Last Updated on May 4, 2023 by krishi sahara
केंद्र सरकार द्वारा संचालित इस बहुउद्देश्य स्कीम से वर्तमान में देश का डेयरी उद्धोग ओर ग्रामीण पशुपालन क्षेत्र बहुत ही तेजी से विकास कर रहा है| “राष्ट्रीय पशुधन मिशन योजना” के तहत सरकार ने पिछले 7-8 सालों में पशुपालन को बढ़ावा दिया है, इस योजना के माध्यम से लाभार्थी को 25 लाख रुपए से 50 लाख रुपए तक की सब्सिडी राशि दी जाएगी | जागरूक किसान को इस स्कीम का फायदा लेना चाहिए, आइए जानते है “NLM scheme (national livestock mission scheme)” 2023 योजना की सम्पूर्ण जानकारी –
![[ राष्ट्रीय पशुधन मिशन योजना 2023 ] पशुपालन और डेयरी विभाग से मिलेगा 25 से 50 लाख का अनुदान | NLM Scheme 1 राष्ट्रीय-पशुधन-मिशन-योजना](http://krishisahara.com/wp-content/uploads/2022/11/%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B7%E0%A5%8D%E0%A4%9F%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%80%E0%A4%AF-%E0%A4%AA%E0%A4%B6%E0%A5%81%E0%A4%A7%E0%A4%A8-%E0%A4%AE%E0%A4%BF%E0%A4%B6%E0%A4%A8-%E0%A4%AF%E0%A5%8B%E0%A4%9C%E0%A4%A8%E0%A4%BE.jpeg)
इस विस्तृत लेख में आपको पूरी जानकारी मिलेगी, जैसे – राष्ट्रीय पशुधन मिशन क्या है? राष्ट्रीय पशुधन मिशन के प्रमुख कार्य? राष्ट्रीय पशुधन मिशन ऑनलाइन आवेदन? राष्ट्रीय पशुधन मिशन स्कीम के प्रमुख लाभ –
राष्ट्रीय पशुधन मिशन क्या है ?
देश में यह योजना मार्च 2015 में, केंद्र सरकार द्वारा लॉन्च किया, जो आज भी चल रही है| राष्ट्रीय पशुधन मिशन मुख्य उद्देश्य, पशुपालन को बढ़ावा देना और रोजगार के नए अवसर पैदा करना, डेयरी उत्पादों की कमी की पूर्ति, निर्यात को बढ़ावा देना रहा है |
कृषि के अलावा पशुपालन भी किसानो की आय का एक अच्छा माध्यम रहा है, इस योजना के तहत किसानों को भेड़, बकरी, भैस, खरगोश, ऊंट, घोड़ा, सुअर और मुर्गीपालन आदि के लिए सब्सिडी का लाभ दिया जाएगा जो की अलग अलग राज्य में वहा के नियमानुसार दी जाएगी |
राष्ट्रीय पशुधन मिशन योजना 2023 –
1. | योजना का नाम | राष्ट्रीय पशुधन मिशन योजना |
2. | राष्ट्रीय पशुधन मिशन कब शुरू हुआ? | मार्च 2015 |
3. | मुख्य उद्देश्य | पशुपालन को बढ़ावा देना |
4. | योजना का स्टेट | योजना चालू है |
5. | योजना का प्रकार | केंद्र सरकार योजना |
6. | लाभ | पशुपालन के लिए अधिकतम 50 लाख रुपए अनुदान दिलाना | |
7. | लाभार्थी | पशुपालक व किसान |
8. | ऑफिसियल वेबसाइट | https://dahd.nic.in/ |
राष्ट्रीय पशुधन मिशन के प्रमुख कार्य ?
- इस योजना के माध्यम से उगमिता विकास और प्रति पशु उत्पादकता में वृद्धि करना है |
- ग्रामीण क्षेत्रों में डेयरी उद्धोग को विकसित करना है |
- इस स्कीम से किसान की आय के स्रोत मजबूत होंगे |
- इस योजना के माध्यम से पशुपालन व्यवसाय को बढ़ावा मिलेगा है |
- इस योजना के माध्यम से भारतीय किसानों को सब्सिडी का लाभ दिया जाएगा, जो की अलग-अलग राज्यो में वहा के नियम के अनुसार दी जाएगी |
- डेयरी उत्पादों के आयातों की निर्भरता को कम करना है |
राष्ट्रीय पशुधन मिशन ऑनलाइन आवेदन कैसें करें ?
- राष्ट्रीय पशुधन मिशन योजना में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको सर्वप्रथम इस योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा |
- इस योजना का होम पेज खुलने के बाद आपको Apply Now के विकल्प पर क्लिक करना है |
- इसके बाद आपके सामने दो ऑप्शन दिखाई देंगे, (1) उघमी के रूप में लॉगिन करें (2) फिर सरकार/अन्य एजेंसियों के रूप में लॉगिन करें |
- आपको आपके अनुसार विकल्प का चयन करना है |
- अब आपको रजिस्टर के विकल्प पर क्लिक करना है |
- इसके बाद आपके सामने एक आवेदन फॉर्म खुलेगा इस फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी आपको ध्यान से भरनी है इसके बाद आपको एक बार फिर रजिस्टर के विकल्प पर क्लिक करना है |
- फिर आपको login के ऑप्शन पर क्लिक करना है और login कर लेना |
- इसके बाद आपके सामने आवेदन का ऑप्शन दिखाई देगा यह आपको क्लिक करना है |
- एक फिर आपके सामने एक आवेदन फॉर्म खुलेगा इसमें पूछी गई जानकारी अच्छे से दर्ज करे और फिर पूछे मांगे गए आवश्यक दस्तावेज को upload कर देना है |
- upload करने के बाद आपको submit कर देना है |
- इस प्रकार से आप इस योजना में आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है |
राष्ट्रीय पशुधन मिशन स्कीम के प्रमुख लाभ ?
- राष्ट्रीय पशुधन मिशन योजना माध्यम से दूध, अंडा, मांस और ऊन का उत्पादन बढेगा |
- योजना के माध्यम से नस्ल सुधार से प्रति व्यक्ति उत्पादकता में वृद्धि होगी |
- इसके माध्यम से उत्पादन में घरेलू मांग को पूरा करने के बाद निर्यात में वृद्धि होगी |
- राष्ट्रीय पशुधन मिशन योजना के माध्यम से पशुपालन के लिए 25 से 50 लाख रुपए अनुदान राशि या सब्सिडी राशि दी जाएगी |
- किसान अपनी जागरूकता के अनुसार पशुपालन से अच्छी आय सर्जित कर सकेगा |
राष्ट्रीय पशुधन मिशन स्कीम की ऑफिशियल वेबसाइट?
राष्ट्रीय पशुधन मिशन स्कीम की ऑफिशियल वेबसाइट की बात करें तो, https://dahd.nic.in/ है इस वेबसाइट के माध्यम से आप इस योजना में आसानी से अधिक जानकारी ओर घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते है |
राष्ट्रीय पशुधन मिशन अंतर्गत आने वाली प्रमुख योजनाए?
राष्ट्रीय पशुधन मिशन अंतर्गत आने वाली प्रमुख योजनाएं है जैसे की पशुधन विकास संबंधी उप मिशन, पूर्वोत्तर क्षेत्र में सुअर विकास संबंधी उप मिशन, चारा और आहार विकास संबंधी अप मिशन आदि है |
पशुधन विकास विभाग की योजना निम्न है – अनुदान पर बकरा वितरण योजना, अनुदान पर सुकृत्रीय का वितरण योजना, अनुदान पर नर सूकर वितरण योजना, उन्नत मादा वत्स पालन योजना, बैकयार्ड कुक्कुट पालन योजना, चरवाहा प्रोत्साहन योजना आदि है |
यह भी जरूर पढ़ें…