[ कृषि में उपयोग होने वाले उपकरण 2024 ] जानिए शीर्ष कृषि उपकरण और उनके प्रकार, उपयोग, लाभ | Top Agricultural Equipment

Last Updated on March 3, 2024 by krishisahara

खेती में काम आने वाले औजार | खेती में काम आने वाले औजार कौन कौन से हैं | कृषि में उपयोग होने वाले उपकरण | कृषि यंत्र कितने प्रकार के होते हैं | कटाई के लिए कौन से औजारों का उपयोग किया जाता है | औजार कितने प्रकार के होते हैं

कृषि व्यवस्था, भारतीय अर्थव्यवस्था की आज भी रीढ़ है, देश की कुल जनसंख्या में से 70% से अधिक का जीवन निर्वाह कृषि व्यवसाय पर आधारित है| जब से मानव सभ्यता ने खेती करना शुरू किया है, तब से ही कई प्रकार के औजारों का उपयोग किया जा रहा है, समय के साथ औजारों और उपकरणों का उपयोग कर खेती व्यवसाय को विकसित रूप में ला रहे है | कृषि यंत्रीकरण को अपनाने से उपयुक्त समस्याओं का निदान हो सकता है, इसके लिए केवल जरूरत है की देश के किसानों को नित नए विकसित उन्नत कृषि यंत्रों तथा उपकरणों से अवगत कराया जाए|

कृषि-में-उपयोग-होने-वाले-उपकरण

प्रिय किसान भाईयो आज हम आपको इस लेख के माध्यम से कृषि यंत्र खेती में उपयोग किए जाने वाले औजार की जानकारी देने जा रहे, जो सभी किसानों के लिए बहुत ही आवश्यक है |

जैसे की – बागवानी में उपयोग होने वाले उपकरण? खेती में कृषि औजार के महत्व? छोटे किसानों के लिए कृषि यंत्र? हाथ से काम में आने वाले कृषि उपकरण? खेती बाड़ी में टॉप 5 विशाल/बड़ी कृषि यंत्र मशीनें –

Contents

खेती में कृषि औजार का महत्व क्या है?

जैसा की हम जानते है, की कृषि कार्यों में बीज बुआई से लेकर फसल कटाई तक कई औजार तथा उपकरणों का उपयोग किया जाता है| इन औजारों के बिना खेती करना संभव नही है, यही कारण है की खेती में कृषि औजारों का महत्व अधिक होता है| कृषि उत्पादकता में वृद्धि लाना हमारा मूल सिद्धांत है, इसके लिए कृषि यंत्रों तथा उपकरणों का खेती में उपयोग आवश्यक हो गया है |

कृषि कार्य हेतु समय पर पर्याप्त मानव श्रम उपलब्ध नही हो पाता है, जिससे फसल की बुआई, खरपतवार, कटनी आदि क्रियाएं समय पर नही होने के कारण उत्पादकता में काफी कमी आती है| पारम्परिक तरीके से खेती करने में हम हल, बैल और बैल-गाड़ी का ही उपयोग करते थे, इसका उपयोग करने से कृषि कार्यों में काफी समय लगता था |

टॉप 11 कृषि में उपयोग होने वाले उपकरण और उनके उपयोग ?

खेती में काम आने वाले प्रमुख कृषि साधन जो, आसान बना देते है कृषि कार्यों को –

ट्रैक्टर

कृषि कार्यों में ट्रैक्टर का उपयोग जुताई, सिंचाई और बुआई आदि कार्यों में इसका उपयोग किया जाता है| ट्रैक्टर का उपयोग किसान फसल, चारा, उपज बीज, खाद-उर्वरक परिवहन में भी करता है तथा इसका उपयोग कृषि कार्यों में शक्ति स्रोत के रूप में किया जाता है |

डकफुट कल्टीवेटर

इस कल्टीवेटर में लगभग 6 से 7 स्विप्स होते है, जिसका आकार त्रिभुजाकार बत्तख के पैरो जैसा होता है| डकफुट कल्टीवेटर का उपयोग प्राथमिक भूरिष्करण, खरपतवार नियंत्रण तथा भूमि में नमी सरक्षण और हल्की जुताई जैसे कार्यों के लिए इस कल्टीवेटर का उपयोग किया जाता है|

खुंटीदार मचाई यंत्र

इस यंत्र का उपयोग धान की खेती में रोपाई हेतु की जाती है, इस यंत्र की कार्य क्षमता 3.2 हेक्टेयर प्रतिदिन इसकी कार्य क्षमता होती है |

एम बी प्लाऊ –

इस यंत्र को प्राथमिक और गहरी जुताई के लिए उपयोग किया जाता है, इस मिट्टी पलटने वाला हल भी कहा जाता है|

कृषि में उपयोग होने वाले उपकरण

स्प्रिंग टाइन कल्टीवेटर –

स्प्रिंग टाइन कल्टीवेटर का उपयोग शुष्क तथा गीली मिट्टी में बीज मिलाने तैयार करने में होता है| साथ ही धान की खेती में कदवा करने में भी स्प्रिंग टाइन कल्टीवेटर का उपयोग किया जाता है|

रिजिड टाइन शोवेल टाइप कल्टीवेटर –

इस यंत्र का उपयोग बीज शैय्या तैयार करने तथा मिट्टी को ढीला कर, खरपतवार आदि कार्यों में इस कल्टीवेटर का उपयोग किया जाता है|

ट्रैक्टर चलित स्पाइक्ड क्लॉड क्रशर –

इसका उपयोग धान की कटनी उपरांत अगली फसल लगाने के पूर्व बीज शैय्या की तैयारी करने में इस का उपयोग किया जाता है|

लैंड लेवलर –

लैंड लेवलर एक ट्रैक्टर चालित भूमि समतलीकरण यंत्र है, यानी इसके माध्यम से आप भूमि समतल कर सकते है| भूमि की तैयार से संबंधित विभिन्न कार्यों जैसे – स्क्रेपिंग, ग्रेडिंग, लेवलिंग आदि कार्यों को करने में इस यंत्र का उपयोग किया जाता है|

ब्लेड हैरो

इसका उपयोग खरपतवार निकालने के लिए किया जाता है, इसकी मदद से आलू तथा मूंगफली की खुदाई में भी इसका उपयोग कर सकते है|

रोटावेटर

इसकी मदद से मिट्टी को जल्द भुरभूरा बनाया जा सकता है | बागवानी खेती में, फलदार बगीचों में निराई-गुड़ाई के लिए छोटे कृषि यंत्रों में इसकी प्राथमिकता रहती है | इसका उपयोग नर्सरी मिट्टी/भूमि तैयार करने भी किया जाता है|

ट्रैक्टर चालित बंड फार्मर

यह माउंटेंड टाइप कृषि यंत्र होता है, इस यंत्र का उपयोग खेत की चारो और क्यारियों की मेड बनाने में भी किया जाता है|

बागवानी में उपयोग होने वाले उपकरण ?

बागवानी में कई उपकरणों का उपयोग किया जाता है, जिसकी जानकारी हमने नीचे दी गई है –

  • नाली (पाइप्स)
  • दस्ताने
  • वीड ईटर / स्ट्रिंग ट्रिमर / स्ट्रीमर
  • बगीचे का कांटा
  • वीडर / वीडर टूल
  • कुदाल उपकरण
  • रोलर
  • लॉन रोलर्स
  • गार्डन रेक

आधुनिक यंत्र जिसका बुवाई में उपयोग होता है ?

सीड ड्रिल यंत्र का उपयोग बीज बुआई में किया जाता है, यह कृषि यंत्र ट्रैक्टर में लगा कर चलाया जाता है| इससे सभी प्रकार के फसलों की बुआई बड़ी आसानी से की जा सकती है| सीड ड्रिल यंत्र एक तरह का आधुनिक कृषि यंत्र है, इससे बहुत ही कम समय में समान गहराई में, एक समान दूरी पर बीजों की बुआई की जाती है|

छोटे किसानों के लिए कृषि यंत्र ?

छोटे किसानों को खेती में काम आने वाले कई कृषि यंत्र है जैसे की खुरपी, हंसुआ, कुदाली, स्प्रे मशीन, रोटरवेटर, क्लिटिवेटर, फरसा और आदि कृषि यंत्र किसान को काम आते है| इन कृषि यंत्र के बिना किसान अपना काम नही कर सकते है|

यह भी पढ़ें –

बड़े जमीदार किसानों के लिए कृषि यंत्र की सूची ?

बड़े जमीदान किसानों के पास कई एकड़ों जमीन होती है, अधिक जमीन होने के कारण वो अपने खेत में नई-नई तकनीकी यंत्रों का उपयोग करना जरूरी हो जाता है| किसान जल्दी बुआई के लिए ट्रैक्टर का उपयोग करते है, तथा अन्य छोटे किसान बुआई के लिए बैल का उपयोग करते है| बड़े किसान कई कृषि यंत्रों का उपयोग करते है जैसे की – कल्टीवेटर, रोटावेटर, टैक्टर चालित स्प्रेयर, सिंचाई साधन, रीपर मशीन और हार्वेस्टर आदि कृषि यंत्रों का उपयोग करते है|

कृषि में उपयोग होने वाले उपकरण

हाथ से काम में आने वाले कृषि उपकरण ?

पारंपरिक कृषि उपकरणों तथा औजार हर किसान के पास होते है, इसका उपयोग किसान खेत में और बागवानी में भी किया जाता है| हाथ से काम में आने वाले कृषि उपकरण निम्न है, इसकी जानकारी नीचे दी गई है –

  • खुरपी
  • कुल्हाड़ी
  • फावड़ा
  • हल
  • कुदाल
  • बेलचा
  • हजारा
  • हंसिया

खेती बाड़ी में टॉप 5 विशाल/बड़ी कृषि यंत्र मशीनें ?

ज्यादातर इन मशीनों को बड़े जमीदार या अधिक मुनाफा कमाने वाले किसान व्यवसाय के रूप में इन मशीनों को काम में लेते है है –

मिनी पावर टिलर मशीन

यह एक ऐसी मशीन है जो खेतीबाड़ी में मिट्टी को ढीला करने में रोपण से पहले और फसल को लगाने के बाद मिट्टी को चिकना करने के लिए इसका उपयोग किया जाता है| इसका उपयोग खरपतवार नियंत्रण के लिए भी किया जाता है|

क्रॉप कटर मशीन

इस मशीन का उपयोग गेहूं, सोयाबीन, चावल, मक्का, ज्वार और घास आदि की काटाई में इसका उपयोग किया जाता है| यह मशीन मिट्टी की सतह से 2 से 3 सेंटीमीटर ऊपर फसलों की कटाई करता है|

कृषि में उपयोग होने वाले उपकरण

बीज प्लांटर

इस मशीन का उपयोग बीजों की बुआई के लिए किया जाता है, इस मशीन की मदद से आप मक्का, सोयाबीन, राजमा, मूंग और मटर आदि के बीजों की बुआई इस मशीन से आसानी से की जा सकती है|

ड्रिप सिंचाई किट

किट में किसान को इलेक्ट्रॉनिक वॉटर टाइमर, फीडर, होल प्लग समेत कई और चीज मिलती है| इस मशीन की मदद से अपनी आवश्यकता के अनुसार पानी का शेड्यूल सेट कर सकते है| इस सिस्टम का उपयोग बागवानी, फलदार बगीचों, पॉलीहाउस, सब्जी फसलों की खेतियों में किया जाता है |

स्प्रेयर पंप

किसानों के लिए स्प्रेयर पंप मशीन बड़े काम की मशीन है, फसलों पर किट रोग के लगने पर स्प्रेयर पंप के माध्यम से कीटनाशक का छिड़काव फसल पर किया जाता है|

खेती में आधुनिक उपकरण की आवश्यकता?

खेती में आधुनिक उपकरणों का उपयोग करना आवश्यक है, क्योंकि इन उपकरणों का उपयोग किये बिना बाजार में खाध्य वस्तुओ की मांग और उपज उत्पादन का संतुलन नहीं बन पाएगा |

टॉप 10 खेती में सबसे महत्वपूर्ण उपकरण क्या है?

खेती में कई उपकरणों का उपयोग किया जाता है, जैसे की – तिरपाल ,स्प्रेयर, ब्रश कटर, पावर वीडर, पावर टिलर, पावर रिपर, पृथ्वी बरमा, मोवर, हल आदि उपकरणों का उपयोग किया जाता है|

यह भी जरूर पढ़ें…

दुसरो को भेजे - link share

Leave a Comment

error: Content is protected !!