[ सरसों का समर्थन मूल्य 2023-24 ] Mustard MSP list 2023 – राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा | Sarso samarthan mulya

Last Updated on January 17, 2023 by krishi sahara

सरसों का समर्थन मूल्य क्या है | सरसों का समर्थन मूल्य | सरसों का समर्थन मूल्य 2023-24 | सरसों का समर्थन मूल्य बताएं | सरसों का समर्थन मूल्य 2023

इस बार सरसों की नई फसल की आवक जोरदार देखी जा रही है | सरकार इस बार सरसों की मांग और खेती के रकबे को बढ़ाने के हिसाब से समर्थन मूल्य में अच्छी बढ़ोतरी की है, जिससे किसानों में ख़ुशी है | किसानों से इस बार सरसों की खरीद भी अच्छी मात्रा में व्यवस्था कर रखी है | देश-विदेश में बढती तिलहनी फसलो की मांग की पूर्ति और महगाई को नियन्त्रण करने के तौर से सरसों के MSP रेट में बढ़ोतरी की गई है | आइये जानते है, सरसों की खरीद और नई सरसों का समर्थन मूल्य क्या रखा गया है –

सरसों-का-समर्थन-मूल्य

सरसों का समर्थन मूल्य क्या है ?

केंद्र सरकार के कृषि मंत्रालय की और से रबी फसली वर्ष 2023-24 के लिए सरसों की सरकारी रेट 5450 रु / क्विंटल रखी गई है | पिछले साल 2022 में सरसों की msp 5050 रु / क्विंटल थी, जिसमे 400 रु बढ़ाकर रबी फसल वर्ष 2023-24 के लिए 5450 रु / क्विंटल रख दी गई है | 

राज्य सरकारे प्रदेश के पंजीकृत किसानों से 5450 रु / क्विंटल की दर से सरसों की खरीद करेगी |

सरसों की कीमत में सरकार का सहयोग ?

कृषि मंत्रालय के आकड़ो और आंकलन के अनुसार किसान को एक क्विंटल सरसों की पैदावार लेने के लिए 2670 रु/ क्विंटल का खर्चा आता है, जिसमे मानव श्रम मजदूरी, बैल श्रम / मशीन श्रम, जमीन में पट्टे के लिए किया गया किराया, बीज, उर्वरक, खाद जैसे खर्च, सिंचाई शुल्क, उपकरणों और कृषि भवनों पर खर्चा, कार्यशील पूंजी पर ब्याज, पंप सेट डीजल/बिजली, पारिवारिक श्रम आदि का खर्चा जोड़ा गया है | इस प्रकार 2670 रु/ क्विंटल का खर्चे में सरकार अपनी और से अनुदान मिलाकर इस बार 5450 रु / क्विंटल के भाव में सरसों की सरकारी खरीद करती है | – गेहूं का भंडारण कैसे करें

sarso-samarthan-mulya

सरसों उत्पादन आकड़े 2023 ?

साल 2023 में सरसों की फसल रिकॉर्ड तोड़ उत्पादन होने का अनुमान है | उत्पादन के आकड़ो में इस प्रकार की बढ़ोतरी का कारण वर्तमान और पिछले दिनों से लगातार बढती मांग एव 60-70% विदेशी तिलहन आयात से खेती का रकबा बढ़ा है | सरकार ने तिलहन माग को कम करने और आयात को घटाने को लेकर MSP जैसी नितीयो में बदलाव कर देश में तिलहन फसल के उत्पादन को बढाने पर जोर दिया है |

इस साल सरसों का उत्पादन 1.25 करोड़ टन रहने का अनुमान है जो एक कृषि और किसान के लिए अच्छी आय में सहायक होगा | पिछले साल 2022 में सरसों का उत्पादन 1.14 करोड़ टन रहा था |

सरसों का न्यूनतम समर्थन मूल्य क्या है?

फसली वर्ष 2023 के लिए कृषि मंत्रालय की और से सभी राज्यों के पंजीकृत किसानो के लिए सरसों का न्यूनतम समर्थन मूल्य 5450 रु / क्विंटल रखा है |

सरसों की एमएसपी कितनी है?

इस बार मिल रहे है सरसों को MSP से भी ज्यादा भाव सरसों की एमएसपी पिछले साल की तुलना में 400 रु ज्यादा यानि 5450 रु / क्विंटल पर खरीदा जाएगा |

यह भी जरूर पढ़ें…

दुसरो को भेजे - link share

Leave a Comment