Last Updated on January 10, 2023 by krishi sahara
मध्यप्रदेश में गेहूं की खरीदी कब से चालू होगी | MP Gehu Kharidi 2023 | मध्य प्रदेश में गेहूँ का MSP रेट क्या है ?
गेहूं खरीदने की तैयारियों में जुटी मध्यप्रदेश सरकार और अनाज मंडिया, रजिस्ट्रेशन और पेमेंट होगा जल्दी DBT से सीधा खाते में –
MP में इस बार रबी फसलों के तहत गेहूं, चना, सरसों और सूरजमुखी की सरकारी खरीद जल्द ही शुरू होने वाली है | 2023-24 में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद की प्रक्रिया को लेकर इन दिनों सरकार तैयारियों में जुटी है | बता दे की राज्य में रबी फसलों की खरीद मार्च के अंतिम दिनों से शुरू की जाएगी – इसलिए किसान भाई अपना पंजीयन जल्द से जल्द करा ले –

रबी फसल 2023-24 MSP खरीदी क्या है ?
सरकारी भाव में रबी फसलों को बेचने के लिए किसान को ऑनलाइन या ऑफलाइन तरीकों से पंजीयन कराना होता है | पंजीयन होने के बाद किसान के पंजीकृत मोबाईल नम्बर पर SMS की सहायता से सुचना आती है, की इस दिनांक में अपनी फसल लेकर इस खरीद केंद्र पर पहुचना है |
मध्यप्रदेश में गेहूं की खरीदी कब से चालू होगी ?
गेहूं खरीदी कब तक होगा – मंडी प्रशाशन और कृषि जानकारों के मुताबित मार्च 2023 के अंतिम दिनों से खरीदी शुरू की जा सकती है, गेहूं की खरीदी जल्द शुरू की जाने को लेकर मंडिया जोर-शोर से तैयारियों में जाती हुई है, जिससे किसान को बिना किसी परेशानी के जल्द से फसल की खरीदी की जा सके | खरीदी इस बार अच्छी मात्रा में होने की उम्मीद है, पिछले साल भी खरीदी कम होने के कारण लंबे समय तक MSP खरीदी चालू थी |
मध्यप्रदेश रबी फसल पंजीयन कैसे करें?
पिछले साल के नियमो के अनुसार किसानों को रजिस्ट्रेशन के लिए चयनित प्रमुख केंद्रों पर जाना पड़ता था, लेकिन इस बार नई नीति में किसान खुद घर बेठे मोबाईल, कंप्यूटर से या फिर कियोस्क पर अपना गेहूं, सरसों, चना, मसूर, सूरजमुखी फसल का पंजीकरण करा सकता है |
अभी पंजीयन करने के लिए – सर्वप्रथम गूगल पर e-panjiyan mp की वेबसाइट mpeuparjan.nic.in जाकर फार्म और मांगी गई सामान्य जानकारी के साथ पंजीयन प्रकिया पूर्ण कर सकता है |
सरसों की समर्थन मूल्य खरीदी शुरू कब होगी ?
मध्यप्रदेश में इस बार सरसों की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद मार्च लास्ट से शुरू होगी | सरसों की खरीदी इस बार अच्छी देखी जा सकती है, क्योकि इस बार प्रदेश में सरसों की फसल अच्छी बताई जा रही है |
MP चना की खरीद प्रकिया कब शुरू होगी ?
दलहनी फसलो की मांग इस बार अच्छी मानी जा रही है साथ ही किसानों ने इस बार चना फसलो का पंजीयन भी जोर-शोर से कराया है | चना के लिए खरीद केंद्रों पर मार्च के बाद खरीदी शुरू की जा सकती है, बता से की 7 से 10 दिन पहले किसानो के पास SMS आना शुरू हो जायेगा |
यह भी जरूर पढ़ें…