खेती में चूने का प्रयोग 2024 – चूना डालने से बढ़ेगी जमीन की उर्वरा शक्ति | Lime USE in Agriculture

Last Updated on April 19, 2024 by krishisahara

चूने का प्रयोग किस भूमि में होता है | khet me chuna dalne ke fayde | पौधों के लिए चूना कितना उपयोगी है | अम्लीय मृदा में चूना का प्रयोग एवं प्रबन्धन | चूना मिट्टी को कैसे प्रभावित करता है | खेती में चूने की आवश्यकता | खेती में चूने के फायदे | खेत में चूना क्यों डालें

खेती-में-चूने-का-प्रयोग

खेती में चूने का प्रयोग, किसान भाइयों – मिट्टी की अम्लीयता एक प्राकृतिक गुण है, जो की फसलों की पैदावार पर प्रतिकूल असर करता है | वर्तमान समय में भी हमारे देश में लगभग 490 लाख हेक्टर कृषि योग्य भूमि अम्लीय है| यह हम अच्छे से जानते है, की फसल की अच्छी ग्रोथ के लिए जरूरी सिंचाई, खाद तथा उर्वरक, सूर्य का प्रकाश और तापमान/जलवायु या मौसम की आवश्यकता होती है| यदि आपकी फसल को मिट्टी से मिलने वाले पोषक तत्वों की सही मात्रा नहीं मिलने पर पौधा और मिट्टी दोनों की पैदावार/उपजाऊ क्षमता कम होती जाती है |

खेती में चूने का प्रयोग 2024 ?

अधिक वर्षा होने के कारण खेत की ऊपरी सतह से क्षारीय तत्व पानी के साथ बह जाते है, जैसे की कैल्शियम, मैग्नीशियम आदि | मिट्टी में क्षारीय तत्वो की कमी के कारण, खेतों की मिट्टी का पीएच मान 6.5 कम हो जाता है, इस तरह से भूमि अम्लीय होकर फसलों का उपजाऊपन कमजोर होता जाता है | मिट्टी में क्षारीय तत्व की कमी वाली भूमि को अम्लीय भूमि भी कहते है|

खेत में चुने का उपयोग से मिट्टी का pH मान बेलेंस में रखकर, लंबे समय तक मिट्टी का उपजाऊपन बढ़ा सकते है | चुना भूमि की रासायनिक, भौतिक और जैविक गुण में सुधार कर, कृषि उत्पादन बढ़ाने में मदद करता है, चुने के उपयोग करने से मिट्टी में कैल्शियम, पोटेशियम और मैग्नीशियम की मात्रा को बढ़ाया जा सकता है |

चूना डालने से मिट्टी में होने वाले प्रमुख फायदें ?

  • चुना मिट्टी के लिए कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्रीशियम का एक अच्छा स्रोत है|
  • चुने का उपयोग करने पर अम्लीय मिट्टी में पीएच बढ़ाता है|
  • चुना डालने से मिट्टी के सभी हानिकारक कीटाणु पूरी तरह से समाप्त हो जाते है|
  • मिट्टी में चुना डालने से सभी प्रकार के जीवाणुओं में वृद्धि होती है, जो मिट्टी में नाइट्रोजन का स्थितिकरण करते है|
  • इसका उपयोग करने से हाइड्रोजन की मात्रा कम होती है, साथ ही मिट्टी पीएच मान बैलेंस में रखता है |
  • पौधे/फसल की जड़ों की वृद्धि और अच्छे जमाव में योगदान देता है|
khet-me-chuna-dalne-ke-fayde

खेत की मिट्टी में चुने का कब और कैसें प्रयोग करें ?

आपको अपने खेत की मिट्टी में चुने का उपयोग तब करना है, जब आपकी मिट्टी का पीएच मान 5.5 से कम हो | फसल बुआई से पहले आपको सबसे पहले मिट्टी की जांच करवा लेनी है, इसके बाद ही आपको बीज बुआई करनी है| चुना जमीनी चुना पत्थर की चट्टान से बना होता है, इसमें प्राकृतिक रूप से कैल्शियम कार्बोनेट ओर मैग्नीशियम कार्बोनेट होता है|

खेती की कौन-कौनसी फसलों में चूने का प्रयोग कर सकते है ?

चुने का उपयोग आप कई फसलों में कर सकते है, जैसे की अनाज, दलहन, तिलहन, सब्जियों और फलदार पौधे-फसलों में प्रयोग कर सकते है| गन्ना किसान भी इसका उपयोग गन्ने की खेती में भी कर सकते है| यह सभी फसलों पर मृदा आम्लता का हानिकारक प्रभाव समान रूप से नही पड़ता है|

चूने का पेड़ों पर क्या दूषप्रभाव पड़ता है?

यदि आप चुने का उपयोग फसलों/पेड़ो पर करते है, तो इससे दूषप्रभाव बहुत ही कम होता है, परंतु इसके कई अन्य लाभ भी है जैसे की चुने का उपयोग करने से पौधे पर किट और अन्य बीमारियों के पनपने की संभावना कम होती है| इसका उपयोग करने से पौधे को सूर्य की तेज किरणों से भी सुरक्षित रखा जा सकता है, खास कर के यह गर्मी के लिए अच्छा रहता है|

यह भी पढ़ें –

गन्ने में चूने का प्रयोग कैसें किया जाना चाहिए ?

यदि आप गन्ने की फसल में चुने का उपयोग करना चाहते है, तो आपको मिट्टी जाँच में आवश्यकता अनुसार डालना चाहिए | हल्की कमी पर 40 से 50 kg प्रति हेक्टेयर गन्ना फसल के लिए जुताई के समय डाल सकते है या बुआई से पहले आपको खाद देने के साथ-साथ आपको खाद में आवश्यक मात्रा में चुना मिला कर गन्ने के खेत में डाल दें |

एक बार चुने का प्रयोग करने से अगले 3 से 4 साल के लिए मिट्टी का PH मान अच्छा बना रहता है| चुना गन्ने की फसलों में उपयोग करने से मिट्टी में सुधार और पीएच मान बढ़ेगा, ऐसा करने से गन्ने की फसल पोषण तत्व को बेहतर तरीके से आत्मसात कर सकता है| चुना मिट्टी में कवक को नियांत्रिक करता है |

खेती में चूना का प्रयोग करते समय सावधानियाँ ?

  • खेती में आपको चुने का उपयोग तभी करना है, जब आपके खेत/बगीचे की मिट्टी का पीएच मान 5.5 से कम हो जाए|
  • खेत में चुने का उपयोग अधिक मात्रा में न करें, आपको चुने का उपयोग आवश्यक अनुसार ही करना है|
  • फसलों के लिए खेत तैयारी के जुताई समय या खाद उर्वरक देने के समय चुने का प्रयोग करना चाहिए |
  • खड़ी फसल में प्रयोग के लिए, सिंचाई से पहले ही आपको अपने खेत में चुने को खाद के साथ मिलाकर खेत में डाल देना है|
  • चुने का उपयोग करने पौधे की जड़े मजबूत होती है, जिससे पौधा जल्दी ग्रोथ करता है|

कृषि में चूने का क्या उपयोग है?

कृषि में चुने के उपयोग करने से मिट्टी में कैल्शियम, पोटेशियम और मैग्नीशियम की मात्रा बढ़ती है और साथ ही मिट्टी का पीएच भी बैलेंस रहता है तथा पैदावार भी काफी अच्छी होगी|

पौधों में चूना डालने से क्या होता है?

किसी भी प्रकार की फसले हो मिट्टी का pH मान 7 होना सर्वोतम माना गया है | किसान भाई 7 से कम pH मान वाली मिट्टी में आवश्यता अनुसार खेत की भूमि में चुना डालकर, मिट्टी का पीएच मान 7 (बैलेंस) रख सकते है, साथ ही अगले 4 से 5 सल तक पौधे की जड़ भी मजबूत रहेगी|

यह भी जरूर पढ़ें…

दुसरो को भेजे - link share

Leave a Comment

error: Content is protected !!