[ मुर्रा भैंस की नस्ल 2024 ] जानिए मुर्रा भैंस की पहचान एव जानकारी, कहाँ से खरीदें, कीमत | Mura Buffalo

Last Updated on February 4, 2024 by krishisahara

देशभर के सभी पशुपालक किसान भाइयों की पहली पसंद मानी जाती है – मुर्रा भैंस की नस्ल | बता दे की मुर्रा भैंस भारत की एक प्रमुख दूध उत्पादन वाली भैंस नस्ल है| यह नस्ल हरियाणा, पंजाब में ज्यादातर पाली जाती है | मुर्रा नस्ल की भैंस वजनदार, शरीर बनावट में मजबूत दिखने में आकर्षक होती हैं| अच्छी देखरेख एव आहार से सामान्य भैंस के मुकाबले यह दो से तीन गुना तक दूध देती है |

मुर्रा-भैंस-की-नस्ल

मुर्रा भैंस की नस्ल की जानकारी ?

मुर्रा भैंस एक अच्छी क्वालिटी वाली दुधारू नस्ल है | किसान भाइयों के लिए वरदान साबित इस भैंस का दूध बढ़िया गुणों से भरपूर होता हैं, जो इसे अन्य नस्लों से अलग करते हैं|

असली मुर्रा भैंस की पहचान ?

असली मुर्रा भैंस की पहचान करने के लिए निम्नलिखित चीजों का ध्यान रखना चाहिए : –

  • सबसे बड़ी पहचान इनकी सिंग ही माने जाते है, जो शुरू से ही चपटे आकार में घुमाव दार होने चाहिए |
  • असली मुर्रा भैंस पूरी काली यानी कही से भी हल्की चमड़ी नही होती है, पूछ के बाल सफेद हो सकते है |
  • मुर्रा भैंस का सिर के ललाट वाला भाग छोटा एव उभरा हुआ नही होता है |
  • मुर्रा भैंस का शरीर आगे से बनावट में पीछे के तुलना में थोडा छोटा होता है |
  • ये भैंस अच्छी वजनदार एव बनावट में एवरेज 6 क्विंटल वजन में फिमेल होती है |
  • मिल्क वेन वाली नसे ज्यादा घुमावदार एव दिखने वाली होती है |
  • इस भैंस का गर्दन पतला एव लम्बा होता है |

यह भी जरुर पढ़ें –

मुर्रा भैंस की प्रमुख विशेषताएं ?

मुर्रा भैंस की कुछ प्रमुख विशेषताएं निम्नलिखित हैं –

  • उच्च दूध उत्पादन क्षमता – मुर्रा भैंस अन्य भैंसों की तुलना में अधिक दूध देती है| इस नस्ल का दूध उत्तम गुणवत्ता और ऊर्जा से भरपूर होता है|
  • मुर्रा भैंस एक स्थायी और सबल नस्ल है, जो बीमारियों और पर्यावरण के बदलते मौसम से बचने में मदद करती है|
  • उन्नत शारीरिक गुणवत्ता, मुर्रा भैंस का शारीर भारी होता है, जो उन्हें अन्य भैंसों से अलग बनाता है| इस नस्ल की आंखें बड़ी और आगे का गर्दन हिस्सा पतला होता हैं, जो उन्हें और अधिक खूबसूरत बनाना हैं|
  • उच्च जीवनकाल, मुर्रा भैंस अन्य नस्लों से अधिक जीवनकाल तक रहती है। इस नस्ल की उम्र 15 से 18 साल तक होती है|
  • इसके सिंग बनावट में गोल सिक्के के आकार में छोटे होते है, जो इसको पहचान में पहले नम्बर पर आते है |

मुर्रा भैंस की कीमत कितनी होती है ?

भारत में मुर्रा भैंस की कीमत लगभग 50,000 से 1,00,000 रुपये के बीच होती है| कई किसान भाई इस नस्ल की अच्छी देखभाल करके 2-2 लाख तक भी बेचते एव खरीदते है |

मुर्रा नस्ल की भैंस 1 दिन में कितना दूध देती है?

मुर्रा भैंस अपनी उम्र, खान-पान आहार, शारीर स्वास्थ्य और वातावरण के अनुसार दूध देती हैं| सामान्यतः, एक मुर्रा भैंस दिन में 15 से 20 लीटर तक दूध दे सकती है | अच्छी देखभाल के साथ, मुर्रा भैंस बहुत समय तक दुग्धदाय बनी रह सकती हैं |

हरियाणा की मुर्रा भैंस क्यों प्रशिद्ध है ?

हरियाणा को दूध की खेती के लिए जाना जाता है, और मुर्रा भैंस हरियाणा में इसकी एक प्रमुख नस्ल है| मुर्रा भैंस को दूध के लिए उत्पादकता, उच्च गुणवत्ता, तंदुरुस्ती, अधिक टोल-टेम्परेचर के प्रति सहिष्णुता, और अच्छी खरीद-बिक्री के लिए जाना जाता है |

हरियाणा की मुर्रा भैंसों की उत्पादकता उच्च होती है, जो दूध के उत्पादन में मदद करती है | इसके अलावा, इन भैंसों का दूध अधिक मात्रा में मक्खन, मलाई, पनीर, दही, लस्सी आदि उत्पादों के लिए भी उपयुक्त होता है |

मुर्रा भैंस कहा से खरीदे ?

यह भैंस खरीदने से पहले किसान भाई को पहचान करना आना बहुत जरुरी है | मुर्रा भैंस खरीदने के लिए आप अपने स्थानीय पशु बाजार में जा सकते हैं| आप अपने नजदीकी पशु बाजार की जानकारी अपनी स्थानीय पशु चिकित्सक या पशुपालक से प्राप्त कर सकते हैं| नजदीकी पशु मेले एव जहाँ यह भैस अधिक पाई जाती है, वहां से इस भैंस की पहचान करके खरीद सकते है |

मुर्रा भैंस की उम्र कितनी होती है ?

मुर्रा भैंस की उम्र उसकी उत्पादकता पर निर्भर करती है| एक सामान्य मुर्रा भैंस की उम्र 18 से 22 महीने होती है, जब वह पहली बार गर्भधारण करती है| उत्पादकता के लिए सबसे अच्छी उम्र 3 से 6 साल होती है| एक मुर्रा भैंस की उम्र लगभग 15 से 18 साल तक होती है|

मुर्रा भैंस कितने महीने तक दूध देती है ?

मुर्रा भैंस अपना पहला बच्चा देने के बाद से लेकर 6 महीनों तक लगातार दूध देती है| इसके बाद उत्पादकता धीमी हो जाती है और दूध की मात्रा भी कम हो जाती है|

यह भी जरुर पढ़ें –

अब बोतल में मिलेगा डीएपी खाद

सरस पशु आहार 2024

किसान पेंशन के लिए कौन पात्र है – पेंशन कैसे प्राप्त करें?

दुसरो को भेजे - link share

Leave a Comment

error: Content is protected !!