Last Updated on May 21, 2023 by krishi sahara
आप, यदि इस बार रबी सीजन में गेहूं की खेती के लिए बीज का चुनाव कर रहे हो तो, पूसा तेजस गेहूं की वैराइटी की बुवाई कर सकते है | इस किस्म मे अधिक प्रोटीन, आयरन, जिंक, की मात्रा होने के कारण स्वाद मे स्वादिष्ट और बाजार मे भरपूर मांग के साथ बिकता है | पूसा तेजस गेहूं की वैरायटी से ज्यादातर मेदा, दलिया, चपाती/रोटी बनाने मे पहली पसंद के रूप से काम मे लिया जाता है |
![[ पूसा तेजस गेहूं की वैरायटी 2023 ] जानिए पूसा तेजस गेहूं की जानकारी, पैदावार, बीज की कीमत - Pusa tejas wheat variety seeds 1 पूसा-तेजस-गेहूं-की-वैरायटी](https://www.krishisahara.com/wp-content/uploads/2022/10/%E0%A4%AA%E0%A5%82%E0%A4%B8%E0%A4%BE-%E0%A4%A4%E0%A5%87%E0%A4%9C%E0%A4%B8-%E0%A4%97%E0%A5%87%E0%A4%B9%E0%A5%82%E0%A4%82-%E0%A4%95%E0%A5%80-%E0%A4%B5%E0%A5%88%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%AF%E0%A4%9F%E0%A5%80.jpeg)
आज के इस लेख में आपको पूसा नई दिल्ली द्वारा विकसित हाल ही मे गेहूं की नई किसान के बारे मे सम्पूर्ण जानकारी मिलेगी –
पूसा तेजस गेहूं की जानकारी ?
हाल ही मे विकसित पूसा तेजस गेहूं की एक नई वेराइटी है, इसके पौधे की ऊंचाई 2 से 3.5 फिट तक होती है | यदि आपके खेत में जैविक कार्बनिक तत्वों की मात्रा अच्छी हो तो, पूसा तेजस गेहूं की ऊंचाई ओर भी ज्यादा हो सकती है| अधिक तापमान परिवर्तन, काले, और भूरे, गेरुआ रोग, करनाल बंट रोग, पत्तियां खिरने, रोगों के प्रति काफी प्रतिरोधी किस्म साबित होती जा रही है |
हार्वेस्टर जैसी मशीनों से कटाई के लिए यह वैराइटी काफी अच्छी है | पूसा तेजस गेहूं फसल पकने में आपको 115 से 130 दिनों तक समय लेती है|
पूसा तेजस गेहूं की वैरायटी के लाभ और विशेषता ?
- संस्था द्वारा वतर्मान मे केवल इन्ही क्षेत्रों मे इस किस्म को अनुमोदित किया है – मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, गुजरात शामिल है |
- समय पर बुआई और सिंचाई करके इस किस्म से बेहतर उत्पादन लिया जा सकता है |
- गेहूं की पूसा तेजस किस्म में कल्ले की संख्या एक पौधे में 10 से 12 होती है |
- इस किस्म के गेहूं की ऊंचाई अन्य गेहूं से ज्यादा कई अधिक होती है, जिससे चारा और हार्वेस्टर मशीनों के कटाई मे आसानी होती है |
- पूसा तेजस गेहूं की जड़े काफी मजबूत ओर अधिक होती है|
पूसा तेजस गेहूं की पैदावार ?
उपज पैदावार की बात करें तो, पूसा तेजस HI 8759 वैराइटी से अधिकतम 75 क्विंटल / हैक्टेयर के आस-पास देखी जा सकती है | पूसा तेजस बीज की समय पर बुआई और सिंचाई करके इस किस्म से बेहतर उत्पादन लिया जा सकता है |
पूसा तेजस गेहूं कहां मिलेगा ?
पूसा तेजस गेहूं की खेती कई किसान करते है, उन किसानों से आप यह बीज आसानी से और कम भाव में प्राप्त कर सकते है|
यदि आपको यह गेहूं किसी किसान से नही मिलता है, तो आपको यह बीज नजदीकी कृषि बाजार या कृषि कार्यालय से संपर्क करके आसानी से प्राप्त कर सकते है |
पूसा तेजस गेहूं में कितने पानी लगते हैं?
पूरी फसल मे Pusa Tejus गेहूं में 3 से 5 सिंचाई की जरूरत होती है| यदि आपके पास अधिक सिंचाई पानी नही है, तो आप इस गेहूं को 3 सिंचाई देकर भी अच्छी पैदावार प्राप्त कर सकते है|
इस किस्म मे समय पर बुवाई और आवश्यक सिंचाई का होंना, अच्छी पैदावार का तरीका माना गया है |
पूसा तेजस गेहूं 8759 price क्या है ?
“पूसा तेजस गेहूं 8759” का भाव समय के अनुसार कम या ज्यादा होता रहता है, परंतु गेहूं की बुआई का समय 5000 रु/क्विंटल के आस-पास बने रहते है | वर्तमान में इसका भाव 2500 रुपए प्रति कुंटल चल रहा है, और बाजार मे मांग भी अच्छी बनी हुई है|
पूसा तेजस कितने दिन की वैरायटी है?
पूसा तेजस गेहूं फसल बुवाई से कटाई तक 115 से 120 दिन तक का समय लग जाता है| यदि आप अपनी आखरी सिंचाई थोड़ी लेट देते है, तो आपको इसमें थोड़ा अधिक समय भी लगा सकता है|
तेजस गेहूं का भाव क्या है ?
पूसा तेजस गेहूं का भाव 2400 रुपए से 2700 रुपए प्रति क्विंटल के लगभग भावों मे बिक रहा है |
यह भी जरूर पढ़ें …