[ मध्य प्रदेश में किसानों के लिए योजनाएं 2024 ] टॉप 10 एमपी कृषि विभाग की योजनाएं | MP Farmer Scheme

Last Updated on January 7, 2024 by krishisahara

मध्य प्रदेश में किसानों के लिए योजनाएं – मध्य प्रदेश राज्य देश के टॉप कृषि प्रधान राज्यों की सूची में शमिल है | एमपी में कृषि मुख्य व्यवसाय का जरिया है, जो इसकी जलवायु और प्राकृतिक संपदा, और सरकारी प्रयासों की देन है | मध्यप्रदेश राज्य में हर साल लगभग 145 लाख हैक्टेयर क्षेत्र में खरीफ फसलें और लगभग 119 लाख हैक्टेयर में रबी फसलों की बुवाई की जाती है | मध्यप्रदेश सरकार किसानों के लिए अनेक बहु कल्याणकारी योजनाएं लाती है, जिनको लेकर आज विस्तृत में चर्चा करने वाले है –

मध्य-प्रदेश-में-किसानों-के-लिए-योजनाएं

यह सुंदर लेख मध्यप्रदेश के किसानों के लिए खास है, क्योंकि इस लेख में हम आपको मध्यप्रदेश टॉप 10 किसान योजना की जानकारी देंगे, जैसे की – मध्य प्रदेश में टॉप 10 किसानों के लिए सरकारी योजनाएं ? कृषि विभाग मध्यप्रदेश ऑफिसियल वेबसाइट ? कृषि विभाग आत्मा योजना MP क्या है ? आदि की जानकारी आपको यहां विस्तार से मिलेगी –

टॉप 10 मध्य प्रदेश में किसानों के लिए योजनाएं 2024 –

प्रदेश के सभी किसान भाइयों को नीचे दी गई सभी योजनाओ के बारे में जानकारी और लाभार्थी पात्रता के अनुसार फायदा लेना चाहिए –

1. जय किसान फसल ऋण माफी योजना –

यह स्कीम एमपी कृषि विभाग द्वारा चलाई गई है | जय किसान फसल ऋण माफी योजना का मुख्य उद्देश्य, जिन किसानों ने फसल के लिए कर्ज लिया है उस कर्ज को आपदा के समय माफ करना होता है | इस योजना के माध्यम से किसानों के 2 लाख रुपए तक का कर्ज माफ करने का प्रावधान है |

इस योजना का लाभ लेने के लिए सरकारी पोर्टल पर खराबे वाली फसलों की गिर्दावरी कराए, और जय किसान फसल ऋण माफी योजना का लाभ लेने के लिए, ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर कर सकते है |

2. मध्य प्रदेश किसान कल्याण योजना –

इस योजना को भारत सरकार की पीएम किसान समान निधि योजना से जोड़ा गया है| इस योजना के तहत मध्य प्रदेश के किसान भाइयों को 10 हजार रुपए प्रति वर्ष एमपी सरकार की और से दिया जाता है | पूर्व में किसान सम्मान योजना के तहत केवल 6 हजार रुपए प्रति वर्ष किसानों को दिया जाता था | यदि आप मध्य प्रदेश के किसान है, तो फिर आपको इस योजना का लाभ आवश्य ही लेना चाहिए, आवेदन हेतु आपको इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर अनलाइन आवेदन कर सकते है |

मध्य प्रदेश में किसानों के लिए योजनाएं

3. मध्य प्रदेश कुसुम योजना :-

मध्य प्रदेश ऊर्जा निगम लिमिटेड और मध्यप्रदेश सरकार ने इस योजना को लॉन्च किया है| इस योजना का मुख्य उद्देश्य, किसानों की अतिरिक्त आय प्रदान हेतु सौर यंत्र/पैनल उपलब्ध करवाना है, जिससे की किसान सौर ऊर्जा के रूप में कर सकते है | सौर यंत्र के लिए आपको 60% धन राशि सब्सिडी के रूप में दी जाएगी और 30 % राशि पर लोन भी ले सकते है| – एमपी कुसुम सौलर स्कीम

4 . मध्य प्रदेश बलराम तालाब योजना –

इस योजना के तहत मध्य प्रदेश के किसानों को खेतो में सिंचाई की व्यवस्था उपलब्ध करवाई जाती है | इस योजना के अंतर्गत यदि मध्य प्रदेश किसान अपने खेत में तालाब निर्माण करता है, तो उस किसान को सरकार की और से 40% सब्सिडी के रूप में दी जाएगी और अधिकतम 80,000 रुपए से अधिक खर्च होने स्वयं को वहन करना होगा| इस योजना में आवेदन के लिए आपको इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा|

मध्य प्रदेश में किसानों के लिए योजनाएं

5. मध्य प्रदेश किसान सम्मान कार्ड योजना :-

राज्य सरकार ने किसानों के कृषि क्षेत्र में तथा अत्याधिक जानकारी प्राप्त करने हेतु किसानों की पहचान किसान सम्मान कार्ड के माध्यम से होगी| इस योजना के माध्यम से किसानों को एक अलग पहचान मिलेगी| इस योजना के माध्यम से किसान कृषि क्षेत्र में उपयोगी बीज, खाद, रसायन दवाई आदि आसानी से खरीद सकते है, और किसान को इस पर सब्सिडी भी मिलेगी|

6. मध्य प्रदेश किसान अनुदान योजना :-

इस योजना के माध्यम से राज्य के किसानों को खेती करने के लिए कृषि उपकरण पर लागत का 30% से 50% तक की सब्सिडी दी जाती है | इस योजना के माध्यम से किसानों को कृषि यंत्र के लिए 40 हजार से 60 हजार रुपए तक की धन राशि दी जाएगी| आवेदन हेतु आपको इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा|

7. मध्य प्रदेश भूलेख पोर्टल :-

प्रदेश की कृषि व्यवस्था में सरकार की यह पारदर्शी स्कीम काफी कामगार साबित हो रही है | लॉन्च करने का मुख्य उद्देश्य, मध्य प्रदेश किसान या नागरिक भूमि से संबंधी जानकारी ऑनलाइन आसानी से देख सके| यदि आप भी अपनी भूमि की जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो आपको मध्य प्रदेश भूलेख पोर्टल होगा |

मध्य प्रदेश में किसानों के लिए योजनाएं

8. मध्य प्रदेश ई उपार्जन पंजीयन पोर्टल –

इस पोर्टल लॉन्च करने का मुख्य उद्देश्य है की न्यूनतम समर्थन मुख्य (MSP) पर फसल बेचने हेतु किसान अपना पंजीकरण आसानी से घर बेठे करवा सकते है | मध्य प्रदेश के किसान भाई अब अपनी फसलों का अच्छा मूल्य प्राप्त कर सकते है, किसान सरकार द्वारा कृषि जिंस खरीदी योजना से सीधे जुड़ सकते है |

9. मध्य प्रदेश फल पौधा रोपण योजना :-

इस योजना के माध्यम से किसान अपने खेत में बागवानी फलों की खेती कर सकता है, इसके लिए किसानों को सरकार की ओर से 40 % अनुदान धन राशि दी जा रही है | इस योजना के तहत आपको 0.25 से 4 हेक्टर तक आप फलों की खेती कर सकते है| – अधिक जानकारी के लिए बागवानी अनुदान स्कीम एमपी

10. मध्य प्रदेश सब्जी क्षेत्र विस्तार योजना :-

किसानों की आय बढ़ाने के लिए प्रदेश मे कई विकल्प पैदा हो रहे है, इनमें सब्जी फसलों की खेती को बढ़ावा देना भी प्रमुख रहा है | एमपी सब्जी क्षेत्र विस्तार योजना मुख्य उद्देश्य, प्रदेश में सब्जी बुवाई का रकबा/ क्षेत्र को बढ़ाया जाए | इसके लिए सरकार किसानों को 30 हजार रुपए प्रति हेक्टेयर अनुदान धन राशि के रूप में दिया जाता है |

कृषि विभाग आत्मा योजना MP क्या है ?

प्रदेश में इस स्कीम से छोटे स्तर के किसानों को आत्म निर्भर बनाना तथा उनकी आय को दुगनी करना, यही सरकार का मुख्य उद्देश्य है| इस योजना में किसान को उन्नत प्रशिक्षण, कृषि साधन, लाभ वाली खेती फसलों की जानकारी, आधुनिक खेती के तरीकों से आय बढ़ाना है |

मध्य प्रदेश में किसानों के लिए योजनाएं

कृषि विभाग मध्यप्रदेश ऑफिसियल वेबसाइट ?

मध्यप्रदेश की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर कृषि विभाग से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी और अपने कृषि व्यवसाय को सरकारी सहयोग से सफल बना सकते हैhttps://mp.gov.in/farmer-welfare-and-agriculture-department

मध्य प्रदेश में किसानों के लिए कौन कौन सी योजनाएं हैं?

मध्य प्रदेश में किसानों के लिए अनेक योजनाएं है, जो किसानों की आर्थिक और सामाजिक व्यवस्था को मजबूत बनाने की और काम कर रही है – मध्य प्रदेश ई उपार्जन पंजीयन योजना पोर्टल
मध्य प्रदेश किसान अनुदान योजना
मध्य प्रदेश किसान कल्याण योजना
किसान सम्मान कार्ड योजना
जय किसान फसल ऋण माफी योजना |

यह भी जरूर पढ़ें…

दुसरो को भेजे - link share

Leave a Comment

error: Content is protected !!