हजारा गेंदा फूल की खेती | गेंदे के फूल की खेती कैसे करे | हजारा गेंदा फूल की खेती | गेंदे का पौधा कैसे लगाएं | गेंदा फूल की खेती से लाभ | प्रति किलो गेंदा कीमत | गेंदा फूल की जानकारी | गेंदा फूल का रेट
खेती के आधुनिक रूप, किसानो की अच्छी आय का एक रूप बना है जिससे किसान खेती को व्यवसाय के रूप मे करने लगा है |भारतीय बाजारों मे पूरे साल मांग और अच्छे दामों के साथ बिकता गेंदा का फूल | देश के छोटे-बड़े शहरों के निकटतम क्षेत्रों मे इसकी खेती भरमार की जा सकती है, गेंदे की खेती इसे कई हिस्सों मे हजारे की खेती भी कहते है |
गेंदे के एक पौधे के हजारों फूल आने के कारण इस पौधे को देश मे हजारे का पोधे के नाम से भी जाना जाता है | आइए जानते है गेंदा फूल की खेती कैसे करे और गेंदा फूल की पूरी जानकारी –

गेंदे/हजारा के फूल का वैज्ञानिक नाम –
- Marigold (मेनिगोल्ड)
मिर्ची की खेती कैसे करें 2022 जानिए मिर्च की उन्नत खेती के बारे में पूरी जानकारी
गेंदा फूल की खेती कैसे करे ?
व्यापारीक खेती की यह फसल लगभग दो महीने मे तैयार हो जाती है हर पौधे पर फूलों का लगना शुरू हो जाता है | किसान भाई गेंदे की खेती नर्सरी तैयार कर या सीधे खेत मे बुआई करके कर सकता है –
गेंदे के फूल की खेती का उचित समय
वर्ष में 3-बार गेंदा फूल की बुवाई करके इसकी खेती कर सकता है –
- बरसात के समय मे हजारा फूल की खेती के लएए सही समय जून जुलाई अगस्त महीना सही है |
- शीतकाल के लिए रबी के मौसम की बुआई का उचित समय सितंबर-अक्टूबर सही रहता है |
- ग्रीष्म ऋतु मे गेंदे की खेती करने का समय फरबरी- मार्च का महिना माना जाता है |
इलायची की खेती की सम्पूर्ण जानकारी जानिए इलायची की खेती कैसे करे
गेंदा फूल के बीज कहा से लाये ?
किसान भाई किसी भी प्रकार की खेती करने से पहले बीज का सही चुनाव बहुत जरूरी है | गेंदे के विभिन्न वेराइटी के बीज किसान नजदीकी खाद बीज की दुकान से या घर से भी तैयार कर सकता है | ध्यान रखे घर पर तैयार गेंदे का बीज को उपचारित करके ही बोए |

खेत की तैयारी कैसे करें
हजारा फूल की खेती करने से पहले खेत को अन्य फसलों की तरह दो-तीन बार अच्छी तरह से जुताई करें | किसान खेत की तैयारी दो प्रकार से कर सकते हैं 1 . मेड पर गेंदे के पौधे लगाना और दूसरा गेंदे के पौधे क्यारियों के द्वारा लगाना | लेकिन क्यारियों द्वारा गेंदे के पौधे लगाने वाली विधि बरसात या जलभराव वाली जगह पर कम संभव है |
अमेरिका मे खेती कैसे करते है 2022 जानिए अमेरिका के गाँव और किसान
जुताई के समय खेत में खाद उर्वरक की बात करें तो 1 एकड़ में 20 किलो जैविक खाद और 40 किलो डीएपी उर्वरक डालकर खेत को मेड विधि या क्यारी विधि से तैयार कर लेते हैं | मेड विधि से गेंदा फूल की खेती अच्छा उत्पादन और लाभ देती है क्योंकि गेंदे के पौधे की खासियत है कि इसकी जड़ों में पानी ना लगना चाहिए यानी पानी मेड के नीचे-नीचे ही रहेगा और पानी का भराव भी पौधे के नीचे तक रहेगा |
गेंदे का पौधा कैसे लगाएं ?
गेंदे की खेती करते समय है पौधे के पौधे से दूरी तथा उनकी मानदंड पर ध्यान रखना मुनाफे का सौदा होता है | बात करें पौधे से पौधे की दूरी तो 2 फीट और मेड से मेड की दूरी की बात करें तो लगभग 3 फीट का अंतराल रखें | यह अंतराल हाइब्रिड किस्म के बीजों के लिए हैं | घर पर तैयार किया गया हजारा या गेंदे का बीज बुआई में दूरी कम होती है | एक हेक्टेयर मे लगने वाले गेंदे के बीज की मात्रा लगभग 100 ग्राम से 120 ग्राम(बीज की मात्र गेंदे की वेराइटी पर निर्भर होती है ) होती है |
काली मिर्च की खेती की जानकारी और देश मे इसके उगाने का तरीका 2022
गेंदा फूल तूड़ाई का समय ?
खेत में गेंदे का बीज की बुवाई के औसतन 60 से 70 दिन के बाद गेंदे का फूल अच्छी तरह से तैयार हो जाता है लगना शुरू हो जाता है और इसकी तुड़ाई कर सकते हैं

गेंदा फूल की खेती में लगने वाले रोग ?
वर्तमान समय की खेती में अनेकों प्रकार की बीमारियां लगती है बात करें गेंदे के फूल की खेती में लगने वाली मुख्य बीमारियों की तो इसमें सामान्यतः दो प्रकार की बीमारियों का सामना किसानों को करना पड़ता है जिसमें से एक रक्षक बीमारी और दूसरी फंगस प्रकार की रोग |
गेंदा फूल का रेट 2022 ?
कीमत की बात करे तो प्रत्येक राज्यो, शहरों मे गेंदा फूल के भाव अलग-अलग होते है क्योंकि यह बात फूलों की मांग, त्योहार/उत्सव, उस क्षेत्र मे उगाई गई गेंदा फसल जैसे आदि कारकों पर निर्भर करती है |
वैसे समान्यतः भारतीय बाजारों मे गेंदा फूल का रेट 2022 तो 20 रुपये से 150 रुपये किलो के बीच भावों मे बिक रहा है | देश के छोटे और बड़े किसान गेंदा फूल की खेती कर नजदीकी बाजारों और फूल मंडियों मे गेंदा फूल को बेच कर अच्छा मुनाफा कमा सकते है |
भारत मे चाय की खेती जानिए 2022 का उत्पादन और कहाँ- कहाँ होती है खेती
गेंदा फूल की खेती मे मुख्य सावधानीया ?
- इसकी खेती बाजार के नजदीकी क्षेत्र मे ही करे |
- खेतों मे पानी के भराव वाले स्थानों मे इसकी खेती न करे |
- गेंदा फूल की खेती मे ज्यादा से ज्यादा जैविक खाद का ही प्रयोग करे |
- पॉलीहाउस मे गेंदा फूल की खेती करते समय दिन के समय कम से कम 4 से 6 घण्टे की धूप दे |
- बारिश के समय खेतों मे पानी के भराव को ना होने दे |
- वृर्षा ऋतु मे धूप का खिलना ही उत्पादन वृद्धि का रूप है |
- Genda ful ki kheti मे बीमारियों और रोंगों का विशेष ध्यान रखना चाहिए तथा तुरंत किट प्रबंधन करना चाहिए |
पंजाब में खेती कैसी होती है, जानिए खेती और सिचाई व्यवस्था
तो किसान भाइयों आपने जाना गेंदा फूल की खेती कैसे करे और गेंदे के बाजार भाव, आदि के बारे मे आशा करते है | आशा करते है जानकारी अच्छी लगी होगी |
धन्यवाद
Phool ki kheti karna hai iska pura jankari Kahan Milega please bataen
Genda phool ki kheti Karna Hai iski Puri jankari hamen bataen please xxyyzz xxyyzz
Genda bij kese mil payega