[ फोरेट कीटनाशक दवा का उपयोग 2023 ] जानिए फोरेट का छिड़काव कैसे करें | Phosphate Fertilizer

किसान अपनी फसल को नुकसानदायी कीटों/बीमारियों और आवारा जानवरों से बचाव के लिए कीटनाशक दवाइयों का प्रयोग करते आ रहे है, परंतु यह दवाईया फ़ायदों के साथ-साथ कई प्रकार से आपकी फसल एव स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायी भी साबित हो रही है |

फोरेट-कीटनाशक-दवा

आज के इस लेख में आपको फोरेट कीटनाशक की महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी, जैसे की – फोरेट कीटनाशक का उपयोग, फोरेट कीटनाशक Price, Phorate 1kg Price, फोरेट पाउडर क्या काम करता है?

फोरेट कीटनाशक क्या है?

फोरेट एक प्रकार से अधिक बदबूदार और जहरीला रसायन है| किसान अपने खेत में फोरेट कीटनाशक का प्रयोग फसल सुरक्षा के लिए जैसें – साँप, नेवला, छछुंदर और अन्य जहरीले जानवरो को भागने के लिए करते है| कई किसान फोरेट कीटनाशक के छिड़काव से किट, इल्ली या अन्य कीड़े पूरी तरह से समाप्त हो जाते है |

खेतों से जहरीले सांप को भगाने या रोकने में, कई बार गलती से किसान, सांप के ऊपर पैर रख देता, तो ऐसी स्थति में फिर वह जहरीला सांप उस किसान को काट लेता है| यदि आप फोरेट कीटनाशक का प्रयोग अपने खेत में करते है, तो आपके खेत में किसी भी प्रकार का जहरीला सांप नही आएगा |

फोरेट कीटनाशक Price List ?

Phorate WeightPhorate Price
Phorate 10CG28 रुपए
Phorate 10g40 रुपए
Phorate 1Kg60 रुपए
गेहूं कटाई मशीनसिंगल सुपर फॉस्फेट खाद
Phorate 5 kg300 रुपए

फोरेट दवाई क्या काम करती है?

फोरेट दवाई फसल और किसान के लिए हानिकारक कीटों से बचाने के लिए उपयोग की जाती है| इस दवा को खेत में डालने के बाद फसल में कीड़े नही लगते है |

यह दवा आपके खेत में खरपतवार निवारण का कार्य भी करती है, क्योंकि इसके प्रयोग से घास और अन्य झाड़ियां भी इससे पूरी तरह से सुख जाएगी और नष्ट हो जाएगी |

फोरेट का छिड़काव कैसे करें?

आपको फोरेट 10 CG 10 किलोग्राम/हैक्टेयर की दर से छिड़काव करना है, इस दवाई का छिड़काव करने के बाद आपको फसल की कुछ दिनों तक सिंचाई नही करनी है |

यदि आप इस समय सिंचाई करते है, तो फोरेट दवाई का असर पूरी तरह से खत्म हो सकता है और फिर यह दवाई कम असर में रहेगी |

फोरेट का उपयोग कौन-कौनसी फसलों में कर सकते है ?

आप फोरेट का उपयोग लगभग सभी प्रकार की फसलों में कर सकते है, इसका सर्वाधिक प्रयोग मूंगफली, मूंग, तिल, लहसुन, प्याज, गन्ना, गेहूं, सरसों आदि फसलों में किया जाता है |

इसका प्रयोग करने से फसल में किट और अन्य कीड़े नही लगते जिससे फसल जल्दी ग्रोथ करती है और फसल की पैदावार भी काफी अच्छी होती है|

फोरेट कीटनाशक का मानव स्वास्थ्य पर प्रभाव ?

फोरेट कीटनाशक का मानव स्वास्थ्य पर अधिक प्रभाव पड़ता है| जब किसान इस दवाई का छिटकांव कर रहे होंगे, उस समय यह दवाई कही न कही किसान के शरीर में स्वसन हवा के रुप में जाती है | रसायनिक तरीकों से तैयार उपज को खाने सें आम लोग/किसानों को कई तरह की बीमारियां भी हो सकती है, क्योंकि इस दवाई में कई तरह के केमिकल का प्रयोग किया जाता है |

छिड़काव करने के बाद लगभग 15 दिन तक फसल और चारे में इस दवा का असर माना जाता है, जो पशुओ के लिए भी नुकसानदायक साबित हो सकती है| दवा छिड़काव वाला चारा खाने से पशु की तुरंत मौत के भी कई मामले सामने आते है |

धान में फोरेट का उपयोग कैसे करते है ?

धान की फसल में जड़ों या तनों पर दीमक कीट या मक्खी कीटों से बचाव के लिए – फोरेट 10G की 10 किलोग्राम मात्रा प्रति हेक्टेयर की दर से छिड़काव कर सकते है |

फोरेट का जंगली सूअर, नील गाय, पशुओं को भगाने में कर सकते है?

जी हा, लेकिन फोरेट दवा का प्रयोग करके जंगली सूअर, नील गाय, पशुओं को भगाना कानून अपराध है | फोरेट एक प्रकार से अधिक बदबूदार और जहरीला रसायन है, जिसकी तेज बदबू से सभी प्रकार के जानवर दूरी में रहते है | जहरीले कीट के बचाव हेतु कई किसान उपयोग करते है, जैसे की – सांप, बिच्छू, कोकरौज, नेवला और अन्य जहरीले जानवरो को भगाने में फोरेट का उपयोग किया जाता है|

Phorate 10 CG uses in Hindi?

Phorate 10 CG का प्रयोग हम फसल में करते है, ताकि फसल में किट, इल्ली और अन्य कई प्रकार के कीड़े हमारी फसल को नुकसान न पहुंचाए, इसीलिए इसका प्रयोग हम फसल में करते है |

यह भी जरूर पढ़ें…

दुसरो को भेजे - link share

Leave a Comment

error: Content is protected !!