[ भारतीय कृषि अर्थव्यवस्था का योगदान 2024 ] जानिए भारत में कृषि उत्पादन | Indian Agricultural Economy

Last Updated on February 11, 2024 by krishisahara

भारतीय कृषि अर्थव्यवस्था में कृषि आकड़े | भारत के आर्थिक विकास में कृषि की क्या भूमिका है- भारतीय कृषि की विशेषताएं

वर्तमान समय में कृषि शब्द व्यापक रूप में प्रयुक्त होने लगा है, क्योंकि इसमें केवल खेती-बाड़ी ही नहीं आती बल्कि वन, मछली पालन, पशुपालन, दुग्ध उत्पादन को भी शामिल किया गया है| भारत शुरू से ही एक कृषि प्रधान देश रहा है, और भारतीय अर्थव्यवस्था में कृषि क्षेत्र का महत्वपूर्ण योगदान है | हमारे देश की कृषि Indian economy की जीवन रेखा है, लेकिन वर्तमान समय आकड़ों में कृषि क्षेत्र में काफी गिरावट दिख रही है | देश पर बढ़ती आबादी और महगाई की जिम्मेदारी कृषि व्यवसाय पर टिकती नजर आ रही है |

भारतीय कृषि अर्थव्यवस्था

सरकार, कृषि क्षेत्र में छिपे रोजगार को बढ़ाने और विकसित करने हेतु हर एक प्रयास में जुटी है | आज भी कृषि गरीबी मिटाने में महत्वपूर्ण योगदान निभा रही है, जो अर्थव्यवस्था के लिए + का संकेत है | लगातार दशकों से कृषि में सरकारी सहयता/सपोर्ट और लगातार हो रही गिरावट के बहुत से कारक है |

भारतीय अर्थव्यवस्था में कृषि की भूमिका ?

  1. खाध्य आधारित उधोगो हेतु कच्चा माल व खाद्य सामग्री पैदा करना |
  2. कृषि औजारों एव उर्वरकों की खरीद कर औधोंगिक उत्पादों का उपयोग करना |
  3. औधोंगिक क्षेत्रों को रोजगार उपलब्ध करना |
  4. कृषि उत्पादों का निर्यात करके विदेशी मुद्रा देश में लाना |
  5. देश की बढ़ती हुई बेरोजगारी को कृषि क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ाता है |
  6. बढ़ती हुई देश की आबादी के लिए खाद्य सुरक्षा प्रदान करता है |
  7. कृषि में बहुत बड़ी संख्या में रोजगार देने की संभावना छिपी हुई है |
  8. हर साल बढ़ी मात्रा में कई प्रकार के कृषि जिसों का आयात करता है, साल 2021-22 के दौरान लगभग 154511 करोड़ रूपये का आयत किया गया था |

यह भी पढ़ें –

भारतीय कृषि अर्थव्यवस्था में कृषि आकड़े ?

कृषि का भारतीय अर्थव्यवस्था में योगदान के आकड़ों में लगातार घट रहा है, नजर डालते है –

  1. सन 1950 में देश की GDP में 50% यानि आधा हिस्सा था जो घटकर 2022-23 में 16.91% रह गया है |
  2. भारत में 58.2 प्रतिशत लोग कृषि पर निर्भर और कृषि कार्यों में कार्यरत है, जो लगभाग 21.20 करोड़ ग्रामीण परिवार है |
  3. भारतीय कृषि से संसार की कुल जनसंख्या का 17% जंसख्या का पोषण हो रहा है |
  4. कृषि से लगभग 61% आबादी के लिए प्राथमिक आजीविका के रूप में कार्य करती है |
  5. देश की कुल आय में 25% का योगदान कृषि से ही होती है |
  6. विश्व के कुल फल उत्पादन में भारत का दूसरा स्थान है |
  7. देश के कुल निर्यात में कृषि क्षेत्र का केवल 10% ही है |
  8. भारत के कुल क्षेत्रफल के 51% पर कृषि की जाती है |
  9. 1.26 अरब भारतीय आबादी खाद्य सुरक्षा कृषि पर निर्भर है।
  10. देश कुल सब्जी एव दालों के उत्पादन में दूसरे नंबर पर है |
  11. कुल किसानों का 86% किसानों के पास 2 हेक्टेयर या इससे कम भूमि है |
  12. भारत के मुख्य कृषि उत्पादनों में चावल गेहू, दाले, गन्ने, और कपास जैसे प्रमुख है |
  13. देश काजू का सबसे बड़ा उत्पादक और उपभोक्ता वाला देश है |
  14. देश की कुल भूमि का 66% पर केवल खद्दान फसल और 34% भाग पर व्यापारिक फसलों को बोया जाता है |
  15. भारत हर साल विदेशों से वानस्पतिक तेल, ताज़ा फल, मसाले, काजू, चीनी, मादक पेय आदि कृषि जिंसों का आयात करता है |

भारत में कृषि उत्पादन ?

पिछले 5 वर्षो में कृषि उत्पादन में अच्छी ग्रोथ देखी गई है, जिसमे सरकार की निर्यात नीतियों के सफल आकड़े आ रहे है| वर्ष 2020-21 में 3 लाख 10 हजार 811 करोड़ रूपये की भारतीय अर्थव्यवस्था में आय देखी गई है |

भारत हर साल गेहूं, मोटे अनाज, तिलहन, चावल, दलहन, कपास, मसाले जैसी जिसों का सबसे ज्यादा उत्पादन करता है |

भारतीय कृषि अर्थव्यवस्था से स्थानांतरित हो रही है ?

घटते कृषि क्षेत्र का रकबा, बढती कृषि किसान को कही-ना-कही शहरीकरण की और मोड़ रही है| सरकारी सहयोग और नीतियों के चलते कृषि में पिछले कुछ सालों में मजबूती दिखाई दे रही है भारतीय कृषि अर्थव्यवस्था से स्थानांतरित होने में तेजी से बढ़ता उधोगिक, तकनीकी भी अपनी विशेष भूमिका जता रही है |

भारतीय कृषि अर्थव्यवस्था में कृषि के विफलता का प्रभाव ?

कृषि क्षेत्र भारतीय कृषि अर्थव्यवस्था की महत्वपूर्ण आधारशीला है इसकी सफलता और विफलता का देश की अर्थव्यवस्था पर बहुत प्रभाव पड़ता है |

  • देश की खाद सुरक्षा
  • देश की सामाजिक आय
  • आंतरिक व विदेशी व्यापार
  • यातायात के साधन
  • राष्ट्रीय आय

इन सभी कारकों पर कृषि सीधा प्रभाव डालती है, इसलिए कहा जाता है की मानव जीवन में जो महत्व आत्मा का है, वही महत्व भारत की अर्थव्यवस्था में कृषि का है |

भारत में कृषि भूमि का प्रतिशत क्या है?

भारत के कुल क्षेत्रफल के लगभग 51% भूभाग पर कृषि गतिविधिया सम्पन की जाती है |

भारतीय अर्थव्यवस्था में कृषि का क्या स्थान है?

देश की अर्थव्यवस्था में कृषि का स्थान वापस मजबूत होता दिखाई दे रहा है, वर्तमान में भारतीय अर्थव्यवस्था में कृषि का तीसरा स्थान है, जबकि सेवा क्षेत्र (54% लगभग) प्रथम स्थान पर, दुसरे स्थान पर ओधोगिक सेक्टर (लगभग 31%) और तीसरे स्थान पर कृषि व्यवसाय (लगभग 16.91%) की भूमिका बनी हुई है |

भारतीय अर्थव्यवस्था में कृषि का कितना प्रतिशत योगदान है?

हाल ही में जारी आकड़ों के अनुसार 2022-23 की कुल में कृषि का GDP 16.91% हिस्सा है |
भारत में कृषि विकास PDF
भारत में कृषि विकास PDF 2

यह भी जरूर पढ़ें…

दुसरो को भेजे - link share

Leave a Comment

error: Content is protected !!