Mp kisan app khasra khatauni | mp kisan app helpline number | mp kisan app e uparjan | एमपी किसान ऐप कैसे डाउनलोड करें | MP Kisan Portal | एमपी किसान एप कैसे खोलें | MP Kisan app login | किसान गिरदावरी एप
मध्यप्रदेश में अब किसान अपनी खेती-बाड़ी से जुड़े छोटे-मोटे काम घर बैठे अपने मोबाईल से कर सकेंगे | हाल ही में MP सरकार की और से “mp kisan app” लांच किया है, जो आमजन के लिए बहुत ही लाभदायक साबित होता दिखाई दे रहा है | इस एप के माध्यम से तहसील और पटवार के चक्कर और होने वाली धोखाधड़ी से निजात मिलेगी, आइये जानते है एमपी किसान एप 2023 से जुडी सम्पूर्ण जानकारी –
![[ एमपी किसान एप 2023 ] जानिए एमपी किसान ऐप कैसे डाउनलोड करें, गिरदावरी, फसल पंजीयन, खसरा, खतौनी | Mp kisan app in hindi 1 एमपी-किसान-एप](http://krishisahara.com/wp-content/uploads/2022/08/%E0%A4%8F%E0%A4%AE%E0%A4%AA%E0%A5%80-%E0%A4%95%E0%A4%BF%E0%A4%B8%E0%A4%BE%E0%A4%A8-%E0%A4%8F%E0%A4%AA.jpeg)
Mp kisan app khasra khatauni, girdawari 2023 ?
योजना / पोर्टल का नाम | एमपी किसान एप |
उधेश्य | खेती-फसल से जुड़े काम आसानी से मोबाईल पर उपलब्ध कराना |
लाभार्थी | मध्यप्रदेश के सभी किसान |
सुविधा/ सेवाए | गिरदावरी, फसल पंजीयन, खसरा, खतौनी, नक्शे की प्रतिलिपि आदि | |
सरकारी वेबसाइट | मध्यप्रदेश किसान – MP Kisan |
मध्य प्रदेश कृषि स्कीम | किसान योजना 2023 |
एमपी किसान एप 2023 क्या है ?
यह एप मध्यप्रदेश राज्य के अंतर्गत आने वाली कृषि भूमि और भूस्वामियों के लिए कई पर की कृषि सुविधाओ की ऑनलाइन एप्लीकेशन है | इस मोबाइल एप एप्लीकेशन के माध्यम से निम्न सेवाएँ उपलब्ध हैं-
- गिरदावरी पंजीयन, जानकारी
- बोई गई फसल की स्व-घोषणा
- ई उपार्जन फसल पंजीयन
- पी एम किसान योजना की सुविधाए
- खसरा, खतौनी एवं नकशे की प्रतिलिपि प्राप्त करना
- सौलर पंप योजना जानकारी
- मृदा आवेदन जाँच जानकारी
- फसलों का बाजार भाव
- कृषि योजनाये
- शासन द्वारा जारी समय-समय पर जारी सलाह आदि प्राप्त करना
![[ एमपी किसान एप 2023 ] जानिए एमपी किसान ऐप कैसे डाउनलोड करें, गिरदावरी, फसल पंजीयन, खसरा, खतौनी | Mp kisan app in hindi 2 एमपी-किसान-ऐप-कैसे-डाउनलोड-करें](http://krishisahara.com/wp-content/uploads/2022/08/%E0%A4%8F%E0%A4%AE%E0%A4%AA%E0%A5%80-%E0%A4%95%E0%A4%BF%E0%A4%B8%E0%A4%BE%E0%A4%A8-%E0%A4%90%E0%A4%AA-%E0%A4%95%E0%A5%88%E0%A4%B8%E0%A5%87-%E0%A4%A1%E0%A4%BE%E0%A4%89%E0%A4%A8%E0%A4%B2%E0%A5%8B%E0%A4%A1-%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%82.jpeg)
एमपी किसान ऐप कैसे डाउनलोड करें ?
प्रदेश का कोई भी किसान इस एप को आसानी से अपने मोबाईल फोन में इंस्टोल/डाऊनलोड कर सकता है | इसके लिए इस काम को निम्न स्टेप से पूरा कर सकते है –
सर्वप्रथम अपने मोबाईल के प्लये स्टोर से MP किसान ऐप नाम से सर्च करेंगे, टॉप पर आने वाले यानी फोटो में दिखाई देने वाले एप को इंस्टोल करेंगे | या इस पर क्लिक करके वहां सीधा पहुँच सकते है – एमपी किसान ऐप डाउनलोड करें
एप इंस्टोल होने के बाद किसान को किसी भी सुविधा का लाभ लेने के लिए अपने मोबाईल नंबर या इमेल आईडी से लॉग इन होना है, दर्ज नम्बर पर OTP आएगा उसे दर्ज करना है |
लॉग इन होने के बाद इस एप और पात्रता के अनुसार हर एक सुविधा का लाभ ले सकते है |
Mp kisan app helpline number ?
किसान की हर प्रकार की समस्या का निदान भारतीय कृषि किसान हेल्पलाइन नम्बर – 1551 या 1800-180-1551 पर कर सकते है |
एमपी किसान गिरदावरी एप ?
वर्तमान में चल रहे किसान जागरूकता अभियान के अनुसार “मेरी गिरदावरी-मेरा अधिकार” के तहत एमपी किसान ऐप (MP Kisan App) के माध्यम से अपनी फसलों के लिए स्वघोषणा गिरदावरी आवेदन कर सकते है | एप के माध्यम से हर सीजन की फसलों की गिरदावरी की अंतिम तिथि से पहले करवा सकते है |
एमपी किसान ऐप डाउनलोड करें ?
सर्वप्रथम अपने मोबाईल के प्लये स्टोर से MP किसान ऐप नाम से सर्च करेंगे, टॉप पर आने वाले यानी फोटो में दिखाई देने वाले एप को इंस्टोल करेंगे | या इस पर क्लिक करके वहां सीधा पहुँच सकते है – एमपी किसान ऐप डाउनलोड करें
किसान ऐप सही काम नही कर रहा है?
कई किसान भाइयों के इस एप में परेशानिया आ रही है, उनके लिए सबसे अच्छी राय रहेगी की अपने एप को उपडेट करें |
या नये सिरे से अपनी इंस्टोल कर समान आईडी से एमपी किसान एप को खोलें |
यह भी जरूर पढ़ें…