[ जैविक खेती प्रोत्साहन योजना 2024 ] जानिए जैविक खेती रजिस्ट्रेशन, पोर्टल, प्रमाणीकरण, ऑनलाइन आवेदन, सब्सिडी

Last Updated on February 15, 2024 by krishisahara

देश में जैविक खेती को बढ़ावा देने को लेकर हाल ही में, “जैविक खेती प्रोत्साहन योजना” लॉन्च की है | इस योजना से सरकार का मुख्य उद्देश्य रासायनिक उर्वरकता को कम करना और ताजा फसल उत्पादन लेना है| केंद्र सरकार और राज्य सरकार समय-समय पर जैविक खेती से संबंधित प्रशिक्षण किसानों को उपलब्ध करा रही है | खेती में कम से कम रासायनिक उर्वरकों तथा कीटनाशकों का प्रयोग किया जाए, जिससे लागत को घटाया, ताजा फसल, स्वस्थ भूमि बनी रहे | जैविक कृषि करने वाले किसानों को योजनाओं के माध्यम से पुरस्कृत भी किया जा रहा है |

जैविक-खेती-प्रोत्साहन-योजना

जैविक खेती प्रोत्साहन योजना क्या है ?

भारत में किसानों को जैविक खेती की तरफ प्रेरित करने की शुरुआत सरकार द्वारा वर्ष 2004-05 में की गई थी| कृषि विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार इस परियोजना के शुरू होने से पहले भारत में केवल 75000 हेक्टर में जैविक खेती की जा रही थी, जो वर्ष 2009-10 में बढ़कर 10,85,648 हेक्टर हो गई थी| वर्तमान समय में जैविक खेती प्रोत्साहन योजना के तहत किसानों को जैविक खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है | वर्तमान समय में भारत देश में लगभग 27.77 लाख हेक्टर में जैविक कृषि की जा रही है |

जैविक खेती विधि से फसल उगाने की वह तकनीकी विधि है, जिसमें रासायनिक उर्वरक की जगह खाद, हरी गोबर, गैस खाद, केंचुआ खाद का उपयोग किया जाता है | खेती के इस प्रकार में मिट्टी की उर्वरा शक्ति बनी रहती है, फसलों को कम लागत में क्वालिटी/गुणवता भरा उत्पादन लेना होता है |

भारत में जैविक खेती के समर्थन हेतु सरकार द्वारा कौन सी योजना शुरू की गई है?

भारत देश में जैविक खेती के समर्थन हेतु सरकार द्वारा जैविक खेती प्रोत्साहन योजना शुरू की गई है | इस योजना के अंतर्गत किसानों को निशुल्क प्रशिक्षण, ग्राम शिविर से लेकर प्रोत्साहन तक दिया जा रहा है | वर्मी कंपोस्ट बनाना और जैविक खेती पर सब्सिडी, अधिक लाभ दिलाने जैसे प्रयास जारी है |

जैविक खेती पोर्टल 2024 ?

भारत सरकार द्वारा जैविक खेती पोर्टल लॉन्च किया गया है, इस पोर्टल के माध्यम से आप जैविक खेती प्रोत्साहन योजना की सभी आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते है | इस पोर्टल के माध्यम से विश्व स्तर पर जैविक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है |

किसानों को इस पोर्टल के माध्यम से जैविक खेती ज्ञान भंडार अनुभाग के केस स्टडी, वीडियो, कृषि पद्धति, सफलता की कहानियां तथा जैविक खेती से संबंधित जानकारी आसानी से मिल जाएगी |

जैविक खेती करने के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

  • जैविक खेती पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको सबसे पहले इसकी पोर्टल पर जाना होगा |
  • पोर्टल का होम पेज खुलने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा |
  • इसके बाद आपको बायर के ऑप्शन पर क्लिक करना है |
  • इसके बाद आपके सामने बयार रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन पर क्लिक करना है |
  • इसके बाद आपकी कंप्यूटर स्क्रीन कर एक नया पेज खुलेगा |
  • इस पेज/फॉर्म में आपको अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी तथा पासवर्ड आदि जानकारी दर्ज करना है |
  • दर्ज की गई सभी जानकारी को एक बार चेक कर लेना है चेक करने के बाद आपको सबमिट कर देना है |
  • इस प्रकार से आप जैविक खेती पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकते है |

यह भी जरुर पढ़ें –

जैविक खेती की प्रमाणीकरण में प्रमुख आवश्यकताएं ?

जैविक खेती की प्रमाणीकरण एक प्रक्रिया आधारित प्रणाली है, जिसमे किसी भी तरह के कृषि उत्पादन, प्रसंस्करण, परिवहन, पैकेजिंग तथा वितरण प्रणाली का प्रमाणीकरण किया जा सकता है| ग्राहकों को उच्च गुणवता का उत्पाद सुनिश्चित करने तथा धोखाधड़ी से बचने के लिए प्रामाणिकरण एक आवश्यकता प्रक्रिया है | हमारे भारत देश में अनेक उत्पादों पर जैसे आईएसआई मार्क लगाया जाता है या खाघ सामग्री पर एगमार्क लगाया जाता है, ठीक उसी प्रकार जैविक उत्पादों पर प्रमाणीकरण के लिए इंडिया ऑर्गेनिक मार्क लगाया जाता है |

जैविक खेती व्यवसाय कैसे शुरू करें?

जैविक खेती से आप अच्छा खासा पैसा कमा सकते है, परंतु बहुत सारे किसानों को पता नही होता है की जैविक खेती व्यवसाय कैसे शुरू करें | भारत देश में जैविक खेती व्यवसाय से पिछले एक दशक में कई गुना वृद्धि देखी गई है, लोग स्वास्थ्य के प्रति अधिक जागरिक हो गए है | यदि आप भारत में जैविक खेती व्यवसाय को शुरू करना चाहते है, तो शुरुआत में आपको इसके लिए थोड़ा पैसा इन्वेस्टमेंट करना होगा और जैविक खेती व्यवसाय के लिए जमीन/खेत की आवश्यकता होगी, लगभग 5 लाख रुपए से 6 लाख रुपए तक का इन्वेस्टमेंट करना होगा |

व्यवसाय को शुरू करने के लिए आपको विभिन्न लाइसेंस की आवश्यकता होगी जैसे की – जीएसटी पंजीकरण, एमएसएमई पंजीकरण, एफएसएसएआई पंजीकरण और राष्ट्रीय जैविक उत्पादन कार्यक्रम द्वारा जैविक खेती प्रमाण पत्र की आवश्यकता जैविक खेती व्यवसाय के लिए होगी |

क्या जैविक खेती के लिए कोई सब्सिडी प्रदान की जाती है?

एम.आई.डी.एच के तहत, जैविक खेती को बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा वित्तीय सहायता प्रदान कर रही है | 4 हेक्टेयर के लिए 10 हजार (अधिकतम) तथा कुल लागत का 50% है | बारहमासी और गैर बारहमासी फल, फसलों, सुगंधित पौधे, मसालों और सब्जियों के लिए जैविक खेती अपनाने के लिए अधिकतम 4 हेक्टर क्षेत्र के लिए विस्तार कार्यक्रम के अतिरिक्त लागत का 50% अतिरिक्त सहायता दी जाती है | एनएफएसएम के तहत किसान को जैव उर्वरक के लिए 300 रुपए प्रति हेक्टर की दर से सहायता प्रदान की जाती है |

किसान को जैविक खेती की चुनौतियां ?

किसानों को जैविक खेती को अपनाने में कई चुनौतियां है, जिसकी जानकारी नीचे दी गई है –

  • किसानों को भय होता है, की बिना रासायनिक खादों का उपयोग करें, तो फसल का उत्पादन कम होगा, लेकिन जैविक विधि में ऐसा नहीं है |
  • दूसरी चुनौती यह है, की ऑर्गेनिक प्रोडक्ट, केमिकल प्रोडक्ट से 3 गुना ज्यादा महंगे होते है |
  • जैविक खेती में मेहनत और बिना तकनीक के खेती सम्पन्न की जाती है |
  • हालाकि सरकार किसानों को जैविक खेती करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, इसके लिए सरकार आर्थिक रूप से सहायता भी कर रही है |

जैविक खेती की तकनीक को बढ़ावा कैसें मिलेगा ?

  • जब जागरूक किसान जैविक खेती करना शुरू कर देंगे, तब अन्य छोटे किसान भी जैविक खेती शुरू कर देंगे क्योंकि अभी अन्य छोटे किसानों को उत्पादन कम होने का भय है |
  • जागरूक किसानों को अन्य छोटे-छोटे किसानों को समझाना चाहिए, की जैविक खेती से कितना लाभ मिलता है |
  • सरकार भी किसानों को लगातार जैविक खेती के लिए प्रयास कर रही है |
  • जैविक खेती के लिए प्रशिक्षण, साधन, सब्सिडी भी दी जा रही है |

जैविक खेती सरकारी योजना MP ?

इस योजना के तहत 3 साल के लिए प्रति हेक्टेयर 50,000 रुपए की सहायता दी जाएगी और इसमें किसानों को जैविक खाद, जैविक कीटनाशक और वर्मी कंपोस्ट आदि खरीदने के लिए प्रोत्साहित धन राशि मिलती है |

Organic Farming Scheme ऑनलाइन आवेदन पोर्टल?

यदि आपको जैविक खेती प्रोत्साहन योजना की अन्य जानकारी प्राप्त करना चाहते है या फिर रजिस्ट्रेशन करना चाहते है तो आपको इस पोर्टल पर जाना होगा – Organic Farming

जैविक खेती के लिए कौन सी योजना है?

जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने जैविक खेती प्रोत्साहन योजना लॉन्च की है |

यह भी जरूर पढ़ें…

दुसरो को भेजे - link share

Leave a Comment

error: Content is protected !!