झारखण्ड फसल राहत योजना पंजीकरण | Fasal Rahat Yojana Form | JRFRY Scheme in hindi | झारखंड किसान फसल राहत योजना Form PDF | झारखंड राज्य फसल राहत योजना Online | Online Apply Jharkhand Fasal Rahat Yojana
केंद्र सरकार और राज्य सरकार किसानों के लिए कई योजनाएं लाती है, जिससे की किसानों को लाभ मिले | हम जानते की हमारा देश 75% कृषि क्षेत्र पर निर्भर करता है, कृषि क्षेत्र से ही व्यापार क्षेत्र का निर्माण हुआ है | यदि आप झारखंड में कृषि क्षेत्र से संबंधित है, तो फिर आपके लिए यह आर्टिकल बहुत ही खास होने वाला है।
![[ झारखंड किसान फसल राहत योजना 2023 ] जानिए पात्रता, प्रमुख दस्तावेज, आवेदन | JRFRY Scheme 1 झारखंड-किसान-फसल-राहत-योजना](http://krishisahara.com/wp-content/uploads/2022/09/%E0%A4%9D%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%96%E0%A4%82%E0%A4%A1-%E0%A4%95%E0%A4%BF%E0%A4%B8%E0%A4%BE%E0%A4%A8-%E0%A4%AB%E0%A4%B8%E0%A4%B2-%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%A4-%E0%A4%AF%E0%A5%8B%E0%A4%9C%E0%A4%A8%E0%A4%BE.jpeg)
किसान फसल राहत योजना क्या है ?
किसान फसल राहत योजना को झारखण्ड राज्य सरकार द्वारा लॉन्च किया है | इस योजना का मुख्य उद्देश्य है, की किसानों भाईयो को फसल में नुकसान होने की स्थाति में सरकार उनकी मदद करेगी और फसल खराब होने पर सरकार उन्हें लागत जुटाने हेतु सहायता राशि देगी |
इस योजना का लाभ केवल झारखण्ड राज्य के किसानों को ही प्राप्त होगा | यह योजना अन्य राज्यों तक अभी नही पहुंची है, इसी लिए इसका लाभ झारखण्ड राज्य के किसानों को ही मिलेगा |
झारखंड किसान फसल राहत योजना के प्रमुख बिंदु ?
योजना का नाम | झारखण्ड किसान फसल राहत योजना 2023 |
विभाग | कृषि, पशुपालन एवं सहकारिक विभाग, झारखण्ड |
किसके द्वारा लॉन्च की गई | झारखण्ड राज्य सरकार द्वारा लॉन्च किया गया है | |
फसलों के नाम | सोयाबीन, मक्का, गन्ना, मूंगफली आदि फसलें शामिल है |
उद्देश्य | फसल के नुकसान पर सहायता राशि मिलेगी |
लाभार्थी | झारखण्ड राज्य के सभी किसान |
राहत/फसल राहत राशि | 5 एकड़ जमीन के नुकसान होने पर 20 हजार रुपए राहत/सहायता राशि मिलेगी |
आवेदन कैसे करें | ऑनलाइन आवेदन करें |
सरकारी पोर्टल वेबसाइट | https://jrfry.jharkhand.gov.in/ |
झारखण्ड फसल राहत राशि ?
सहायता राशि को मुख्यतः दो प्रकार से बाटा गया है –
- 30% से 50% तक फसल खराब होने पर किसान को 3000 रु/एकड़ सहायता राशि दी जाती है |
- फसल खराबे की स्थति आधे से ज्यादा यानि 50% से अधिक खराब होने पर आवेदक को 4000 रु/एकड़ के हिसाब से राहत राशि दी जाती है |
![[ झारखंड किसान फसल राहत योजना 2023 ] जानिए पात्रता, प्रमुख दस्तावेज, आवेदन | JRFRY Scheme 2 Online Apply Jharkhand Fasal Rahat Yojana](http://krishisahara.com/wp-content/uploads/2022/09/Online-Apply-Jharkhand-Fasal-Rahat-Yojana.jpeg)
फसल राहत योजना में किसान पंजीकरण कैसें करें ?
- झारखंड किसान फसल राहत योजना 2023 में किसान पंजीकरण करने के लिए आवेदक को सबसे पहले इस योजना की ऑफशियल वेबसाइट पर जाना होगा |
- फिर आपके सामने इस योजना का होम पेज खुलेगा |
- इसके बाद किसान पंजीकरण करे के ऑप्शन पर क्लिक करना है |
- फिर से आपके सामने एक नया एप्लिकेशन फॉर्म पेज खुलेगा |
- इसमें पूछी गई सभी जानकारी ध्यान से दर्ज कर दे |
- फिर आपको रजिस्टर के विकल्प पर क्लिक करना है |
- इस तरह से आप इस योजना में पंजीकरण कर सकते है |
फसल राहत योजना के प्रमुख दस्तावेज ?
खराबे या आपदा में इस स्कीम का लाभ लेने के लिए पीड़ित किसान इन दस्तावेजों के जरिए आवेदन कर सकता है –
- आधार कार्ड
- बैंक डिटेल्स
- वोटर आईडी कार्ड
- राशन कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- आय प्रमाण पत्र
- किसान का घोषणा प्रमाण पत्र
- फसल खराबे संबंधी अधिकारी द्वारा जारी विवरण होना चाहिए |
![[ झारखंड किसान फसल राहत योजना 2023 ] जानिए पात्रता, प्रमुख दस्तावेज, आवेदन | JRFRY Scheme 3 झारखंड-राज्य-फसल-राहत-योजना-फॉर्म](http://krishisahara.com/wp-content/uploads/2022/09/%E0%A4%9D%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%96%E0%A4%82%E0%A4%A1-%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%9C%E0%A5%8D%E0%A4%AF-%E0%A4%AB%E0%A4%B8%E0%A4%B2-%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%A4-%E0%A4%AF%E0%A5%8B%E0%A4%9C%E0%A4%A8%E0%A4%BE-%E0%A4%AB%E0%A5%89%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%AE.jpeg)
किसान फसल राहत योजना की प्रमुख पात्रता और शर्ते ?
- इस योजना का लाभ लेने लिए आवेदक के पास स्थाई निवासी का प्रमाण पत्र होना आवश्यक है |
- सभी रैयत और बटाईदार किसान को शामिल किया गया है |
- यदि किसी किसान ने अन्य किसी भी बीमा योजना से लाभ लिया है तो फिर वो इस योजना का लाभ नही ले सकता है |
- योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक या किसान की उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए |
- फसल खराबे की रिपोर्ट जो राजस्व विभाग का कर्मचारी जारी करता है |
झारखण्ड फसल राहत योजना ऑनलाइन आवेदन ?
इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक या किसान को सबसे पहले इस योजना में आवेदन करना होगा तभी वह इस योजना का लाभ ले सकेगा।
- आप इस योजना का आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन मध्यम से कर सकते है, ऑनलाइन आवेदन आप घर बैठे अपने मोबाइल या कंप्यूटर से कर सकते है इसके लिए आपको कई ओर भटकने की आवश्यकता नही है।
- ऑफलाइन मध्यम से किसान अपने नजदीकी राजस्व शाखा में जाकर अपने खेत और फसल की रिपोर्ट के आधार पर आवेदन कर सकता है |
झारखंड राज्य फसल राहत योजना फॉर्म ?
यदि आप झारखंड राज्य फसल राहत योजना फॉर्म डाउनलोड करना चाहते है, तो आपको यह स्टेप्स फॉलो करना होगा |
- झारखंड किसान फसल राहत योजना का फॉर्म डाउनलोड करने के लिए आपको को सबसे पहले इस योजना की ऑफशियल वेबसाइट पर जाना होगा |
- इस योजना का होम पेज खुलने के बाद आपको झारखंड राज्य फसल राहत योजना फॉर्म डाउनलोड के ऑप्शन पर क्लिक करने है |
- अभी फॉर्म डाउनलोड करने के लिए – क्लिक करें |
झारखंड राज्य फसल राहत योजना Form PDF ?
झारखंड राज्य फसल राहत योजना का फॉर्म यदि आप पीडीएफ फॉर्म में प्राप्त करना चाहते है तो आपको यहाँ क्लिक करें – ऑफिसियल फॉर्म इस फॉर्म में अपनी पूछी गई जानकारी देना है और ध्यान रखे कोई गलती न हो |
किसान फसल राहत योजना किस राज्य ने शुरू की है?
किसान फसल राहत योजना को झारखण्ड राज्य सरकार द्वारा शुरू की है | इस योजना का लेने का मुख्य उद्देश्य यह है, की जो भी किसानों का नुकसान हुआ है | उसको सहायता राशि मिल सके और अपनी लागत को प्राप्त कर सके |
यह भी जरूर पढ़ें…