राजस्थान भू नक्शा पोर्टल 2024 – खेत का नक्शा कैसे देखें, खतौनी जमाबंदी, ऑनलाइन डाउनलोड कैसे करें | BhuNaksha raj nic in

Last Updated on June 5, 2024 by krishisahara

डिजिटल मिशन के तहत लगभग सभी राज्यों ने अपने सरकारी विभागों के कार्यों को डिजिटल कर दिया गया है | राजस्थान सरकार ने हाल ही में “राजस्थान भू नक्शा पोर्टल” लॉन्च किया, इस पोर्टल की मदद से आप अपनी खेती, आवासीय, औद्योगिक, सरकारी, भूमि का रिकॉर्ड आसानी से देख सकते है| आपकी जानकारी के लिए बता दे, की राजस्थान राज्य के सभी जिलों के लिए भू मानचित्र डाउनलोड करने की सुविधा उपलब्ध करा दी गई है | अब राजस्थान नागरिक घर बैठे ही मोबाइल तथा कंप्यूटर के माध्यम से सभी जिलों का भू मानचित्र आसानी से निकाल सकते है |

इसके अलावा पोर्टल के माध्यम से खसरा नक्शा विवरण तथा जमाबंदी प्रतिलिप आदि की जानकारी भी आप राजस्थान भू नक्शा पोर्टल के माध्यम से प्राप्त कर सकते है |

राजस्थान-भू-नक्शा-पोर्टल

राजस्थान भू नक्शा पोर्टल क्या है ?

भू नक्शा एक जमीन तथा खेत का Map (नक्शा) होता है, राजस्व बोर्ड ऑफ राजस्थान ने राज्य के भूमि से संबंधित विवरण को ऑनलाइन डिजिटल पोर्टल उपलब्ध कराया है| अब नागरिकों को संबंधित कार्यों के लिए विभाग के कार्यालय तथा पटवारी के लिए भटकना नही पड़ेगा|

राजस्व विभाग ने राजस्थान भू नक्शा नाम से पोर्टल लॉन्च कर दिया, इसकी मदद से ही नागरिक आसानी से भू नक्शा, जमाबंदी तथा खसरा विवरण को अपने मोबाइल/ऑनलाइन माध्यम से देख पाएगा|

Rajasthan State Bhu Naksha Portal 2024 Highlight –

क्र. म.पोर्टल का नामराजस्थान भू नक्शा पोर्टल
1 .पोर्टल को किसने लॉन्च कियाराजस्थान राज्य सरकार द्वारा लॉन्च किया
2 .विभागराजस्व विभाग राजस्थान
3 .पोर्टल से लाभऑनलाइन जमीन का नक्शा तथा जानकारी लेने की सुविधा
4 .उद्देश्यभू-रिकॉर्ड को डिजिटल करना
5 .राज्यराजस्थान राज्य
6 .ऑफिसियल वेबसाइटhttps://bhunaksha.rajasthan.gov.in/
राजस्थान भू नक्शा पोर्टल

राजस्थान में अपनी जमीन का नक्शा कैसे देखे मोबाइल पर?

यदि आपने मोबाइल की मदद से भू नक्शा प्राप्त करना चाहते है, तो आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा, इस विधि से आप आसानी से जमीन का नक्शा निकाल सकते है-

  • भू नक्शा प्राप्त करने के लिए आपको इसकी ऑफिसियल वेबसाइट कर जाना होगा|
  • अब आपको अपनी तहसील, जिला तथा गांव का चयन करना होगा|
  • इसके बाद आपको Map में अपनी जमीन/खेत/गाँव का खसरा क्रमांक का चयन करना होगा|
  • इसके बाद आपको प्लाट इन्फो में नकल के ऑप्शन को चुनना होगा|
  • दाई और स्क्रीन ऑप्शन/विकल्प से Nakal, Same Owner Nakal पर क्लिक करके, प्रिन्ट/डाउनलोड कर सकते है |
  • इस तरह से आपको भू नक्शा देख सकते है, साथ में इसे आप पीडीएफ़ फाइल में डाउनलोड भी कर सकते है|

यह भी पढ़ें –

राजस्थान भू नक्शा ऑनलाइन कैसे चेक करें ?

  1. भू नक्शा ऑनलाइन चेक करने के लिए आपको सर्वप्रथम आपको इस पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा|
  2. इसका होम पेज खुलने के बाद आपको अपने जिले, तहसील, ब्लॉक, ग्राम के नाम का चयन करना होगा|
  3. इसके बाद आपके गांव का भू नक्शा खुल जाएगा|
  4. यहां पर आपको अपने खेत पर क्लिक कर लेना है|
  5. इसके अलावा आप अपने इलाके की पूरे खेतो की जानकारी भी प्राप्त कर सकते है|
  6. दाई और स्क्रीन ऑप्शन/विकल्प से Nakal, Same Owner Nakal पर क्लिक करके, यहां से आप भू नक्शा भी डाउनलोड कर सकते है, तथा रिपोर्ट देख सकते है|
  7. आप यहां पर नक्शे की नकल तथा जमाबंदी भी निकाल सकते है|
राजस्थान-भू-नक्शा-ऑनलाइन-डाउनलोड-कैसे-करें

राजस्थान भू नक्शा कैसे डाउनलोड करे ?

  • राजस्थान राज्य के निवासी अपना खाता वेब पोर्टल के माध्यम से जमीन का विवरण आसानी से निकाल सकते है|
  • राज्य के निवासी भूमि नक्शा से संबंधित अपडेट की जानकारी तुरत प्राप्त कर सकेंगे|
  • लाभार्थी घर बैठे ही अपने मोबाइल, कंप्यूटर के माध्यम से खसरा मैप खसरा नकल, जमाबंदी ऑनलाइन निकाल या खोज सकते है|
  • ऑनलाइन के माध्यम से जानकारी प्राप्त करने से आपका समय भी बचेगा|
  • अवैध कब्जा तथा जमीन संबंधी विवादो से बचाव होगा|

राजस्थान खसरा खतौनी नाम अनुसार ?

आप पोर्टल की मदद से खसरा अपने नाम अनुसार भी निकाल सकते है, यह काम आप अपने घर से ही कर सकते है| इस पहल के चलते भूमि की जानकारी प्राप्त करने की जानकारी को ऑनलाइन कर दिया गया है, जो की डिजिटल इंडिया की तरफ बढ़ाया गया एक और कदम है|

राजस्थान खसरा नंबर अनुसार जमीन की जमाबंदी प्रिन्ट ?

  • सर्वप्रथम आपको इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा|
  • होम खुलने के बाद आपको अपना जिला, तहसील तथा गांव का चयन कर लेना है|
  • अब आपको Map में खसरा नंबर का चयन आर लेना है|
  • इसके बाद आपको दाई और स्क्रीन में Nakal, Same Owner Nakal पर क्लिक करके भू नकल डाउनलोड कर लेना है|
  • डाउनलोड आपको पीडीएफ के के रूप में कर लेना|
  • इस पीडीएफ को आपको प्रिंट करवा लेना है|
राजस्थान भू नक्शा पोर्टल

राजस्थान ऑनलाइन खसरा नक्शा तथा जमाबन्दी (प्रतिलिपि) मान्य या नही ?

सभी नागरिक भूमि राजस्व अधिनियम, राजस्थान के अनुसार अधिकारों के रिकॉर्ड्स की जमाबंदी नकल डाउनलोड कर सकते है| इस ऑनलाइन आवेदन सुविधा का उपयोग करके सभी लोग अपने दस्तावेज की प्रतिलिपि जांच भी करते है| इस पोर्टल को सरकार द्वारा समय समय पर अपडेट भी किया जाता है| जैसे की हम जानते है, की आधुनिक समय में लगभग सभी क्षेत्रों को डिजिटल कर दिया गया है, इसके चलते सरकार ने अब भू नक्शा को भी डिजिटल कर दिया है| इसके चलते ऑनलाइन खसरा नक्शा तथा जमाबंदी मान्य होगा|

राजस्थान-अपने-खेत-का-नक्शा-कैसे-देखें

राजस्थान भू नक्शा खसरा खतौनी जमाबंदी ऑफिसियल वेबसाइट?

भू नक्शा खसरा की ऑफिसियल वेबसाइट यह है – https://bhunaksha.rajasthan.gov.in/

राजस्थान भू नक्शा ऐप डाउनलोड?

यदि आपके भूमि संबधित रोजाना काम काज रहता है तो, आप इस डिजिटल सुविधा का बेहतर विकल्प के रूम में भू नक्शा ऐप आप प्ले स्टोर के माध्यम से आसानी से डाउनलोड कर सकते है|

यह भी जरूर पढ़ें…

दुसरो को भेजे - link share

Leave a Comment

error: Content is protected !!