Last Updated on October 16, 2022 by krishi sahara
वर्तमान में देश की प्रमुख मंडियों मे धान की नई फसल की आवक शुरू हो चुकी है, इस बार के खरीफ सीजन मे धान का उत्पादन कमजोर होता दिखाई दे रहा है | हाल ही मे आई एक्सपर्ट की रिपोर्ट के आकड़ों के मुताबीत 96.7 मिलियन मैट्रिक टन के साथ 13% कम उपज पैदावार बताई जा रही है |
धान का समर्थन मूल्य 2022-23- धान उत्पादक किसान भाई धान फसल का अधिक / अच्छा भाव की फिराक मे खुले बाजार और MSP रेट पर धान को बेच सकते है, इसी और आज बात करेंगे देश के प्रमुख धान उत्पादक राज्यों मे धान खरीदी को लेकर MSP रेट और खरीदी की सम्पूर्ण जानकारी –
![[ धान का समर्थन मूल्य 2022-23 ] पंजीयन और खरीदी कब से ? उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान - dhan ka samarthan mulya list 1 धान-का-समर्थन-मूल्य](https://www.krishisahara.com/wp-content/uploads/2022/10/%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%A8-%E0%A4%95%E0%A4%BE-%E0%A4%B8%E0%A4%AE%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%A5%E0%A4%A8-%E0%A4%AE%E0%A5%82%E0%A4%B2%E0%A5%8D%E0%A4%AF.jpeg)
इस सुंदर लेख में हम आपको धान का समर्थन मूल्य 2022-23 की निम्न जानकारी देंगे, जैसे की- पंजीयन कैसे करे? खरीदी कब से चालू होने वाली है ? किन – किन राज्यो में खरीफ फसल समर्थन मूल्य मिलेगा?
धान का समर्थन मूल्य 2022-23 क्या है ?
भारत सरकार ने इस बार अच्छी मात्रा मे धान की खरीदी करने की घोषणा की है, जिसमे धान के लिए 2040 रु/क्विंटल और धान (Great – A ) के लिए 2060 रु/क्विंटल MSP रेट रखी है|
देश के किसान भाईयो को किसी भी दशा मे धान पर उचित मूल्य मिले, इसके लिए सरकार ने समर्थन मूल्य पर विक्रय हेतु पंजीयन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है| यह पंजीयन आप नजदीकी राजस्व शाखा या ऑनलाइन CSC केंद्र पर जाकर आसानी से रजिस्ट्रेशन करा सकते है, या फिर आप अन्य मध्यम से भी पंजीयन करा सकते है|
उत्तर प्रदेश समर्थन मूल्य 2022-23 ?
उत्तर प्रदेश में धान की सामान्य किस्म को 2040 रुपए प्रति कुंटल तथा धान ग्रेट ए को 2060 रुपए प्रति कुंटल की एमएसपी पर खरीदा जा रहा है| उत्तर प्रदेश समर्थन मूल्य 2022-23 के तहत यूपी में 1 अक्टूबर 2022 से एमएसपी पर धान की खरीद की जा रही है और यूपी की मंडियों में एमएसपी पर धान की खरीद के लिए पंजीकरण करना आवश्यक है|
धान का समर्थन मूल्य 2022-23 mp ?
यदि आप मध्य प्रदेश के किसान है और अपनी धान फसल को समर्थन मूल्य पर बेचना चाहते है, तो 15 अक्टूबर 2022 तक आप अपना पूजीकरण पूरा कर लेवे | मध्य प्रदेश के किसानों को उचित मूल्य मिले इसके लिए मध्य प्रदेश सरकार ने समर्थन मूल्य घोषणा कर दी गई है| मध्य प्रदेश में भी धान की कॉमन किस्म को 2040 रुपए प्रति कुंटल तथा धान ग्रेट ए को 2060 रुपए प्रति कुंटल की एमएसपी पर खरीदी चालू है |
छत्तीसगढ़ धान का समर्थन मूल्य 2022-23 ?
छत्तीसगढ़ राज्य में धान समर्थन मूल्य सामान्य धान 2040 रु प्रति कुंटल ओर Great – A धान को 2060 रु/ क्विंटल के हिसाब से खरीदा जा रहा है |
छत्तीसगढ़ में इस बार धान की खरीदी मंडियों मे 1 नवंबर 2022 से शुरू होने जा रही है, जिसके लिए किसान को 31 अक्टूबर से पहले धान पंजीयन/रजिस्ट्रेशन का काम पूरा कर लेना है |
महाराष्ट्र धान के MSP रेट कितना?
इस बार महाराष्ट्र राज्य के किसानों को धान की msp खरीदी के साथ-साथ 700 से लेकर 1000 रु प्रति क्विंटल तक की सब्सिडी राशी दी जा रही है | एमएसपी/ समर्थन मूल्य की बात करें तो, 2040 रु/कुंटलऔर धान A-Great के लिए 2060 रु/ कुंटल के हिसाब से खरीदी की जा रही है|
पंजाब में 2022-23 के लिए धान का एमएसपी ?
पंजाब राज्य में धान की खरीदी 1 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है, जो की 30 नवंबर तक खरीदी की जाएगी | पंजाब में धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2040 रु प्रति कुंटल के हिसाब से और धान ग्रेड-ए 2040 रु प्रति कुंटल से की जा रही है |
हरियाणा में धान का सरकारी रेट क्या है, खरीदी कब से शुरू है ?
हरियाणा राज्य में इस बार भी धान की खरीदी 1 अक्टूबर से शुरू हो गई है| हरियाणा राज्य में धान का सरकारी रेट की बार करें तो सामान्य धान के लिए 2040 रु/Q और धान ए-ग्रेड के लिए 2060 रु प्रति कुंटल के हिसाब से रखा गया है |
राजस्थान मे धान की MSP और खरीदी शुरू कब होगी ?
राजस्थान राज्य में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर हो रही खरीदी में पादर्शिता के लिए बायोमेट्रिक प्रणाली अपनाया गया है| अब किसानों अपनी फसल को निकट स्थान पर ही बेच सकेंगे| राजस्थान राज्य में भी एमएसपी खरीदी शुरू हो गई है| – सामान्य धान के लिए 2040 रु/Q और धान ए-ग्रेड के लिए 2060 रु प्रति कुंटल के हिसाब से रखा गया है |
देश मे इस साल धान उत्पादन के आकड़ें ?
चीन के बाद धान का उत्पादन सबसे ज्यादा भारत में ही होता है, इस बार देश के कई क्षेत्रों में कम बारिश होने के कारण धान की बुआई में गिरावट आई है, हाल ही मे जारी आकड़ों के अनुसार 96.7 मिलियन मैट्रिक टन की पैदावार रहते हुए, पिच्छले साल की तुलना में 13% कम उपज पैदावार बताई जा रही है |
2023 में धान का रेट क्या रहेंगे ?
पिछले वर्ष धान का उत्पादन दर काफी गिरा है, इसके चलते ही 2023 में धान के भावों मे चमक बनी रहने के अनुमान है | साथ ही सरकार भी इस बार धान की अच्छी सरकारी रेट पर खरीदी करने के प्लान मे, जिससे धान की मांग सीधी-सीधी बनती दिखाई दे रही है |
धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी कब से शुरू ?
देश के सभी धान उत्पादक राज्यों मे धान की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी 1 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है, कई राज्यों मे 1 नवंबर से शुरू हो रही है |
मंडियों मे धान का रेट क्या चल रहा है ?
मंडियों में धान का रेट क्वालिटी और वैराइटी के अनुसार 2000 से लेकर 4000 रुपए प्रति कुंटल के देखने को मिल रहे है |
यह भी जरूर पढ़ें…