Last Updated on May 27, 2023 by krishi sahara
सबसे अच्छा डिस्क हैरो कौन सा होता है | डिस्क हैरो कृषि यंत्र की कीमत कितनी है | हैरो का मुख्य कार्य क्या है | हैरो मशीन | पावर हैरो की कीमत | हैरो कल्टीवेटर | रोटरी डिस्क हैरो कीमत | हैरो कितने प्रकार के होते हैं
खेती में आज कल नई तकनीक की कई मशीने काम में ली जा रही है, जो खेती को कई गुना आसान बना दिया है| आज हम बात करेंगे एक विशेष और जरुरी कृषि यंत्र जो मिट्टी को उलट-पलट कर मृदा को स्वस्थ बनाता है| किसी भी फसल की अच्छी पैदावार के लिए खेत की जुताई अच्छी होना बेहद जरुरी रहता है, इसी का काम डिस्क हैरो अच्छे से कर सकता है |
![[ डिस्क हैरो कृषि यंत्र 2023 ] यहां जानिए A-Z जानकारी - उपयोग, कीमत, डिस्क हैरो कितने प्रकार के होते है - Disc Harrow Agricultural Machinery in Hindi 1 डिस्क-हैरो-कृषि-यंत्र](http://krishisahara.com/wp-content/uploads/2022/06/%E0%A4%A1%E0%A4%BF%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%95-%E0%A4%B9%E0%A5%88%E0%A4%B0%E0%A5%8B-%E0%A4%95%E0%A5%83%E0%A4%B7%E0%A4%BF-%E0%A4%AF%E0%A4%82%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%B0.jpeg)
किसान जुताई के लिए यदि कृषि यंत्र खरीदने की सोच रहे है, तो आपके लिए डिस्क हैरो कृषि मशीन अच्छा विकल्प साबित हो सकता है| तो आइए जानते है यहाँ हैरो कृषि यंत्र के प्रकार, विशेषता और कीमत के बारे में सम्पूर्ण जानकारी –
डिस्क हैरो कृषि यंत्र क्या है?
नई तकनीक का यह डिस्क हैरो कृषि यंत्र खेत की सुखी या गीली मिटटी को 45 सेंटीमीटर गहराई तक आसानी से पलटने का काम करता है| डिस्क हैरो में कई संख्या में गोल मजबूत धातुं की बेयरिंग के साथ डिस्क लगी होती है जो मिट्टी को काटते हुए पलटने का काम करती है| यह कृषि यंत्र मॉडल के अनुसार एक साथ कई काम कर सकते है जैसें – मिट्टी को पलटने के साथ बढ़े ढेले को तोडना, समतल करना, खेत/बागन से खरपतवार निकलना/दबाना आदि विशेषता होती है |
डिस्क हैरो यंत्र का उपयोग और विशेषता ?
- खेत की मिट्टी को पलटने/तोड़ने के लिए हार्ड स्टील/लोहे की गोल डिस्क होती है, जिसको कम पावर में अच्छी दक्षता पर चलाया जा सकता है |
- डिस्क हैरो को ज्यादातर अच्छी क्षमता वाले ट्रैक्टर/पावर इंजन की मदद से चला सकते हैं|
- यह मशीन बेहद शक्तिशाली होती है, इसलिए एक साथ कम समय में अधिक खेत की जुताई का सकते है |
- हर साल हर फसल में इसका उपयोग करने से डिस्क हैरो खेत को बनाए मुलायम और समतल बनाया रखता है |
- खेत की मिटटी उथलने से मिट्टी में हवा का संचरण और उपजाऊपन अच्छा बना रहता है |
- इस मशीन का उपयोग खेत में करने से खेती की तैयारी कम समय में और आसानी से हो जाती है |
- देश के कई किसान खरीफ या रबी सीजन की फसल कटाई के तुरंत बाद डिस्क हैरो से खेत की जुताई कर देते है, जो अगली फसल के लिए अच्छी कामगार साबित होती है |
- डिस्क हैरो से तैयार होने वाले खेत में फसल अच्छे से फलती-फूलती है |
![[ डिस्क हैरो कृषि यंत्र 2023 ] यहां जानिए A-Z जानकारी - उपयोग, कीमत, डिस्क हैरो कितने प्रकार के होते है - Disc Harrow Agricultural Machinery in Hindi 2 पावर-हैरो](http://krishisahara.com/wp-content/uploads/2022/06/%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%B5%E0%A4%B0-%E0%A4%B9%E0%A5%88%E0%A4%B0%E0%A5%8B.jpeg)
हैरो की कीमत कितनी है?
देश में कई बड़ी कंपनियां डिस्क हैरो मशीन का निर्माण किसानों के बजट के अनुसार करती हैं| हेरो साइज और क्वालिटी/पावर के हिसाब से कीमत तय होती है| आम तौर से देखा जाये तो सामान्य डिस्क हैरो की कीमत (disc harrow price) 30 हजार रुपए से लेकर 1 लाख रुपए तक होती है, इसके बाद अधिक पावर/डिस्कों की संख्या के अनुसार रेट बढती जाती है |
डिस्क संख्या के अनुसार प्रचलित हैरो | लगभग कीमत रूपये (रु)कीमत में |
7 Disc Harrow price | 25,000 से 40,000 हजार |
12 Disc Harrow price | 30,000 से 45,000 हजार |
14 Disc Harrow price | 35,000 से 65,000 हजार |
18 Disc Harrow price | 50,000 से 1 लाख |
पावर हैरो की कीमत | 70,000 से 2 लाख रूपये तक |
रोटरी डिस्क हैरो कीमत | 50,000 से 1.5 लाख रूपये तक |
डिस्क हैरो कितने प्रकार के होते हैं?
हमारे देश में कई कंपनियां के डिस्क हैरो मशीन है, जो खेती की मिट्टी के प्रकार और किसानों की जरूरत के अनुसार बनाती है –
- दबंग डिस्क हैरो
- हाइड्रोलिक हेवी ड्यूटी डिस्क हैरो
- डिस्क हैरो
- माउंटेड ओफ्सेट डिस्क हैरो
- रोबस्ट पोली डिस्क
- रोटरी डिस्क हैरो
- पावर हैरो
सबसे अच्छा डिस्क हैरो कौन सा होता है
आज के समय सभी प्रकार की फसलों और सीजन के लिए अलग-अलग काम में आने वाले डिस्क हैरों काम में लेते है, इसलिए किसान को उसकी जरूरत के अनुसार अच्छी और प्रचलित कम्पनी का हैरो कृषि यंत्र खरीदना ही सबसे अच्छा डिस्क हैरो रहेगा |
हल एवं हैरो में क्या अंतर है?
दोनों ही कृषि यंत्र एक जैसें है लेकिन हल खेत में नमी बनांये रखने और हल्का भुरभुरा बनाए रखने के लिए काम में आता है, जबकि हैरो खेत की मिटटी को उथले यानि उपरी मिटटी को निच्चे और निचे की जमी हुई मिटटी को ऊपर की और लाने का काम करता है |
फसल में ज्यादा उपजाऊपन बढ़ाने की द्रष्टि से हैरो ज्यादा कामगार साबित होता है |
यह भी पढ़े –