[ प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना मध्य प्रदेश 2024 ] मुआवजा लिस्ट, मध्यप्रदेश में फसल बीमा कब तक आएगा | MP fasal Bima beneficiary

Last Updated on February 12, 2024 by krishisahara

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बाद आज के समय हर किसान को फसल बीमा सुविधा का आपदा के समय लाभ मिल रहा है | किसान भाई फसल खराबे के समय फसल बीमा कंपनी/विभाग/कृषि ऋण दाता शाखा/एव ऑनलाइन माध्यम से दावा करके-अपने नुकसान की भरपाई कर सकता है | मध्यप्रदेश भारतीय कृषि में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता आ रहा है, किसान के साथ संकट की स्थति में “प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना मध्य प्रदेश” अमृत के समान कारगर साबित हो रही है |

प्रधानमंत्री-फसल-बीमा-योजना-मध्य-प्रदेश

इस योजना का लाभ मध्य प्रदेश के उन किसानों को मिल रहा है और मिलेगा – जिनकी बीमित फसलों में आपदा, रोग-कीट समस्या, सुखा, अकाल, अधिक बारिश, बाढ़, खेत-फसलें जलमंगन होना आदि नुकसान के समय किसान के साथ सुरक्षा कवच होगा | किसानों को हर फसल बुवाई के समय अपने kcc बैंक, सहकारी बैंक या जिले/राज्य में गठित बीमा कंपनी से ऑनलाइन ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा|

इस योजना से संबंधी कई बातें है, जो आपको आवेदन करते समय ध्यान रखना होगा, यदि आप भी इस योजना के तहत रजिस्ट्रेशन करना चाहते है तथा योजना से संबंधित शर्ते, दस्तावेज आदि की जानकारी समझना चाहते है, तो हमारा यह लेख आपके लिए बहुत ही खास होने वाला है –

एमपी फसल बीमा मुआवजा स्कीम क्या है ?

इस योजना के तहत किसानों को उनकी फसल किसी भी प्राकृतिक आपदा जैसे की बाढ़ का आना, ओलावृष्टि, आंधी आदि से किसानों की फसल नष्ट होने पर बुवाई रकबे के अनुसार वित्तीय सहायता देती है| इस योजना का लाभ उठाने के लिए लाभार्थी किसानों के बैंक अकाउंट से प्रीमियम की राशि काटी जाएगी| फसल बीमा योजना में प्रीमियम राशि को भी किसान की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए काफी कम रखा गया है| खरीफ फसलों पर बीमा राशि का 1.5% प्रीमियम राशि किसानों को देनी होती है|

हाल ही में मध्य प्रदेश राज्य सरकार ने किसानों को फसल बीमा योजना के तहत 45 करोड़ रुपए की राशि दी है, हर साल लाखों किसानों को इसका लाभ मिलता है|

पिछले साल एमपी में फसल बीमा मुआवजा कितना मिला ?

मध्य प्रदेश सरकार ने बाढ़ तथा अतिवृष्टि के फसल क्षति से प्रभावित 1.91 लाख किसानों के खाते में 202.6 करोड़ रुपए की राहत राशि किसानों के खाते में ट्रांसफर कर दिए है| फसल बीमा के तहत किसानों को खरीफ फसलों के लिए 2%, रबी फसलों के लिए 1.5% तथा बागवानी फसलों के लिए 5% प्रीमियम देना होता है|

मध्य प्रदेश फसल बीमा की लिस्ट कैसे देखें?

फसल बीमा की लिस्ट आप बैंक के माध्यम से भी लिस्ट देख सकते है, लिस्ट देखने के लिए आपको इस स्टेप्स को फॉलो करना होगा| यहां आपको स्टेप बाय स्टेप जानकारी दी है|

  • लिस्ट देखने के लिए आपको KCC ऋण लिया हुआ है, उस नजदीकी बैंक जाना होगा|
  • इसके बाद आपको बैंक के अधिकारी को अपना एप्लिकेशन नंबर दे देना है|
  • फिर आपको मांगे गए दस्तावेज को अधिकारी के पास जमा करवा देना है|
  • इसके बाद बैंक अधिकारी इस योजना से संबंधित सूची की जानकारी आपको प्रदान करेंगे|
  • इस प्रकार से आप आसानी से बैंक के माध्यम से अपना नाम इस योजना में देख सकते है|

मध्यप्रदेश में फसल बीमा कब तक आएगा?

फसल बीमा के तहत किसानों के खाते में पैसे डालने का कार्य अभी जारी है, जिन किसानों ने पूर्व में फसल बीमा योजना में आवेदन किया है, तो आपको इसका लाभ आवश्य मिलेगा| कृपया आप अपना नाम लाभार्थी सूची में आसानी से देख सकते है, इसके लिए आपको kcc प्रदाता वित्तीय संस्था, एमपी कृषि बोर्ड ऑफिसियल वेबसाइट पर देखना होगा|

MP fasal Bima beneficiary List 2024 PDF कैसे डाउनलोड करें?

  • फसल बीमा की लिस्ट देखने के लिए आपको सर्वप्रथम फसल बीमा योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा|
  • इसका होम पेज खुलने के बाद आपको लाभार्थी सूची के विकल्प पर क्लिक करना होगा|
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा|
  • इसके बाद आपको अपने राज्य का चयन करना है|
  • आपको मध्य प्रदेश राज्य का चयन करना है|
  • इसके बाद आपको जिले का चयन करना होगा, फिर आपको ब्लॉक का चयन करना होगा|
  • ब्लॉक के ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपके सामने लाभार्थी सूची खुल जाएगी|
  • अब आपको डाउनलोड पीडीएफ के विकल्प पर क्लिक करना है|
  • अब आपके सिस्टम में यह पीडीएफ फाइल डाउनलोड हो जाएगी|
  • इस प्रकार से आप आसानी से फसल बीमा लिस्ट देख सकते है|

यह भी जरुर पढ़ें –

मध्य प्रदेश फसल बीमा लाभार्थी जिलेवार सूची ?

मध्य प्रदेश राज्य सरकार ने अपने राज्य के 13 जिलों की फसल बीमा योजना की सूची जारी कर दी गई है, यह 13 जिले यह है- इंदौर, अनूपपुर, झाबुआ, खंडवा, धार, हरदा, बैतूल, बुहरानपुर, होशंगाबाद, उमरिया, शहडोल, खरगोन, सीहोर आदि जिले फसल बीमा लाभार्थी जिलेवार सूची में शामिल है|

फसल नुकसान में फसल बीमा योजना का दावा कैसे कर सकता हूं?

किसानों की फसल खराबे /आपदा से होने वाले नुकसान की भरपाई करने के लिए आरंभ की गई है, इस समय राज्य में कई क्षेत्रों में भारी बारिश हो गई थी तो कई क्षेत्रों में सूखे का भी प्रभाव रहा है| यदि फसल को कोई नुकसान होता है तो आपको 72 घंटो में शिकायत स्थानीय कृषि कार्यलय किसान हेल्पलाइन नंबर पर दर्ज करानी होगी| इसके अलावा यह शिकायत क्रॉप इंशोरेंस ऐप पर भी दर्ज करनी होगी| यदि आपको इसके बारे में अन्य जानकारी प्राप्त करना है, तो आपको दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके जानकारी प्राप्त कर लेना है, Helpline Number : 18001801551

मध्य प्रदेश में टॉप फसल बीमा कंपनी के नाम ?

  • एसबीआई जनरल इन्शुरेंस – 1800 123 2310
  • टाटा एआईजी जनरल इन्शुरेंस कंपनी लिमिटेड – 1800 209 3536
  • श्रीराम जनरल इन्शुरेंस कंपनी लिमिटेड – 1800 3000 0000 / 1800 103 3009
  • एग्रिकल्चर इन्शुरेंस कंपनी – 1800 116 515
  • आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इन्शुरेंस कंपनी लिमिटेड – 1800 266 9725
  • इफको टोकियो जनरल इन्शुरेंस कंपनी लिमिटेड – 1800 103 5490
  • नेशनल इन्शुरेंस कंपनी लिमिटेड – 1800 200 7710
  • बजाज आलियंज इन्शुरेंस कंपनी – 1800 209 5959
  • भारती एक्सा जनरल इन्शुरेंस कंपनी – 1800 103 7712
  • चोलामंडलम MS जनरल इन्शुरेंस कंपनी लिमिटेड – 1800 200 5544
  • फ्युचर जनराली इंडिया इन्शुरेंस कंपनी लिमिटेड – 1800 266 4141
  • एचडीएफ़सी एर्गों जनरल इन्शुरेंस कंपनी लिमिटेड – 1800 266 0700
  • न्यू इंडिया एशुरेंस कंपनी – 1800 209 1415
  • यूनिवर्सल जनरल इन्शुरेंस कंपनी – 1800 200 5142
  • ओरिएंटल इन्शुरेंस – 1800 118 485
  • रिलायंस जनरल इन्शुरेंस कंपनी लिमिटेड – 1800 102 4088 / 1800 300 24088
  • रॉयल सुंदरम जनरल इन्शुरेंस कंपनी लिमिटेड – 1800 568 9999

Madhya Pradesh Fasal Bima Yojana 2024 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन ?

  • यदि आप फसल बीमा योजना में रजिस्ट्रेशन करना चाहते है, तो आपको सबसे पहले इस योजना की इन्शुरेंस कंपनी या बैक, कृषि विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा|
  • इसका होम पेज खुलने के बाद आपको रेजिटेशन के विकल्प पर क्लिक करना है|
  • इसके बाद आपके सामने एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा|
  • फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी दर्ज कर देना है|
  • जानकारी दर्ज करने के बाद आपको अपने आवशयक दस्तावेज को अपलोड कर देना है तथा दस्तावेज अटैच कर देना है|
  • इसके बाद आपको अंत में सबमिट बटन पर क्लिक करके फॉर्म सबमिट कर देना है|

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना मध्य प्रदेश के अंतर्गत प्रीमियम राशि ?

खरीफ फसल के लिए : प्रीमियम राशि 2%

रबी फसल के लिए : प्रीमियम राशि 5%

बागवानी की फसल तथा सालाना वाणिज्यिक के लिए : प्रीमियम राशि 1.5%

मध्य प्रदेश फसल बीमा स्कीम के प्रमुख लाभ ?

  • मध्य प्रदेश फसल बीमा स्कीम के अंतर्गत लाभ प्राप्त करके किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा |
  • किसानों की फसल प्राकृतिक आपदा जैसे की बाढ़, आंधी, बारिश आदि के कारण से नष्ट हो गई फसल के लिए किसानों को इस योजना से लाभ प्राप्त होगा |
  • किसानों की फसल उपज में वृद्धि होगी जिससे किसानों की मुनाफा होगा |

मध्य प्रदेश फसल बीमा कैसें कराए ?

फसल बीमा का लाभ लेने के लिए किसानों को हर फसल बुवाई के समय अपने kcc लेने वाले बैंक, सहकारी बैंक या जिले/राज्य में गठित बीमा कंपनी से ऑनलाइन ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा|

फसल बीमा प्रीमियम राशि MP 2024 रबी फसल अनुसार ?

फसल बीमा के तहत रबी फसल पर किसानों को 5% प्रीमियम राशि देना होगा|

यह भी जरूर पढ़ें…

दुसरो को भेजे - link share

Leave a Comment

error: Content is protected !!