[ किसानों के लिए बजट में क्या है 2023-24 ] भारत में कृषि सुधार लाने के लिए – एग्री स्टार्टअप, कृषि ऋण | Agriculture Budget

Last Updated on July 14, 2023 by krishisahara

किसान बजट 2023-24 :- 2 फरवरी 2023 को वित्ती मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश के लिए आम बजट पेश किया है | बजट में कृषि क्षेत्र के लिए कई बड़े ऐलान किए गए है, जैसे की कृषि के बुनियादी ढ़ांचे को मजबूत करने, प्राकृतिक खेती और कृषि में तकनीकी को बढ़ावा देना रखा है| इसके अलावा कई योजनाओं को भी आरम्भ करने के लिए वित्ती मंत्री ने कहा है, इस वर्ष सरकार ने किसानों को 20 लाख करोड़ रुपए से भी अधिक का ऋण देने का लक्ष्य रखा गया है| आइए जानते है, किसानों के लिए बजट में क्या है –

किसानों-के-लिए-बजट-में-क्या-है

यह सुंदर लेख सभी किसान भाइयों के लिए बहुत ही खास होने वाला है, क्योंकि इस लेख के माध्यम से हम आपको किसान बजट 2023-24 से संबंधित जानकारी देंगे| जैसे की – बजट में किसानों के लिए क्या? 2023 एग्री स्टार्टअप क्या है? भूमि अभिलेखों का डिजिटलीकरण प्रोग्राम क्या है? बजट 2023 में सहकारी समितियों की स्थापना? देश की कृषि में बागवानी के लिए घोषणाए –

2023 किसानों के लिए बजट में क्या है ?

बजट रिपोर्ट के अनुसार पीएम किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को मिलने वाली किस्त को बढ़ाने पर भी सरकार विचार करेगी| पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत पूर्व में किसानों को 6 हजार रुपए प्रति वर्ष मिलता था, जिसे बढ़ाकर अब 8 हजार रुपए प्रति वर्ष कर दिया जाएगा| जानकारी के अनुसार पीएम किसान योजना के तहत 2.2 लाख करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा, जिससे किसानों को खेती-बाड़ी तथा कृषि कार्यों से जुडे कामों के लिए बैंक से ऋण लेने में आसानी होने वाली है |

इसके अलावा, न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) का पैसा सीधे किसानों के खाते में आएंगे, इससे पहले MSP का पैसा किसानों तक मंडियों के जरिया जाता था| इस परिवर्तन का मुख्य कारण यह भी है की, इसमें सरकार का मानना है, पहले किसानों को अपना पूरा पैसा नही मिल पाता था | जिसके कारण से देश में भ्रष्टाचार फेल रहा था, परंतु अब सीधा फायदा किसानों को मिलेगा|

किसान बजट 2023-24 हाईलाइट ?

  • पीएम मत्स्य संपदा योजना के लिए 6 हजार करोड़ रुपए की राशि आवंटित की गई है|
  • कृषि स्टार्टअप के लिए डिजिटल एक्सिलेटर फंड बनाया जाएगा|
  • बजट में बागवानी फसलों के लिए 2200 करोड़ रुपए आवंटित की गई है|
  • पीएम आवास योजना में 79 हजार करोड़ रुपए आवंटन किए जाएंगे|
  • भारत देश में मोटा अनाज के उत्पादन को बढ़ावा दिया जाएगा|
  • कृषि के लिए डिजिटल बुनियादी ढ़ांचा तैयार किया जाएगा|
  • कृषि में आधुनिक तकनीकी को बड़ावा दिया जाएगा|
  • कई नई-नई योजनाओं को लॉच किया है तथा अपडेट किया है, जैसे की – पीएम कौशल विकास योजना 4.0, पीएम किसान सम्मान निधि आदि कई योजनाएं है|
  • भारतीय अर्थव्यवस्था का आकार दुनिया में 10वी से 5वी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में बड़ा है|
किसानों के लिए बजट में क्या है ?

2023 एग्री स्टार्टअप क्या है ?

रिपोर्ट के अनुसार किसान बजट 2023-24 में स्टार्टअप को प्रोत्साहित करने के लिए कम ब्याज ऋण और कर प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए राशि आवंटित कर सकती है| यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसी, मशीन लर्निंग, रिमोट सेंसिंग, बिग डेट, ब्लॉग चेन, भौगोलिक सूचना प्रणाली और ड्रोन के उपयोग से कृषि क्षेत्रों में स्टार्टअप को बढ़ावा मिलेगा|

जिस प्रकार से पिछले कुछ वर्षो में भारत सरकार ने जिस गति से स्टार्टअप को विस्तार किया है, उससे दुगनी गति से अब कृषि क्षेत्र में मोदी सरकार स्टार्टअप को बढ़ावा देगी| इसके माध्यम से सरकार ग्रामीण विकास और एग्रीकल्चर को आगे बड़ा सकती है|

वित्त मंत्री सीतारमण ने किसानों को लोन जारी करने की भी घोषणा की है| एग्री लोन के टारगेट को पशुपालन, मछली पालन तथा डेयरी पर फोकस किया है|

बजट में मोटा अनाज संवर्धन योजना क्या है ?

वित्त मंत्री ने स्वास्थ्य क्षेत्र को लेकर कई घोषणा की है, इसमें उन्होंने मेडिकल उपकरणों, मेडिकल कॉलेज, फर्मस्युटीकल सेक्टर, फार्मा में रिसर्च के लिए नई योजनाएं की घोषणा की है| सरकार विश्व में मोटा अनाज को बड़ावा देना चाहती है, क्योंकि स्वास्थ्य के लिए मोटा अनाज कितना सेहतमंद है| मोटा अनाज को सुपर फूड भी कहते है, यह पोषण तत्वों से भरपूर अनाज होता है| कई मोटे अनाज होते है, जैसे की – ज्वार, रागी, बाजरा, कंगनी, चीनी, कोदो, कुटकी को मोटा अनाज की फसल कहा जाता है|

भूमि अभिलेखों का डिजिटलीकरण प्रोग्राम क्या है ?

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने बताया की सरकार ऑर्गेनिक खेती को बड़ावा देने का काम करेगी| जैविक खेती करने वाले किसानों को काफी लाभ होगा तथा किसानों के खेतो की जमीन का डिजिटलीकरण भी होगा| इस प्रोग्राम को कैबिनेट मंत्री ने 21 अगस्त 2008 को मंजूरी दी थी, इसमें देश में भूमि अभिलेख प्रणाली के आधुनिकीकरण के लिए एक संशोधन कार्यक्रम तथा राष्ट्रीय भूमि अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम तैयार किया है|

इस भूमि अभिलेख के कंप्यूटरीकरण और राज्यस्व प्रशासन के भूमि अभिलेखों के अघतन की दो केंद्र प्रायोजित योजनाओं को मिला दिया है| डिजिटलीकरण के माध्यम से भारतीय नागरिक को रियल टाइम भूमि स्वामित्व रिकॉर्ड उपलब्ध होगी, रिकॉर्ड तक मुक्त पहुंच नागरिक तथा सरकारी अधिकारियों के बीच इंटरफेस को कम करेगी| इसके अलावा भ्रष्टाचार तथा उत्पीड़न में कमी आएगी|

बजट 2023 में सहकारी समितियों की स्थापना ?

सरकार आने वाले 5 वर्षो में वंचित गावो में बड़ी संख्या में सहकारी समितियों, प्राथमिक मत्स्य समितियों और डेयरी सरकारी समितियों की स्थापना करेगी| सहकारी समिति संगठन का एक प्रकार है, जिसमे व्यक्ति अपनी इच्छा से सहकारी के आधार पर अपने आर्थिक हितों के लिए मिलकर कार्य करते है| यह सहकारी मंत्रालय समितियों के लिए कारोबार में सुगमता के लिए प्रकियाओ को कारगार बनाने और बहु राज्य सहकारी समितियों के विकास को सक्षम बनाने की दिशा में कार्य करेगा|

किसान बजट 2023-24

देश की कृषि में बागवानी के लिए घोषणाए ?

इस बजट में सरकार बागवानी की उपज के लिए 2200 करोड़ रुपए आवंटित किए है| इसके जरिए बागवानी को बड़ावा देने का भी फैसला लिया गया है, जो किसान बागवानी की खेती करेगा उन्हें अन्य लाभ भी दिया जाएगा|

बजट 2023 में श्री अन्न योजना क्या है ?

इस योजना के तहत गरीब परिवार को एक साल तक फ्री में अनाज मिलेगा, इस योजना के तहत प्रति व्यक्ति 5 किलो राशन फ्री में दिया जाएगा| इस योजना के पीछे भारतीय किसानों से अच्छी मात्रा में एमएसपी रेट पर अनाज फसलों की खरीदी की जाएगी |

किसानों के लिए वित्त मंत्री ने किए ये 8 बड़े ऐलान ?

वित्त मंत्री ने किए ये 8 बड़े ऐलान – फसल प्लानिंग, स्वास्थ्य, फार्म इनपुट के लिए सहायता, लोन तथा बीमा सुविधा, मार्केट इंटेलाइजेस और एग्री टेक इंडस्ट्री तथा स्टार्टअप के विकास में मदद |

यह भी जरूर पढ़ें…

दुसरो को भेजे - link share

Leave a Comment

error: Content is protected !!