रासी का RRX 113
कावेरी 468 हाईब्रिड धान किस्म –
काफी समय से किसानों की पहली पसंद बनी हुई है | इस वैरायटी की फसल हल्की मिट्टी एवं कम पानी से भी अच्छा उत्पादन देती है |
- यहां फसल 115 से 120 दिन में पककर तैयार हो जाती है |
- कावेरी 468 वैरायटी का दाना मोटा और लंबा होता है |
- उत्पादन की बात करें, तो 30 से 35 क्विंटल प्रति एकड़ उत्पादन देखने को मिलता है |
![[ हाइब्रिड धान की किस्में 2024 ] टॉप धान की उन्नत किस्म के बीज | Dhan ki top variety 4 हाइब्रिड-धान-की-किस्में](http://krishisahara.com/wp-content/uploads/2021/06/WhatsApp-Image-2021-06-19-at-23_opt-3.jpg)
- इसका दाना काफी वजन बार होता है, जिससे किसान भाइयों को अच्छा लाभ प्राप्त होता है |
- खेतों में बीज दर की बात करें तो 5 से 4 किलोग्राम प्रति एकड़ |
- सूखा और अधिक बरसात से इस किस्म को कोई फर्क नहीं पड़ता है, न ही मौसम के प्रति ज्यादा प्रभावित नहीं होती है |
- कावेरी धान किस्म के बारे में अधिक जानकारी – Kaveri 468 dhan
पायोनियर की 27 P31 हाईब्रिड धान-
धान की यह वैरायटी भी काफी प्रसिद्ध है, यह एक मध्यम अवधि की हाइब्रिड किस्में है –
- पकने की अवधि की बात करें, तो 120 से 135 दिन में पक कर तैयार हो जाती हैं |
- इसका उत्पादन 26 से 30 क्विंटल प्रति एकड़ प्राप्त कर सकते हैं, मौसम के तनाव के प्रति बहुत ही सहनशील किस्म है |
- धान की इस उन्नत किस्म के बीज को बुवाई के समय पौधों के बीच की दूरी कम रखी जाती है, जो इस किस्म के लिए अच्छी मानी जाती है |
![[ हाइब्रिड धान की किस्में 2024 ] टॉप धान की उन्नत किस्म के बीज | Dhan ki top variety 5 हाइब्रिड-धान-की-किस्में](http://krishisahara.com/wp-content/uploads/2021/06/WhatsApp-Image-2021-06-19-at-23_opt-5.jpg)
- पायोनियर धान की फसल अधिक पानी और सूखे से यहां फसल खराब नहीं होती है |
- ज्यादा उपज, लंबे बालियां, वजनी दाने, इसका किस्म की पहचान है |
- यह किस्म बीएलबी यानी बैक्टीरिया लयूबलाइट रोंग के प्रति सहनशील |
- अन्य संकर किस्मों की तुलना में 3 से 4 कुंटल/ एकड़ ज्यादा उत्पादन देती है |
- रोपाई के लिए बीज दर की बात करें तो 5 से 6 क्विंटल प्रति एकड़ बीच लगता है |
यह भी पढ़ें –
एडवांटा गोल्डन सीड –
Advanata golden seed बहुत ही कम समय में पक कर तैयार होने वाली वैरायटी है | कम पानी में ज्यादा उत्पादन देने वाली वैरायटी है, जिसके दाने लंबे पतले और वजनदार होते हैं| यह खासकर पूर्वी और उत्तरी भारत की प्रमुख उपयुक्त वैरायटी है-
- इस किस्म के जीवन काल की बात करें, तो 100 से 105 दिन में पक कर तैयार हो जाते हैं |
- Advanta धान BLB रोंग के प्रति सहनशील होते हैं |
- उत्पादन 25 से 27 क्विंटल प्रति एकड़ इसकी उपज देखने को मिलती है |
- Advanta धान के बीज के बारे मे अधिक जानकारी – Advanta Golden Seeds website
पुसा बासमती 1509 धान बीज ?
पूसा बासमती की यह वैरायटी हाल ही में विकसित की गई है –
- इसकी नर्सरी बुवाई का समय 17 मई से 21 जून तक कर सकते हैं |
- खेतों में रोपाई की बात करें तो जून के दूसरे सप्ताह से लेकर जुलाई के पहले सप्ताह तक पूरी कर लेनी चाहिए |
- वैरायटी में दूसरों के तुलना में रोंग कम देखने को मिलता है |
- 1509 धान की औसत पैदावार की बात करे तो 22 से लेकर 25 क्विंटल प्रति एकड़ हिसाब में देखने को मिलती है |
पुसा बासमती 1121 धान बीज ?
बासमती चावल की किस्मों में यह पूसा 1121 काफी अच्छी और काफी बेहतर मानी जाती है | उच्च क्लास बासमती चावल की किस्मों में यह मानी जाती है –
- इस वैरायटी की नर्सरी लगाने का समय 15 मई से 15 जून तक का होता है |
- बात करें बुवाई तो यह जून के दूसरे सप्ताह से लेकर जुलाई के पहले सप्ताह तक खेतों में लगा दी जाती है |
- खेत में बीज लागत की बात करें तो 4 से 5 किलोग्राम प्रति एकड़ बीज आती है |
- वही इसको खेत में लगाते समय पौधे से पौधे की दूरी 15 सेमी और कतार से कतार की दूरी 20 सेमी रखनी उचित मानी जाती है |
- किसान भाइयों बता दें, कि इस फसल में झुलसा रोग देखने को मिलता है, इसलिए प्रति सचेत रहें |
- औसत उत्पादन क्षमता की बात करें, तो 20 क्विंटल प्रति एकड़ के आसपास इसकी उत्पादन क्षमता रहती है |
- पूसा बासमती 1121 पकने की अवधि 135 से 140 दिनो पूर्ण पककर तैयार हो जाती है |
बायर की Arize 6741 धान वैरायटी ?
बायर की एक और यह जो वैरायटी है, जो कम समय में पक कर तैयार होने वाली बीज किस्म है- 115 दिन से 120 दिन में पक कर तैयार हो जाती है –
- इसका चावल लंबा पतला और वजनदार दान होता है |
- यह सूखे के प्रति सहनशील, छोटे-मोटे पानी सिंचाई के तनाव में यह अच्छे से ग्रोथ करते हैं |
- उत्पादन की बात की जाए तो 25 से 30 क्विंटल प्रति एकड़ उत्पादन देती है |
SHAHI DAAWAT- शाही दावत चावल (Suruchi MRP 5901) –
बता दे की बाजारों मे यह बीज “Suruchi MRP 5901” नाम से भी जाना जाता है | ज्यादा पैदावार देने वाला हाइब्रिड धान का बीज है और यह नर्सरी लगाने से लेकर फसल की कटाई तक 115-120 दिन में पक जाता है-
- इस धान के पौधों की ऊंचाई 115 से 120 सेंटीमीटर ऊंचाई में होती है |
- धान में कल्लो की संख्या भी बहुत अधिक निकलती है जिससे उपज अधिक होती है |
- बुवाई के समय बीज दर 3 से 4 किलो प्रति बीघा/ 20 बिसवा के हिसाब से लगता है |
![[ हाइब्रिड धान की किस्में 2024 ] टॉप धान की उन्नत किस्म के बीज | Dhan ki top variety 6 हाइब्रिड-धान-की-किस्में](http://krishisahara.com/wp-content/uploads/2021/06/WhatsApp-Image-2021-06-19-at-23_opt-4.jpg)
- इस वैरायटी का चावल खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है और बाजार मूल्य भी अच्छा मिल जाता है |
- धान कम अवधि का होने के कारण इसमें सिंचाई की भी कम आवश्यकता होती है, जो बरसात का पानी पर्याप्त होता है और यदि सिंचाई करें तो 1-2 सिचाई कर सकते हैं |
- Shahi dawat dhaan के बारे में ज्यादा जानकारी – SHAHI DAAWAT (SURUCHI MRP-5901)
धान का JK 2082 संकर धान ?
धान की वैरायटी को खरीदने के लिए आप नजदीकी किसान सेवा केंद्र या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से डायरेक्ट खरीद सकते हैं, इसका लिंक दिया गया है | यह एक संकर धान की किस्म है, यह किस्म ज्यादा बजनदार पर लंबी बालिया और कम बारिश में भी अच्छा मुनाफा दे देती हैं –
- 6 किलोग्राम प्रति एकड़ से बीज की लागत आती है, धान के बीज की कीमत की बात करें तो ₹300 किलो के हिसाब से यहां को बाजार में आसानी से मिल जाता है |
- यदि किसान अच्छी देखरेख के साथ खेती करता है, तो वैराइटी से 35 से 38 कुंटल प्रति एकड़ के हिसाब से उत्पादन ले सकता है |
- जेके सीड्स 2082 धान की किस्में मात्र 118 दिन में पक कर तैयार हो जाता है |
- इसके चावल का स्वाद काफी स्वादिष्ट माना गया है |
- रोपाई का समय 20 जून से 15 जुलाई से तक इसकी रोपाई कर सकते हैं |
- JK 2082 Paddy Seed के बारे में ज्यादा जानकारी – JKRH 2082 Hybrid Paddy Seeds
धान की सबसे अच्छी वैरायटी कौन सी है ?
उत्तरी भारत में चावल उत्पादक प्रदेशों में बायर की 6644 वैरायटी काफी प्रसिद्ध है और लंबे समय से प्रचलित है | कंपनी उत्पादन 35 से 40 क्विंटल प्रति एकड़ का दावा करती है | यहाँ के किसानों द्वारा Dhan ki sabse achi variety मानी गई है |
धान की अधिक पैदावार के उपाय ?
वैरायटी बीज के दिशा-निर्देश के अनुसार ही खेत की बुवाई बिजाई और देखरेख करनी चाहिए, जैसे कि पौधे के पौधे से पौधे की दूरी, खाद-उर्वरक, समय-समय पर पोषक तत्व, फसल में खरपतवार, सिंचाई, कीट-रोग पकने की अवधि के अनुसार, सूर्य का प्रकाश आदि बातों का ध्यान रखना होता है |
बासमती धान की किस्में कौन-कौनसी है ?
बासमती चावलों को सुगंधित धान की किस्म में माना जाता है, जिसकी मुख्यतः बहुत सारी वैराइटिया है –
1. पंजाब बासमती
2. पूसा बासमती 1
3. हरियाणा बासमती 1
4. माही सुगंधा
5. तरोरी बासमती
6. रणबीर बासमती
7. पूसा बासमती 6 /पूसा 1401
8. वल्लभ बासमती 21/आई.ई.टी 19493
9. पंत बासमती आदि प्रमुख basmati dhan ki variety है |
धान की नर्सरी कब तैयार करें ?
धान की 20 मई से नर्सरी लगानी शुरू कर देनी चाहिए | यह समय हर किस्म के लिए उत्तम माना जाता है, धान की नर्सरी का पौधा 20 से 22 दिन बाद पूर्ण रूप से खेत में लगाने लायक हो जाता है, तो ध्यान रखें समय के पश्चात या ज्यादा दिनों की नर्सरी का पौधा कम उत्पादन देता है |
यह भी जरूर पढ़ें…