[ सहकारी भूमि विकास बैंक 2023 ] जानिए भूमि विकास बैंक लिस्ट, कर्ज माफी जानकारी, टोल फ्री नंबर, लोन, सब्सिडी, बैंक के कार्य – Land Development Bank

Last Updated on January 31, 2023 by krishi sahara

वर्ष 1929 से ही हमारे देश की कृषि व्यवस्था को आर्थिक मजबूती देने को लेकर काम कर रहा है – सहकारी भूमि विकास बैंक | आपकी जानकारी के लिए बता दें, की इस बैंक का उद्देश्य केवल कृषि के विकास को बढ़ावा देना तथा कृषि उत्पादन में वृद्धि के अलावा यह व्यापार ऋण बनाने और बुनियादी निवेश उत्पादों की पेशकश करने जैसी सेवाएं भी प्रदान करता है|

सहकारी-भूमि-विकास-बैंक

यह लेख आपके लिए बहुत ही खास होने वाला है| क्योंकि आप जानोगे – भूमि विकास बैंक की स्थापना कब हुई ? भूमि विकास बैंक के लाभ क्या है? भूमि विकास बैंक का ब्याज कितना है? भूमि विकास बैंक लिस्ट? भूमि विकास बैंक से लोन कैसे लिया जाता है?

सहकारी भूमि विकास बैंक की जानकारी ?

यह एक बैंकिंग व्यवस्था की सहकारी क्षेत्र में काम करने वाली संस्था है, जो की जमीन को गिरवी रख कर लोन और फसलों को बीमित, कृषि नुकसान, आपदा के समय किसान का आर्थिक सहयोग करती है | इस बैंक को भूमि बंधक बैंक के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि इस बैंक के माध्यम से किसानों को लंबे समय तक वित्तीय आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए लोन दिया जाता है|

सहकारी भूमि विकास बैंक किसानों को भूमि खरीदने, भूमि पर स्थाई सुधार करने इसके अलावा पुराने ऋणों का भुक्तान करने आदि के लिए दीर्घकालीन ऋणों की अवस्था करते है| इस बैंक से लिए गए लोन का उपयोग किसान आमतौर पर पर भूमि को खेरीदने के लिए करता है, इसके अलावा नए कृषि उपकरण खरीदने, कृषि भूमि में सुधार करने तथा पुराने ऋणों को चूकने के लिए भी बैंक लोन का उपयोग किया जाता है|

भूमि विकास बैंक की स्थापना कब हुई ?

प्रथम भूमि विकास बैंक 1920 में पंजाब के झांग में शुरू किया गया था, परंतु वास्तविक प्रगति तब शुरू हुई जब 1929 में चेन्नई में भूमि विकास बैंक की स्थापना हुई| राज्य स्तर पर सेंट्रल लैंड डेवलपमेंट बैंक तथा जिला स्तर पर प्राइमरी लैंड डेवलपमेंट बैंक की स्थापना की गई|

जिला सहकारी भूमि विकास बैंक के कार्य ?

सहकारी बैंक के प्रमुख कार्यों में, भूमि को बंधक रखकर दीर्घकाल के लिए कृषको को ऋण देती है| इसके मुख्य कार्य की सूची नीचे दी गई है –

  • भूमि को बंधक रखकर किसानों को लंबे समय तक लोन देती है|
  • पुराना ऋण चुकाना |
  • भूमि की चकबंदी कराने के लिए |
  • जमीन उपजाऊ बनाने के लिए |
  • अन्य सुधार के लिए भी लोन दिया जाता है|
  • भूमि क्रय कराने के लिए |
  • सिंचाई के लिए कुआ बनवाने तथा मूल्यवान यंत्र क्रय करने के लिए|
सहकारी भूमि विकास बैंक

भूमि विकास बैंक के लाभ क्या है?

  • किसान लघु सिंचाई के कार्य जैसे नवकुप, पंपसेट, ड्रिप सिंचाई, नाली, हौज निर्माण आदि कार्य के लिए किसान दीर्घकालीन ऋण ले सकता है|
  • किसान कृषि यंत्र के लिए ऋण ले सकते है, जैसे की ट्रैक्टर, थ्रेसर, आदि कृषि यंत्र|
  • भूमि सुधार, कृषि भूमि खरीदी, अनाज तथा प्याज गोदाम का निर्माण, ग्रीन हाउस, कृषि हेतु सोलर प्लांट आदि कार्यों के लिए आप भूमि विकास बैंक से लोन आसानी से ले सकते है|

भूमि विकास बैंक कौन कौनसा ऋण प्रदान करता है?

इस बैंक का मुख्य उद्देश्य भूमि, कृषि के विकास को बढ़ावा देना तथा कृषि उत्पादन में वृद्धि कराना, बैंक के माध्यम से सदस्यों को दीर्घकालिक वित्त प्रदान करता है तथा दीर्घकालिक ऋण प्रदान करता है|

भूमि विकास बैंक से लोन कैसे लिया जाता है?

  • यदि आप भी इस बैंक से लोन लेना चाहते है तो, आपको इन पॉइंट्स को फॉलो करना होगा|
  • लोन लेने के लिए आवेदक को अपने नजदीकी जिला भूमि विकास बैंक में जाना होगा|
  • अब आपको लोन के लिए आवेदन करना होगा|
  • आवेदन हेतु आपको एप्लिकेशन फॉर्म भर देना|
  • आपको अपने कुछ आवश्यक दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी|
  • फॉर्म में मांगे गए दस्तावेज आपको फॉर्म के साथ अटैच कर देना है|
  • अब आपको बैंक का अधिकारी जमीन को वेरिफाई करेगा|
  • इसके बाद आपको एक रिफ्रेंस नंबर दिया जाएग|
  • इसके बाद आपको लोन आपकी जमीन के मुताबिक मिल जाएगा|

को-ऑपरेटिव बैंक से ट्रैक्टर लोन ?

यदि आप नया ट्रैक्टर खरीद रहे है और आपने पूरा मन बना लिया है, की आपको को-ऑपरेटिव बैंक से ट्रैक्टर लोन लेना है| ट्रैक्टर लोन लेने के लिए आपको सर्वप्रथम नजदीकी को-ऑपरेटिव बैंक जाना है| वहा से आपको एक लोन फॉर्म लेना है, इस फॉर्म को आपको अच्छे से भर देना है| तथा पूछी गई जानकारी सही दर्ज कर, और मांगे गए दस्तावेज आपको फॉर्म के साथ अटैच कर देना है| अब आपको फॉर्म को बैंक अधिकारी को जमा करा देना है, लोन आपको जल्द ही मिल जाएगा|

भूमि विकास बैंक का ब्याज कितना है?

इस बैंक से आप बहुत कम ब्याज दर पर भी लोन ले सकते है, 1 अप्रैल 2022 से मार्च 2023 तक की अवधि में ऋण लेने वाले सभी किसानों को अब 5% की दर से लोन मिलेगा| यदि आप लंबे समय तक का लोन ले रहे है तो ऋण पर 10 % की ब्याज दर पर लोन मिलेगा|

भूमि विकास बैंक लिस्ट?

भूमि बंधक बैंक कई प्रकार के होते है, मुख्य तीन प्रकार के होती है –

  1. सहकारी भूमि विकास बैंक
  2. असहकारी भूमि विकास बैंक
  3. मिश्रित भूमि विकास बैंक

जिला सहकारी बैंक लोन स्कीम ?

कृषि ऋण लेने वाले काश्तकारों के लिए 5% ब्याज दर की अनुदान की योजना लागू की है| अब से किशतकारो को समय पर ऋण चुकाने को किस्तकारो को 5% ब्याज दर से लोन दिया जा सकता है, परंतु यह योजना केवल 31 मार्च 2023 तक ही लागू है|

क्र. म.राज्य बैंकबैंक लोन हेतु लिंक
1 .भूमि विकास बैंक राजस्थानhttps://rajsahakar.rajasthan.gov.in/home/schemes
2 .भूमि विकास बैंक मध्यप्रदेशhttps://cooperatives.mp.gov.in/hi
3 .को-ऑपरेटिव विकास बैंक महाराष्ट्रhttps://mahamcdc.com/
4 .भूमि विकास बैंक उत्तर प्रदेशhttps://upsgvb.in/contact_us.php
5 .बिहार को-ऑपरेटिव बैंकhttp://bscb.co.in/

सहकारी भूमि विकास बैंक वेबसाइट ?

यदि आप इस बैंक की अधिक जानकारी प्राप्त करने में रुचि रखते है या आपको अधिक जानकारी चाहिए तो आपको इस सहकारी भूमि विकास बैंक की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा| यहां आपको इस बैंक से संबंधित संपूर्ण जानकारी मिलेगी|

भूमि विकास बैंक सरकारी है या प्राइवेट?

कृषि क्षेत्र काम करने वाला यह बैंक एक सहकारी संस्था के रूप में वित्तीय सेवा देता है | बता दे की भूमि विकास बैंक एक अर्धसरकारी बैंक है, जो केंद्र और राज्य सरकार से सहायता लेकर कृषि क्षेत्र में वित्तीय रूप से काम करता है |

भूमि विकास बैंक टोल फ्री नंबर?

किसान सेवा से जुड़े सभी सवालों का निदान – टोल फ्री नंबर – 1800 180 1551

यह भी जरूर पढ़ें…

Leave a Comment

error: Alert: Content is protected !!