[ बिहार की कृषि 2023 ] जानिए बिहार में कृषि की स्थिति, विशेषताएं, प्रमुख खाध्यान् ओर फलदार फसले, जलवायु-मिट्टी, कृषि भूमि उपयोग – Agriculture in Bihar

Last Updated on February 23, 2023 by krishi sahara

बिहार राज्य की अर्थव्यवस्था कृषि पर आधारित है, कृषि क्षेत्र बिहार के लिए उनकी खाध्य सुरक्षा, रोजगार और ग्रामीण विकास को सहारा देती है| कृषि की संभावना को साकर करने के लिए बिहार राज्य सरकार ने कृषि के तहत राज्य में फसलों, पशुपालन, मछली, दूध उत्पादन तथा सिंचाई कार्यों में विकास के लिए अनेक कार्यक्रम शुरू किए है| बिहार का कुल भौगालिक क्षेत्र 93.60 लाख हेक्टर के आस-पास क्षेत्र है, जिसमे से केवल 56.03 लाख हेक्टर पर खेती होती है|

बिहार-की-कृषि

यह लेख आपके लिए बहुत ही खास होने वाली है, क्योंकि इस लेख में हम आपको बिहार की कृषि से संबंधित कई जानकारी देंगे| जैसे – बिहार में कृषि की स्थिति 2023? बिहार की कृषि क्या है? बिहार की प्रमुख फलदार फसलें कौनसी है? बिहार में कौन सी मिट्टी पाई जाती है? बिहार में कृषि की क्या विशेषताएं? बिहार में कौन सी मिट्टी पाई जाती है? आदि की जानकारी आपको यहां विस्तार से मिलेगी-

बिहार की कृषि क्या है?

कृषि क्षेत्र बिहार राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, बिहार के 80% लोग कृषि पर निर्भर है | बिहार के लोगो के लिए कृषि का महत्व अधिक बढ़ गया है| यदि हम बिहार की फसल की बात करें तो, बिहार में चावल, मक्का और गेहूं, आलू, प्याज, सब्जियां की फसलें सर्वाधिक होती है|

बिहार में कृषि की स्थिति 2023?

  • बिहार राज्य की कृषि भूमि गहन खेती के लिए उपयुक्त माना जाता है|
  • बिहार राज्य घरेलू उत्पादन का लगभग 25% कृषि क्षेत्र से आता है|
  • बिहार राज्य में भारत सबसे ज्यादा आलू, प्याज आदि सब्जियां का सबसे बड़ा उत्पादक है|
  • पिछले एक दशक में बिहार में आर्थिक और सामाजिक दोनो क्षेत्रों में लगातार विकास हुआ है|
  • बिहार राज्य में लगभग 7 हजार वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में वन फैला है, जो की राज्य के कुल भौगोलिक क्षेत्र का 7% है|

बिहार में सबसे ज्यादा कौन सी फसल उगाई जाती है?

बिहार में सबसे ज्यादा धान की फसल उगाई जाती है, बिहार में धान की फसलों को अगहनी, गर्म तथा भदाई फसल के नाम से जाना जाता है| धान की फसल बिहार की सबसे महत्वपूर्ण फसल है, यह फसल मध्य जून से अगस्त तक लगाई जाती है तथा धान की फसल खरीफ फसल में आती है यानी इसकी खेती बरसात के मौसम में की जाती है|

बिहार की प्रमुख फसलें कौनसी है?

बिहार राज्य की प्रमुख फसलों में धान, गेहूं, जौ, गन्ना, मक्का, ज्वार, दलहन, है और सब्जी में आलू, तथा प्याज सार्वधिक होता है|

धान फसल :-

धान की फसल बिहार की महत्वपूर्ण फसल है, इसका फसल में प्रथम स्थान है अर्थात धान की खेती बिहार राज्य में सर्वाधिक होती है| बिहार के ऐसे कई जिले जहा धान का उत्पादन काफी अच्छा होता है| रोहतास जिले में 4105 किलोग्राम प्रति हेक्टर धान की फसल का पैदावार होता है|

गेहूं फसल :-

बिहार में धान की फसल के बाद गेहूं की फसल का दूसरा स्थान है, गेहूं की अच्छी उत्पादन के लिए हल्की दोमट मिट्टी की आवश्यकता होती है| बिहार के मधेपुरा जिले में गेहूं का सबसे ज्यादा उत्पादन दर रहा है, 3800 किलोग्राम प्रति हेक्टर उत्पादन दर रहा|

गन्ना फसल :-

गन्ने की फसल बिहार की एक महत्वपूर्ण नकदी फसल है, यह फसल अधिक वर्षा वाले क्षेत्र में होती है| इसके लिए दोमट मिट्टी उपयुक्त होती है, बिहार के पटना जिला में गन्ने उत्पादन दर काफी अच्छा रहता है|

मक्का फसल :-

मक्के की खेती के लिए आदर जलवायु और बलुई दोमट मिट्टी उपयुक्त माना जाता है| मक्का बिहार की प्रमुख फसलों में से एक है|

बिहार की कृषि

बिहार के कृषि की क्या विशेषताएं?

  • बिहार राज्य की मिट्टी गंगा नदी के भाव क्षेत्र में होने के कारण, कृषि के लिए उपयुक्त और उपजाऊ साबित है|
  • भारत देश के बिहार राज्य में धान की फसल सर्वाधिक होती है|
  • बिहार राज्य कृषि में अर्थव्यवस्था में अपना एक प्रमुख भागीदारी है|
  • कृषि हेतु मैदानी भाग सर्वाधिक उपयुक्त माना जाता है|
  • बिहार राज्य की प्रमुख फसल मुख्यः धान, गेहूं, मक्का, जुट, गन्ना,आलू आदि है|

बिहार में सबसे ज्यादा खेती किसकी होती है?

धान और गेहूँ की फसल बिहार राज्य की प्रमुख फसल है, धान का प्रथम स्थान है| खरीफ फसल वर्षा के मौसम में की जाती है यह फसल बिहार के सभी जिला में उगाई जाती है परंतु सर्वाधिक रोहतास जिले में इसकी पैदावार होती है| रबी सीजन में गेहूँ की फसल सबसे ज्यादा होती है |

बिहार में कौन सी मिट्टी पाई जाती है?

बिहार राज्य में आमतौर पर चिकनी मिट्टी, बाढ़ बहाव की जलोढ़ मिट्टी और दोमट मिट्टी बिहार में पाई जाती है| बिहार राज्य भारत-गंगा के मैदान में स्थित है, जिसके कारण यह मिट्टी प्राकृतिक रूप से उपजाऊ है|

बिहार की कृषि

बिहार में किसान की आय ओर जीवन स्तर ?

प्रदेश की आबादी ओर कृषि क्षेत्र अच्छा होने के कारण, यहाँ का कृषि व्यवसाय अधिक फेला हुआ है | अच्छी उपज होने के बावजूद किसान परिवार आज भी सामान्य जीवन यापन कर रहे है | बिहार किसान का जीवन स्तर सरकार की नीतियों और फसलों के भावों, खेती के तौर-तरीकों पर काफी निर्भर बना हुआ है |

बिहार प्रदेश की अर्थव्यवस्था में कृषि का योगदान ?

जैसा की हमने आपको जानकारी दी की, बिहार राज्य की अर्थव्यवस्था कृषि पर आधारित है| बिहार की 80 % जनसंख्या कृषि पर निर्भर है| पिछले कुछ वर्षो में बिहार की अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर से तेज रही है| बिहार राज्य के जीडीपी दर पर नजर डाले तो, 2019 से 2020 में 12% की वृद्धि हुई है|

बिहार में कुल कितने कृषि प्रदेश हैं?

बिहार में कुल 8 कृषि क्षेत्र है, सुपौल, खगड़िया, सहरस, मधेपुरा अररिया, कटिहार, किशनगंज, नवगछिया आदि इसमें शामिल है|

बिहार में कृषि भूमि उपयोग कितना है?

बिहार में कृषि भूमि उपयोग लगभग 56.03 लाख हेक्टर (60%) भूमि शुद्ध खेती वाले क्षेत्र है और 7% क्षेत्र में वन क्षेत्र है, तथा 4.5% क्षेत्र बंजर और कृषि योग्य नही है|

यह भी जरूर पढ़ें…

दुसरो को भेजे - link share

Leave a Comment