[ कार्बेन्डाजिम का उपयोग 2024 ] जानिए कार्बेन्डाजिम 50% WP का इस्तेमाल कैसे करें | Carbendazim Uses in Hindi

Last Updated on February 17, 2024 by krishisahara

नमस्कार किसान भाईयो, कृषि सहारा पर आपका स्वागत है, इस लेख में मिलेगी कार्बेंडाजिम 50% WP की विस्तृत जानकारी | एक जागरूक किसान अपनी फसल को सुरक्षित रखने के लिए अच्छी असरदार और भरोसेमंद दवाई का उपयोग करना चाहिए | आधुनिक कृषि में कार्बेन्डाजिम का उपयोग होना एक सामान्य और जरूरी काम हो गया है |

कार्बेन्डाजिम-का-उपयोग

जानिए- कार्बेंडाजिम क्या काम करता है, कार्बेन्डाजिम मैंकोजेब का इस्तेमाल कैसे करें, क्या कार्बेन्डाजिम हानिकारक है, कार्बेन्डाजिम पानी में घुलनशील है, कार्बेन्डाजिम का उपयोग, कार्बेन्डाजिम 50% WP price, कार्बेंडाजिम 50 डब्ल्यूपी कहाँ मिलेगी है –

कार्बेंडाजिम क्या है ?

कार्बेंडाजिम एक व्यापक स्पेक्ट्रम कवकनाशी है, जिसका इसका उपयोग लगभग सभी प्रकार की फसलों में किया जाता है| कार्बेंडाजिम 50% WP फसलों में कवक के कारण होने वाली बीमारियों को नियंत्रित करता है| कार्बेंडाजिम 50 दवा का असर लंबे समय तक और फसलों में बीमारियों को लम्बे समय तक नियंत्रण में रखता है|

कार्बेन्डाजिम price लिस्ट ?

बाजार में इस दवा को आप ऑनलाइन या कृषि उत्पाद केंद्र से खरीद सकते है, जिनकी पैकिंग के अनुसार निम्न कीमत/रेट पर खरीद सकते है –

कार्बेन्डाजिम पैकिंग अनुसारकार्बेन्डाजिम price
100 ग्राम70 रुपए लगभग
250 ग्राम100 रुपए लगभग
500 ग्राम195 रुपए लगभग
1 किलो390 रुपए लगभग
5 किलो1900 रुपए लगभग

यह भी पढ़ें –

फसलों में कार्बेंडाजिम क्या काम करता है?

कार्बेंडाजिम एक सिस्टेमेटिक फंगीसाइड है, जिसके कारण से यह पौधे के अंदर ट्रासलेमिनार क्रिया करके पौधे के अंदर पूरी तरह से फैल जाती है | यह फसलों पर फंगस के रोग पर प्रभावी ढंग से नियंत्रण करता है|

इसका उपयोग किसान फसलों और सब्जियों में रोग नियंत्रण के लिए उपचारात्मक और निवारक के रूप में किया जाता है| कार्बेंडाजिम कई फंगस रोगों को नियंत्रित करती है, जैसे की स्टेम रोट, मैल, पाउडर रूपी फफूंद, कॉलर रोट, लीफ स्पॉट, फाल्स स्मटी, टिक्का रोग, रूट रोट, पपड़ी जैसे आदि फंगस रोगों के प्रति तुरंत परिणाम देता है|

कार्बेन्डाजिम का उपयोग कैसें करें ?

इसका उपयोग आप लगभग सभी फसलों में कर सकते है, यह मरते हुए पौधे को भी जीवित कर देता अर्थात यह मुरझाए हुए पौधे, रोग ग्रस्त पौधे को स्वस्थ पौधा बना सकता है| यदि हम इसके उपयोग की बात करें तो –

  • 500 ग्राम प्रति बीघा या फिर 2 किलो प्रति हेक्टेयर के लिए, आपको कार्बेंडाजिम को अच्छे से मिट्टी में मिक्स कर लेना है, और फिर खेत में छिड़काव विधि से छिड़काव कर देना चाहिए |
  • यदि आपके पास वेलचुरी सिस्टम है, तो आप इसके माध्यम से भी फसलों में यह दे सकते है|
  • कार्बेंडाजिम डालने के बाद आपको पौधे में/खेत में सिंचाई हल्की करनी है, जिससे की पानी केवल पौधे की जड़ों तक ही पहुंच पाए |

Carbendazim 50% WP uses in hindi ?

कार्बेंडाजिम फंजिसिड्स फसलों को स्वस्थ रखने में मदद करती है | यह फंजिसिड्स कम मात्रा में भी ज्यादा असरदार होती है, जिसके कारण से यह पर्यावरण के लिए भी सुरक्षित माना गया है | आमतौर पर इसका उपयोग किसी कीटनाशक के साथ में भी किया जा सकता है|

कार्बेंडाजिम 50 डब्ल्यूपी कहाँ मिलेगी है ?

यह आपको कृषि भंडार, कृषि उत्पाद स्टोर या बीज भंडार और आप इसे ऑनलाइन ऑर्डर भी कर सकते है, लगभग तीन से चार दिनों के अंदर आपको यह दवाई मिल जाएगी|

कार्बेन्डाजिम 50% WP Price?

यदि हम कार्बेंडाजिम की कीमत पर बात करें, तो यह आपको 390 रुपए प्रति किलोग्राम की आस-पास की रेट/दर से पड़ता है | कार्बेंडाजिम की अनेक पेकिंग साइज में आती है – 100 ग्राम, 250 ग्राम, 500 ग्राम, 1 किलोग्राम और 5 किलोग्राम |

कार्बेन्डाजिम कवकनाशी का प्रयोग वाली फसलें?

कार्बेंडाजिम का प्रयोग लगभग सभी फसलों में किया जा सकता है, जैसे की – धान, कपास, सेब, संतरा, नींबू, कपास, गन्ना, प्याज, लहसुन, आलू, बैंगन, टमाटर, भिंडी गाजर और मिर्ची आदि फसलों में आप इसका उपयोग कर सकते है|

यह भी जरूर पढ़ें…

दुसरो को भेजे - link share

Leave a Comment

error: Content is protected !!