Last Updated on June 5, 2023 by krishi sahara
केंचुआ खाद की कीमत | केंचुआ खाद के फायदे | कंपोस्ट खाद किसे कहते हैं | केंचुआ खाद कैसे बनाएं | केंचुआ खाद बनाने की विधि | केंचुआ खाद से कमाई | वर्मी कम्पोस्ट की कीमत
केंचुआ खाद (kechua khad) भारतीय किसान अपनी फसल और उत्पादन बढ़ाने के लिए के लिए क्या-क्या नहीं करता वह हर प्रकार के उपाय को अपनाता है| भारत मे आई हरित क्रांति के बाद किसानों के कृषि उत्पादों मे काफी बढोतरी हुई पर देश का भोला किसान इस इस आधुनिकता की दौड़ मे रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग कर खेतों को बीमार कर दिया|
![[ केंचुआ खाद / वर्मी कम्पोस्ट बनाने की विधि 2023 ] जानिए - कैसे बनाए, लाभ, कमाई, कीमत | Vermicompost Khad 1 केंचुआ-खाद](http://krishisahara.com/wp-content/uploads/2021/01/kechuaa-_opt-1.jpg)
आज के समय मे किसान अपने खेत मे खुद का उपजाया हुआ बीज नहीं बो सकता, कोई भी फसल बोने से पहले चार बार सोचता है फसल लेने के लिए कितना खर्चा (बीज/उर्वरक) आएगा, वर्तमान समय मे सरकार और किसान सचेत होकर अब खेती-बाड़ी के भूमि सुधारो की और काम कर रही है और जैविक खाद की और आगे आ रही है|
जैविक खाद से कृषि भूमि एकदम स्वस्थ रहती है, जैविक खाद अनेक प्रकार की होती है जिनमे केचुआ खाद को शीर्ष स्थान मिला है| तो आइए जानते है kechua khad यानि वर्मी कंपोस्ट की सम्पूर्ण जानकारी –
केंचुआ खाद/वर्मी कंपोस्ट क्या है, किसे कहते है (kechua khad kise kahte hai) ?
पेड़-पोधों की अवशेष फूल-पते, घर का कुड्डा कचरा, पशुओ का गोबर, फलों के छिलके, आदि कार्बनिक पदार्थों को एक विशेष जगह एकट्टा कर केंचुओ द्वारा जो अपशिष्ट निकाला जाता है और एक उच्च गुणवता व कीमती खाद का निर्माण हो जाता है, उसे केंचुआ खाद या वर्मी कंपोस्ट कहा जाता है|
- केंचुआ एक ऐसा जीव होता है जो किसान को खेती में बहुत लाभदायक है|
- केंचुआ खाद को कृषि भूमि की आंत कहा जाता है यह खाद जेवीक खादों मे सबसे अधिक उपजाऊ खाद है|
- एक अच्छी केंचुआ खाद का गंध रहित और गहरे भूरे या काले रंग की होती है|
वर्मी कंपोस्ट/केंचुआ खाद के फायदे (kechua khad ke fayde) ?
- केंचुआ खाद को किसान का सबसे अच्छा मित्र कहा जाता है आइए जानते है किसान मित्र के फायदे –
- 80% खराब या टूटे हुए पोधों को वापस स्वस्थ बना सकता है|
- केंचुआ मिट्टी को अधिक उपजाऊ कैसे बनाता है- कृषि भूमि को ढिला कर उपजाऊ बनाता है|
- kechua khad मे कभी दुर्गंध नहीं आती है, वातावरण भी प्रदूषित नहीं होता है|
केंचुआ कहाँ से खरीदें (kechua khad kaha se khride) ?
- किसानों के ये समस्या बनी रहती है की वर्मी कंपोस्ट कहा से खरीदे, तो आपको kechua khad खरीदने के लिए नजदीकी कृषि विभाग, गैर सहकारी संस्थाए, खाद बीज की दुकान से भी खरीद सकते है|
- वर्मी कम्पोस्ट की कीमत आपको 15-25 रुपये किलो के हिसाब से मिल जाती है, जो आपको पैकिंग मे मिल जाती है|
केचुआ खाद/वर्मी कम्पोस्ट कैसे बनाये (kechua khad kaese bnaye) ?
अगर किसान भाई साधारण तरीके से बनाना चाहते है तो-
- आपको सबसे पहले आपके कूड़ा-कचरा या गोबर के ढ़ेर मे केंचुओ को छोड़े|
- ढ़ेर पर थोड़ा पानी का छिड़काव करे|
- अब आपको गोबर के ढेर पर बोरी, कट्टे से ढक दे|
- हर 4 से 5 दिन के अंतराल मे पानी का छिड़काव करते रहे|
- 25 से 30 दिन मे आपकी kechua khad बनकर तैयार हो जाएगी|
- अब आपको केंचुओ को अलग और खाद को अलग कर देना है|
- केंचुओ को नए गोबर के ढेर मे छोड़े|
केचुआ खाद बनने में कितना समय लगता है?
kechua khad पूर्ण रूप से तैयार होने में लगभग 25 से 30 दिन का समय लग जाता है|
केंचुआ मिट्टी को अधिक उपजाऊ कैसे बनाता?
कृषि भूमि की आंत कहे जाना वाला जीव केचुआ दिन रात काम करता है, केंचुए के आंखे और कान नहीं होते है, केंचुआ गोबर या भूमि मे धीरे चलता रहता है और भूमि मे कार्बनिक चक्रण की प्रक्रिया को बनाए रखता है|
यह भी जरूर पढ़ें…