[ सरसों का उत्पादन क्षेत्र 2024 ] जानिए भारत में सरसों सबसे ज्यादा कहां उगाई जाती है | Mustard Production

Last Updated on February 15, 2024 by krishisahara

तिलहनी फसलों में सरसों फसल का भी दबदबा हर साल बरकरार रहता है, भारत दूसरा सबसे बड़ा सरसों उत्पादक देश की गिनती में आता है | भारत हर साल सरसों फसल के उत्पाद- बीज, तेल, सरसों खली के निर्यात करके भी विदेशी आय का अच्छा स्रोत बनाता है | देश में हर साल सरसों का उत्पादन 110 से 140 लाख टन सरसों उपज की पैदावार ली जाती है | आइए जानते है, भारत में सरसों का उत्पादन क्षेत्र और आकड़ों को लेकर सम्पूर्ण जानकारी –

भारत-में-सरसों-का-उत्पादन-क्षेत्र

सरसों का उत्पादन क्षेत्र ?

पिछले रबी सीजन में सरसों का उत्पादन 126.43 लाख टन रहा था, जो इस बार कृषि जानकारों के मुताबीत इस 2023-24 के रबी सीजन में 131.4 लाख टन सरसों का उत्पादन होने का अनुमान है | जबकि फसल की मौजूद स्थति और कृषि जानकारों के मुताबित इस बार पिछले साल की तुलना में कमजोर माना जा रहा है |

सरसों का सर्वोधिक उत्पादन दुनियाभर के कई देशों में किया जाता है, जिसमें चीन, भारत, कनाडा, अमेरिका, आर्जेंटीना, अफ़गानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, ब्राजील, चिली, मेक्सिको और यूरोपीय देश मुख्य सरसों उत्पादन में अग्रणीय हैं |

भारत विश्व में सबसे अधिक सरसों उत्पादक वाले देशों की सूची में दूसरे और तीसरे नंबर पर रहता है | हर साल सरसों के कुल उत्पादन का लगभग 35% हिस्सा रखता है| राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, गुजरात, महाराष्ट्र और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह भारत के सरसों उत्पादक क्षेत्र हैं|

भारत में सरसों सबसे ज्यादा कहां उगाई जाती है?

भारत में सरसों सबसे ज्यादा उत्पादित करने वाले राज्य हैं –

राजस्थान – भारत का सरसों उत्पादन करने वाला सबसे बड़ा राज्य राजस्थान बना हुआ है, जो लगभग कुल पैदावार का 28% सरसों का उत्पादन में अपना हिस्सा रखता है |

हरियाणा – हरियाणा भी भारत में सरसों के उत्पादन में बड़ा योगदान देता है, और लगभग 17% सरसों का उत्पादन करता है |

मध्य प्रदेश – मध्य प्रदेश भी भारत के मुख्य सरसों पैदावार वाले क्षेत्रों में शामिल है, यहाँ से हर साल लगभग 16% सरसों की पैदावार होती है |

उत्तर प्रदेश – उत्तर प्रदेश भी सरसों के उत्पादन में लगभग 10% सरसों का उत्पादन का योगदान रहता है |

इनके अलावा, पंजाब, गुजरात, महाराष्ट्र और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह भी भारत में सरसों के उत्पादन में प्रमुख हैं |

दक्षिणी भारत में सबसे ज्यादा सरसों कौन से राज्य में होती है?

दक्षिणी भारत में सरसों की खेती कुछ राज्यों में की जाती है, लेकिन दक्षिण राज्यों में सबसे ज्यादा सरसों की उत्पादन आंध्र प्रदेश में होता है | आंध्र प्रदेश में सरसों के खेती के लिए फ़ायदेमंद मौसम और मिट्टी होती है | अन्य दक्षिणी भारतीय राज्य जहां सरसों की खेती की जाती हैं, वे तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना और महाराष्ट्र हैं |

सरसों उत्पादन में प्रथम राज्य 2024 ?

सरसों भारत में मुख्य तिलहनी फसल की खेती है और रबी सीजन की इस फसल की पैदावार में, उतरी और मध्य भारत से महत्वपूर्ण योगदान रहता है | भारत में सरसों का उत्पादन वार्षिक रूप से होता है और इसका आंकड़ा वर्ष के अनुसार बदलता रहता है।

2024 में, सरसों का उत्पादन करने वाला प्रथम राज्य अभी तक जारी नहीं हुआ है, क्योंकि उत्पादन आंकड़े सीजन की फसल कटाई के अंत तक आमतौर पर जारी होते है | पिछले वर्षों के आंकड़ों के आधार पर, राजस्थान, हरियाणा और मध्य प्रदेश सर्वोधिक सरसों उत्पादन वाले राज्य हैं, जो इस बार भी यह प्रदेश महत्वपूर्ण योगदान देने की उम्मीद है |

यह भी पढ़ें –

भारत में सरसों उत्पादन आकड़े ?

हर साल सरसों बुवाई और उपज उत्पादन का आकड़ा बढ़ता जा रहा है | इस बार 2023-24 सीजन में सरकारी आकड़ों के आधार पर 131.4 लाख टन सरसों उत्पादन होने वाला है | 2022-23 के रबी सीजन में सरसों उत्पादन 126 लाख टन रहा है, जो 2021-22 साल 117 लाख टन था |

सरसों उत्पादन में राजस्थान में रकबा ?

राजस्थान भारत का सबसे ज्यादा/सर्वोधिक सरसों उत्पादक राज्य है | राजस्थान में सरसों की उत्पादन क्षमता कुल उत्पादन का 22 से 28% तक रहती है | हर साल राजस्थान में 22 लाख हेक्टेयर से अधिक भूमि पर सरसों फसल उपजाई जाती है, जिससे लगभग 20 लाख टन सरसों उपज की पैदावार होती है |

राजस्थान, सरसों की खेती आगे होने के कारणों में यहाँ की, अनुकूल जलवायु, मिट्टी, और समर्थन सुविधाए शामिल है |

विश्व में सरसों उत्पादन में प्रथम देश कौन सा है ?

वर्तमान में, कनाडा देश, दुनियाभर में सरसों का सबसे बड़ा उत्पादक देश है |

अन्य मुख्यतः सरसों उत्पादक देशों में चीन, भारत, अमेरिका, आर्जेंटीना, आयरलैंड, आस्ट्रेलिया, फ्रांस, जर्मनी, पाकिस्तान शामिल हैं|

सरसों का उत्पादन प्रति एकड़ ?

सरसों का उत्पादन प्रति एकड़ विभिन्न क्षेत्रों और देशों में अलग-अलग होता है, यह क्षेत्रों की जलवायु, मौसम, मिट्टी की गुणवत्ता, खेती तकनीक और अन्य कई कारकों पर निर्भर करता है| हाइब्रिड बीज वाली सरसों फसलों से 12 से 15 क्विंटल पार्टी एकड़ उत्पादन आसानी से लिया जा सकता है |

सामान्य रूप से, एक अच्छी उत्पादकता क्षेत्रों के लिए, एक एकड़ में 800 से 1,000 किलो तक सरसों का उत्पादन माना जाता है|

1 एकड़ में कितना सरसों बीज बोया जाता है?

बीज बुवाई की मात्रा, उत्पादकता दर, खेती की तकनीक और क्षेत्र के जलवायु तथा मौसम पर निर्भर करती है| सामान्य स्थति में 1 एकड़ भूमि में सरसों के बीजों की बोई की मात्रा 8 से 10 किलो तक रखनी चाहिए |

सरसों का उत्पादन क्षेत्र

उत्तर प्रदेश सरसों उत्पादन में प्रथम जिला ?

उत्तर प्रदेश में कई जिले हैं, जहां सरसों की उत्पादन अधिक मात्रा में किया जाता है| पिछले कई सालों से उत्तर प्रदेश का मथुरा जिला राज्य में सरसों की उत्पादन में प्रथम स्थान पर है | इसके अलावा, उत्तर प्रदेश में और भी कई जिले हैं, जहां सरसों की उत्पादन उच्च मात्रा में होता है जैसे- मेरठ, बुलंदशहर, फ़ैजाबाद, बाराबंकी, बलिया आदि |

सरसों उपज की मांग कब होती है ?

तिलहनी फसल होने के कारण खाध्य तेलों और इसकी खली को पशु आहार, उद्धोगो आदि में सालभर भरपूर मांग रहती है | रबी सीजन में बुवाई और फरवरी-मार्च में कटाई होकर बाजार में उपज आने लगती है, जो सरकारी खरीद, व्यापारी भंडारण, उद्धोग द्वारा खरीदी, विदेशी व्यापार के चलते मार्च से मई-जून तक नई फसल की अच्छी मांग बनी रहती है |

भारत द्वारा सरसों का निर्यात आंकड़े ?

भारत के प्रमुख सरसों निर्यात वाले देशों में – बांग्लादेश, नेपाल, पाकिस्तान, ईरान, अफगानिस्तान, इंडोनेशिया, मलेशिया, जापान, थाईलैंड, फिजी आदि आते हैं|
हाल ही में जारी SEA के आंकड़ों के अनुसार भारत ने वर्ष 2022-23 की अप्रैल-दिसंबर अवधि में 16.71 लाख टन सरसों खली का निर्यात किया है | यह आकड़ा पिछले साल के निर्यात 7.13 लाख टन से काफी अधिक है|
मांग और उत्पादन के आधार पर 2023-24 का वित्त वर्ष में सरसों खली निर्यात 20 लाख टन पार कर सकता है |

यह भी जरूर पढ़ें…

दुसरो को भेजे - link share

Leave a Comment

error: Content is protected !!