[ ग्रीष्मकालीन मक्का की खेती 2024 ] जानिए खेती का समय, जायद मक्का बीज, कीटनाशक, खाद | Summer Maize Cultivation

Last Updated on February 5, 2024 by krishisahara

जायद मक्का की खेती | गर्मी के दिनों में मक्का की खेती कैसे करें | मक्का के लिए सबसे अच्छा कीटनाशक | गर्मी में कौन सा मक्का अच्छा रहता है | ग्रीष्मकालीन मक्का की खेती PDF | गर्मी में मक्के की बुवाई कब करें | मक्का में कौन सा खाद डालना चाहिए

आज के समय किसान खेती के कई तरीकों को अपनाकर अच्छी आय कमा रहे है | गर्मी के दिनों में मक्का की खेती को जायद मक्का फसल भी कहते है, इसकी खेती मुख्यत पशुओं के चारें एव जल्दी बाजार में मक्का भुटा बेचने के लिए की जाती है | आइये जानते है, किसान भाई अपनी आवश्यकता के अनुसार ग्रीष्मकालीन मक्का की सफल खेती कर सकता है |

ग्रीष्मकालीन-मक्का-की-खेती

ग्रीष्मकालीन मक्का की खेती करने का उद्देश्य –

आज के समय गर्मियों में मक्का की खेती कई उद्देश्य से की जाती है जैसे –

चारे के लिए – मक्का की खेती पशुओं को खिलने के लिए हरें चारे के लिए भी करते है यह फसल चारे के लिए 35 से 40 दिनों के अंदर तैयार हो जाती है |

मक्का के भुट्टे या बीज के लिए – मक्का के कच्चे भुट्टे और बीज को बाजार में बेचकर भी अच्छा नगद मुनाफा कमाया जा सकता है |

गर्मियों में मक्का की खेती का समय –

जायद सीजन में – गर्मियों में मक्का की खेती की बात करे तो आप इसकी बुवाई फरवरी से मार्च महीने में बीज बुवाई कर सकते हो यह समय आपकी फसल के लिए सबसे उचित रहेगा |

जायद सीजन में मक्का बुवाई का सही तरीका –

छिड़काव विधि (Broadcasting Method) – यदि आप मक्का की खेती पशुओं को खिलाने के लिए हरें चारे के रूप में कर रहे हो तो इसके लिए आप छिड़काव या सीडिंग विधि की सहायता से कर सकते है |

ग्रीष्मकालीन-मक्का-की-खेती

मक्का के भुट्टे या बीज के लिए – यदि आप मक्का के बीज की बुवाई भुट्टे या बीज के लिए करते हो तो आपको मेड बनाकर लेबर की सहायता से बीज की बुवाई करनी चाहिए |

  • मेड आपको पूर्व से पश्चिम की दिशा में बना लेना है |
  • इसके लिए अच्छे हाइब्रिड किस्मों के बीजों का चयन करना चाहिए |
  • अब आपको बीज की बुवाई कर देना है |
  • मक्का के बीज लगाते समय ध्यान रखे लाइन से लाइन की बिच की दुरी 2 से 2.5 फिट रखे और बीज से बीज की दुरी 1 फिट या इससे भी कम रख सकते है |
  • इस हिसाब से एक एकड़ में 5 से 6 किलो मक्का का बीज लगेगा |
  • अलग-अलग किस्मों के लिए मक्का के बीजों के बुवाई के समय दुरी क्या रखे इसकी जानकारी आपको निच दी गई है –
ग्रीष्मकालीन-मक्का-की-खेती

मक्का की फसल के लिए बीज उपचार –

वैसे तो हाइब्रिड मक्का के बीज उपचारित होकर आते है, लेकिन आप घर के बीजों को उपयोग में लेते हो तो बुवाई से पहले उन्हें उपचारित अवश्य कर लेना चाहिए | इसके लिए 2 ग्राम कार्बेन्डाजिम / किलोग्राम बीज की दर से बीजो को उपचारित कर लेना है |

बीज उपचारित करने से मक्का की फसल में शुरुआती समय में फंगस जनित रोगों के अटेक को रोका जा सकता है |

यह भी जरुर पढ़ें –

मक्का में कौन सा खाद डालना चाहिए?

मक्का की खेती में उचित खाद्य पोषण देना महत्वपूर्ण है ताकि पौधों को सही मात्रा में पोषण मिल सके और उत्पादकता बढ़ सके। यहां कुछ महत्वपूर्ण पोषक सामग्रियां हैं जो मक्का को उचित पोषण प्रदान करने में मदद कर सकती हैं:

नाइट्रोजन (N) :- मक्का के लिए नाइट्रोजन महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह पौधों के सही विकास के लिए आवश्यक है। मक्के को उचित मात्रा में नाइट्रोजन प्रदान करने के लिए नाइट्रेट, यूरिया, या अमोनियाम नाइट्रेट जैसी खाद्य सामग्री का उपयोग किया जा सकता है।

फॉस्फोरस (P) :- फॉस्फोरस पौधों की मजबूती और फूलने की क्षमता के लिए महत्वपूर्ण है। फॉस्फेट की खाद्य सामग्री जैसे सुपरफॉस्फेट या डाब्ल्यूपी थ्रीप्लस या फॉस्फोरस ग्रैन्यूल्स इसमें मदद कर सकते हैं।

पोटाशियम (K) :- पोटाशियम मक्के की बेहतर पूर्णता के लिए आवश्यक है। सल्फेट ऑफ पोटाश (SOP) या मूरेट ऑफ पोटाश (MOP) जैसी पोटाश सामग्री उपयोगी हो सकती हैं।

ऑर्गेनिक खाद्य :-  मक्का की खेती में ऑर्गेनिक खाद्य भी महत्वपूर्ण है। खाद्य में गोबर खाद, केचुआ, हरी खाद, और शीरा कम्पोस्ट शामिल हो सकते हैं। ये पौधों को सुरक्षित और स्वस्थ बनाए रखने में मदद कर सकते हैं।

इन खाद्य सामग्रियों का उपयोग सही मात्रा में और सही समय पर करने से मक्का की खेती में बेहतर प्रदर्शन किया जा सकता है। किसानों को उचित खाद्य पोषण के लिए अपनी खेती की भूमि की विशेष आवश्यकताओं का ध्यान रखना चाहिए।

ग्रीष्मकालीन-मक्का-की-खेती

मक्का के लिए सबसे अच्छा कीटनाशक?

मक्का के लिए सही कीटनाशक का चयन करने से पौधों को कीटों से सही से बचाया जा सकता है। यहां कुछ प्रमुख कीटनाशकों के नाम हैं जो मक्का की खेती में उपयुक्त हो सकते हैं:

लैम्बडा साइहालोथ्रिन (Lambda-cyhalothrin):

यह एक प्रमुख पायांनिड कीटनाशक है जो मक्के के खेतों में उपयोग किया जा सकता है। यह आमतौर पर चींटी, भंग, और अन्य कीटों के खिलाफ प्रभावी होता है।

फिप्रोनिल (Fipronil):

यह भी एक प्रभावी कीटनाशक है जो कीटों के खिलाफ लड़ने में मदद कर सकता है। इसका उपयोग चींटियों और अन्य कीटों के खिलाफ किया जा सकता है।

थायमेथॉक्साम (Thiamethoxam):

यह न्यूनतम तापमान में मक्के के खेतों में इस्तेमाल किया जा सकता है | यह कीटों को मरने के लिए तेजी से प्रभावी रहता है।

इमिडाक्लोप्रिड (Imidacloprid):

यह न्यूनतम धारा में मक्के के खेतों में उपयोग किया जा सकता है और चींटियों, सफेद पुर्जे, और अन्य कीटों के खिलाफ प्रभावी हो सकता है।

क्लोरान्ट्रांसफीन (Chlorantraniliprole):

यह एक न्यूनतम धारा में कीटनाशक है जो चींटियों, अफीड्स, और अन्य कीटों में प्रभावी होता है।

किसी भी कीटनाशक का चयन करते समय, किसानों को ध्यान देना चाहिए कि उन्हें सुरक्षितता निर्देशों का पालन करना चाहिए और उचित मात्रा में ही इसका उपयोग करना चाहिए।

मक्का की फसल में खरपतवार नियंत्रण –

मक्का की फसल में खरपतवार नियंत्रण आप दो तरह से कर सकते हो –

1. खरपतवार नाशक दवाओं का स्प्रे करके – बीज बुवाई के 48 घंटे के अंदर आप 500gm Atrazine और 50% WP को 100 लीटर पानी में मिलकर स्प्रे कर दे |

2. छोटे कृषि औजार – कल्टीवेटर एव हाथ से उपयोग करने वाले औजार की सहायता से आप आसानी से फसलों की खरपतवार निकाल सकते हों |

हाइब्रिड मक्का का बीज कौन सा अच्छा है

ग्रीष्मकालीन मक्का की खेती के लिए उन्नत किस्में –

  1. Pioneer P3401
  2. Dekalb 9126
  3. Tata Dhanya DMH 8255
  4. Pioneer p3378
  5. Dekalb 9108 Plus

मक्का की खेती PDF?

यदि आप गर्मी के मौसम में मक्का की खेती करना चाहते हो तो और इससे संबधित अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए – Download PDF

गर्मी में मक्के की बुवाई कब करें?

गर्मियों के सीजन में मक्का की खेती की बात करे तो इसकी बुवाई फरवरी से मार्च महीने के बीच कर आप अच्छा खासा मुनाफा कमा सकते हों |

यह भी जरुर पढ़ें –

दुसरो को भेजे - link share

Leave a Comment

error: Content is protected !!