[ इफको खाद लाइसेंस ऑनलाइन 2024 ] जानिए लाइसेंस कैसे ले, इफको खाद मूल्य | IFFCO Khad License

Last Updated on March 3, 2024 by krishisahara

नमस्कार किसान भाइयों और नौजवान युवा साथियों, यदि आप ग्रामीण एव कृषि क्षेत्र में देश की जानी-मानी सहकारी संस्था का इफको खाद फर्टिलाइजर का व्यापार शुरू करना चाहते है, तो आप बिलकुल सही जगह आए हो | इफको फर्टिलाइजर के व्यापार में आप किसानों को विश्वसनीय प्रोडक्ट बेचकर एक अच्छी कमाई कर सकते है | आइए जानते है, इफको खाद लाइसेंस से जुड़ी विस्तृत जानकारी –

इफको-खाद-लाइसेंस

इस लेख में आप जानोगे – इफको खाद लाइसेंस के बारे सम्पूर्ण जानकारी – इफको खाद के लाइसेंस क्या है? इफको खाद लाइसेंस कैसे मिलेगा? इफको खाद लाइसेंस पर हम कौन कौन से प्रोडक्ट सेल कर सकते है ? खुद का फर्टिलाइजर सेंटर कैसे खोले? इफको खाद लाइसेंस के लाभ? इफको खाद लाइसेंस की पात्रता –

इफको खाद के लाइसेंस क्या है?

कृषि क्षेत्र में खाद-उर्वरक बेचने के लिए, दुकानदार या उधमी को खास कर सरकार का प्रमाणित अनुमति की जरूरत पड़ती ही है | बिना प्रमाणपत्र /लाइसेंस के आप इफको का कोई भी प्रोडक्ट सेल नही कर सकते है| इफको खाद के लाइसेंस के लिए इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन/पंजीकृत होकर, अपने क्षेत्र में इफको के उत्पाद बेच सकते है |

खुद का फर्टिलाइजर सेंटर कैसे खोले?

यदि आप खुद का फर्टिलाइजर सेंटर खोलना चाहते है, तो आप बड़ी आसानी से फर्टिलाइजर सेंटर खोल सकते है, इसके लिए आपके पास केवल लाइसेंस होना चाहिए | किसानों में विश्वसनीय फर्टिलाइजर उत्पादों का सेंटर खोलकर महीने का 20 से 50 हजार रुपए की कमाई आसानी से कर सकते है| – इसके लिए फर्टिलाइजर से जुड़ी कंपनी से प्रमाण पत्र लेना होता है |

फर्टिलाइजर सेंटर आपको एक ऐसे क्षेत्र में खोलना है, जहां खेती-किसानी का अच्छा फील्ड हो, कृषि क्षेत्रों में फर्टिलाइजर सेंटर जल्दी से ग्रोथ करेगा |

इफको खाद के लाइसेंस के लिए पात्रता?

  • इफको खाद का लाइसेंस लेने के लिए आप भारत देश के निवासी होने चाहिए|
  • लाइसेंस धारक की उम्र 21 वर्ष से अधिक होना चाहिए|
  • आपके पास सभी आवश्यक दस्तावेज होना चाहिए जैसे की – पैन कार्ड, आधार कार्ड, मूल निवासी का प्रमाण पत्र आदि |
  • इफको खाद का लाइसेंस लेने के लिए आपकी योग्यता बी.एससी (एग्रीकल्चर) या फिर बीएससी ( कैमिस्ट्री) या प्रशिक्षण/ट्रेनिग प्रमाण पत्र होना चाहिए |
  • जहाँ आप इफको खाद का व्यापार शुरू करने वाले है, उस जगह/दुकान/गोदाम के दस्तावेज होना चाहिए |
  • व्यापार से जुड़े सभी कागजात आपके पास होना चाहिए, जैसे की जीएसटी नंबर आदि|
  • फ्रेचाइजी का रिटेल अकाउंट खोलने के लिए आपके पास कंप्यूटर, यूपीएस और प्रिंटर मशीन आदि का होना आवश्यक है |

यह भी जरुर पढ़ें –

इफको खाद के लाइसेंस कैसे मिलेगा?

यदि आप भी इफको खाद का लाइसेंस लेना चाहते है, तो आपको हमारी नीचे दी गई स्टेप्स को फॉलो करना होगा| इस विधि से आप अपना लाइसेंस आसानी से प्राप्त कर सकते है –

  1. लाइसेंस प्राप्त करने के लिए आपको सर्वप्रथम कृषि व किसान कल्याण विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा|
  2. इस वेबसाइट का होम पेज खुलने के बाद आपको यहां पर Sign in कर लेना है|
  3. यहां पर आपको लाइसेंस का फॉर्म भर देना है |
  4. फॉर्म में पूछी गई जानकारी ध्यान से दर्ज करें |
  5. इस फॉर्म में मांगे गए दस्तावेज को स्कैन करें व अपलोड करें |
  6. इसके बाद आपको फॉर्म Review कर लेना है|
  7. अंत में इसको Submit कर देना है |
  8. अधिक जानकारी के लिए, टोल फ्री नंबर 18001031967 से बात कर सकते है |

इफको खाद के लाइसेंस के लाभ क्या है?

  • इफको एक काफी पुरानी और किसान की भरोसेमंद प्रचिलित कंपनी है, इसके उत्पादन को सेल करने में आपको कोई मार्केटिंग करने की आवश्यकता नही होती है |
  • इस कंपनी के सभी प्रोडक्ट आपको समय पर उपलब्ध करवाए जाते है |
  • फर्टिलाइजर सेंटर खोलने पर लोगो को रोजगार प्राप्त होगा, जिससे की लोग आत्मनिर्भर बन सकेगे |
  • यह कंपनी आपके व्यापार को स्थापित करने में हर संभव आपकी मदद करती है |
  • इस कम्पनी के प्रोडक्ट फ्रेंचाइजी से लेकर इसके उत्पादन को सेल करने तक आप अपना नाम और पैसा दोनो आसानी से कमा सकते हो |
  • इफको खाद सेंटर खोलने के बाद आप 20 रुपए से 30 रुपए प्रति बोरी के हिसाब से अपना कमीशन प्राप्त कर सकते है |

इफको खाद के लाइसेंस पर हम कौन-कौन से प्रोडक्ट सेल कर सकते है ?

यदि आपको लाइसेंस मिल जाता है, तो फिर आप कृषि / खेती में उपयोग होने वाली उत्पादों को बेच सकते है | जैसे की इफको खाद, नैनो यूरिया, डीएपी, बीज, कीटनाशक, फसल सुरक्षा उत्पाद, जैव उर्वरक आदि सेल कर सकते है |

इफको खाद कस्टमर केयर नंबर ?

किसान भाई और ग्राहक सेवा केंद्र के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 18001031967 से, सोमवार से शनिवार – सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक बात/जानकारी ले सकते है |

इफको खाद लाइसेंस के लिए आवेदन कहा से करें?

इफको खाद लाइसेंस के लिए आप इस सहकारी संस्था की ऑफिसियल वेबसाइट या इसके कार्यालय पर जाकर आवेदन कर सकते है|

इफको खाद सेंटर से प्रति माह कितना कमाया जा सकता है?

यह आपके क्षेत्र में होने वाली कृषि उत्पादों की सेलिंग पर निर्भर होती है | इफको खाद या फर्टिलाइजर का व्यापार शुरू करके 20 से 50 हजार रुपए प्रति माह आसानी से कमा सकते है |

यह भी जरूर पढ़ें…

दुसरो को भेजे - link share

Leave a Comment

error: Content is protected !!