Last Updated on January 17, 2023 by krishi sahara
किसान विकास पत्र योजना आवेदन पत्र | kisan vikas patra yojana | Kisan Vikas Patra Yojana | किसान विकास पत्र कैसे खरीदें | e kisan vikas patra
भारत सरकार की यह योजना किसान और आम नागरिको को लम्बे समय हेतु निवेश की सुरक्षित एवं सफल योजना साबित की है| यह योजना उन लोगों के लिए आरंभ की गई है जो कुछ पैसा किसी सरकारी स्कीम में जमा करा सके और उसके बदले ब्याज मिलता रहे| इस योजना के माध्यम से बिना जोखिम के एक बार पैसा जमा करा करके अगले 10 साल 4 माह बाद दोगुना मिलता है |
![[ किसान विकास पत्र योजना 2023 ] जानिए आवेदन, दस्तावेज, ब्याज/रिटर्न, निकासी - Kisan Vikas Patra Yojana 1 किसान-विकास-पत्र-योजना](https://www.krishisahara.com/wp-content/uploads/2022/07/%E0%A4%95%E0%A4%BF%E0%A4%B8%E0%A4%BE%E0%A4%A8-%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%B8-%E0%A4%AA%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%B0-%E0%A4%AF%E0%A5%8B%E0%A4%9C%E0%A4%A8%E0%A4%BE.jpeg)
इस योजना की शुरुआत 1998 में की और 2011 इसका लाभ देना रोक दिया, बाद में वापस सरकार ने इस सफल योजना को शुरू कर दिया, जो आज भी कई लाभार्थी इसका लाभ ले रहे है – आइये आज बात करेंगे किसान विकास पत्र योजना से जुडी सम्पूर्ण जानकारी ब्याज दर, उधेश्य लाभ, आवश्यक दस्तावेज, नियम, केलकुलेटर आदि के बारे में –
किसान विकास पत्र योजना डाकघर 2023 –
योजना का नाम | किसान विकास पत्र योजना |
उद्देश्य | पैसों के प्रति बचत की भावना और भविष्य निधि हेतु सुरक्षित निवेश |
न्यूनतम निवेश | ₹1000 |
निवेश की अवधि | 124 महीने |
लाभार्थी | किसान और भारत के सभी नागरिक |
ब्याज दर | 6.9% (सालाना चक्रवृद्धि ब्याज) |
लांच की | भारत सरकार द्वारा संचालित |
आवेदन कहाँ कराए | बैंक या पोस्ट ऑफिस (डाकघर) |
किसान विकास पत्र ऑनलाइन | Post-Office-Saving-Schemes-KVP |
किसान विकास पत्र योजना क्या है ?
Vikas Patra Yojana में पैसा जमा करने के बाद 124 महीने के समय निवेश की रकम को दोगुना करके देती है| किसान विकास पत्र में मूल राशि पर सालाना चक्रवृद्धि ब्याज कैल्कुलेट होता है योजना के अंतर्गत भारत का कोई भी नागरिक आवेदन कर सकता है| आवेदनकर्ता को केवीपी प्रमाण पत्र दिया जाता है, KVP स्कीम खरीदने के लिए न्यूनतम 1000 रु और अधिकतम निवेश कि कोई ऊपरी सीमा नहीं है |
किसान विकास पत्र सर्टिफिकेट ?
सरकार की इस योजना में आवेदन करने वाले लाभार्थी को एक किसान विकास पत्र पोस्ट ऑफिस द्वारा उपलब्ध करवाया जाता है यह सर्टिफिकेट कैश, चेक, पे ऑर्डर या डिमांड ड्राफ्ट से राशी जमा कराने पर खरीदा जा सकता है |
किसान विकास पत्र तीन प्रकार के होते हैं –
Kisan Vikas Patra के प्रकार | होल्डर टाइप का विवरण |
सिंगल होल्डर टाइप | सिंगल होल्डर प्रकार में किसान विकास पत्र सर्टिफिकेट नाबालिग या बालिका को दिया जाता है | |
जॉइंट ए टाइप | जॉइंट ए प्रकार के सर्टिफिकेट दो व्य्स्यक व्यक्ति को संयुक्त रूप से दिया जाता है | |
जॉइंट बी टाइप | बी प्रकार के KVP सर्टिफिकेट दो बालिग व्यक्तियों को संयुक्त रूप से जारी होता है, अंत में किसी एक व्यक्ति या जीवित रहने वाले धारको दिया जाता है | |
Kisan Vikas Patra Yojana में कितना निवेश कराए ?
किसान अपनी सुविधा और भविष्य में लाभ को देखते हुए अधिकतम कितनी भी राशी जमा कराकर KVP सर्टिफिकेट ले सकता है| न्यूनतम यानि कम से कम इस स्कीम में 1000 रूपये और 100 के गुना में अधितकम पैसा जमा कराकर अगले 10 साल 4 माह में दोगुना पैसा बना सकता है |
किसान विकास पत्र योजना ब्याज और निकासी ?
वर्तमान में योजना के अंतर्गत मौजूदा ब्याज दर 6.9% लागु है| यह 6.9% की दर से निवेश की राशि 124 महीने के बाद दुगनी हो जाती है| निवेशक किसान विकास पत्र योजना से समय से पहले निकाल सकते है |
- निवेशक ने प्रमाण पत्र खरीदने के 1 वर्ष के भीतर वापस लिया है तो ब्याज नहीं प्रदान किया जाएगा |
- KVP को लेने के एक साल पहले निकालने पर इसी का कुछ जुर्माना भी देना होगा |
- प्रमाण पत्र खरीदने के 1 साल के बाद निकासी की है तो बिना जुर्माना के कम ब्याज दर से राशी दी जाएगी |
- KVP सर्टिफिकेट से ढाई साल के बाद निकासी करें तो उसे 6.9% की ब्याज दर पर ब्याज प्रदान किया जाएगा और कोई जुर्माना नहीं भरना होगा |
Kisan Vikas Patra Yojana 2023 का उद्देश्य –
इस योजना का मुख्य उद्देश्य देश के नागरिकों में सुरक्षित बचत की और प्रोत्साहित करना है –
- जो व्यक्ति अपनी बचत को बिना जोखिम में डाले और समय अनुसार अच्छा ब्याज पाने के लिए इस योजना से प्रेरित होंगे |
- निवेश पर 6.9% व्याज प्रदान किया जाएगा, जिसका सालना चक्रवर्ती ब्याज की दर से 124 माह में दोगुना दिया जाता है |
- भविष्य की बचत में सुधार आएगा और लोगों की आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी |
किसान विकास पत्र की योग्यता/पात्रता ?
- भारत का स्थाई निवासी
- आवेदक की आयु 18 वर्ष से ज्यादा होनी चाहिए
- संयुक्त खाता धारक (3 व्यक्तियों तक)
- नाबालिक की और से माता-पिता
Kisan Vikas Patra Yojana के लाभ ?
- किसान विकास पत्र योजना एक प्रकार की पैसा बचत और समय अनुसार अच्छा रिटर्न प्राप्त कर सकते है |
- योजना में न्यूनतम निवेश की राशि ₹1000 है |
- 50 हजार से अधिक निवेश करने पर दस्तावेजो में पैन कार्ड की जरूरत होती है |
- इसके लिए आवेदन किसी भी बैंक या पोस्ट ऑफिस (डाकघर) से करा सकते है |
- एक या एक से अधिक व्यक्ति मिलाकर भी इस योजना लाभ ले सकते है |
- किसान विकास योजना पत्र को कसी भी प्रकार के लोन लेते समय गारंटी के तौर पर काम में ले सकते है |
किसान विकास पत्र दस्तावेजों की आवश्यकता ?
- आधार कार्ड
- आयु प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- केवीपी एप्लीकेशन फॉर्म
- पासपोर्ट साइज फोटो
किसान विकास पत्र पर कितना टैक्स लगता है?
टेक्स स्लेब के अनुसार केवल ब्याज द्वारा कमाई पर 10% TDS के रूप में काटा जायेगा |
किसान विकास पत्र कितने साल का होता है?
इस सर्टिफिकेट को खरीदने के बाद इसकी पूर्ण म्युच्योरीटी 124 महीनो बाद होती है यानी KVP 10 साल 4 माह की होती है|
किसान विकास पत्र कैलकुलेटर 2023?
इसमें सीधा-सीधा गणना कर सकते है 124 महीने बाद दोगुना पैसा मिल जाता है – किसान विकास पत्र कैलकुलेटर
यह भी जरूर पढ़ें…