[ पतंजलि पशु आहार की कीमत 2024 ] जानिए आहार के फायदे, डीलरशिप, कांटेक्ट नंबर, प्राइस लिस्ट | Patanjali Dugdhamrut Pashu Aahar

Last Updated on February 17, 2024 by krishisahara

आज के समय कम खेती वाले किसान पशुपालन की और ज्यादा आकर्षित हो रहे है, जिसके कई सफल परिणाम भी सामने आ रहे है | पशुपालन अच्छी नगदी आय का मुख्य ग्रामीण एव कृषि व्यवसाय में स्रोत है | बाजार में बढती डेयरी उत्पाद की मांग ने पशुपालन का विकास-सवर्धन किया है| डेयरी उत्पादों की उत्पादकता निर्भर करती है, पशुओं के प्रकार, किस्म, पशुआहार, देखरेख, विकास की तकनीक आदि |

पतंजलि-पशु-आहार

पतंजलि पशु आहार लेकर आया है, पशुओं के लिए विशेष खुराख, जो रखेगी पुरे जीवनकाल में तंदुरस्ती | आइये जानते है, पतंजलि पशु आहार को लेकर सम्पूर्ण जानकारी –

पतंजलि पशु आहार क्या है ?

पतंजलि पशु आहार एक प्रमाणित एव सफल संतुलित पशु आहार उत्पाद है, जो पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड द्वारा बनाया जाता है| इसमें औश्धिय जड़ी-बूटी, मोटे अनाज, जौ, मक्का, सरसों खली, पौष्टिक तत्वों का एक संयुक्त मिश्रण होता है, जो पशुओं के लिए पूर्ण आहार का रूप लेता है| इसमें पशुओं के लिए आवश्यक विटामिन, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट्स, और अन्य पोषक तत्व शामिल होते हैं| इसका उपयोग गाय, भैंस, ऊंट, घोड़े, बकरियां, बैल और अन्य पालतू पशुओं के लिए किया जा सकता है|

Patanjali Pashu Aahar की विशेषताए ?

  • बिना खाद केमिकल दवाईयों से निर्मित, यूरिया रहित पशु आहार
  • पशुओं के लिए जरुरी पोषणयुक्त तत्वों के साथ साथ अन्य आवश्यक खनिज लवण भी
  • विभिन्न प्रकार के विटामिन्स से युक्त
  • जड़ी बूटियों से भरपूर
  • यह संतुलित पशु आहार पूर्णतः शाकाहारी और वैज्ञानिक विधि से बनाया गया है |

पतंजलि पशु आहार के प्रकार ?

बाजार में यह संतुलित आहार मुख्यत तीन ब्रांड/प्रकार में आता है –

  1. पतंजलि दुग्धामृत सिल्वर
  2. पतंजलि दुग्धामृत गोल्ड
  3. पतंजलि दुग्धामृत डायमंड

1 – पतंजलि दुग्धामृत सिल्वर/ सिल्वर प्लस –

इस आहार को 10-12 लीटर से अधिक दूध देने वाले पशुओं के लिए उत्तम माना गया है | सिल्वर दुग्धामृत पशु आहार यूरिया रहित आता है, जो पशु को कई बीमारियों से बचाता है | पशुओं को खिलाने पर दूध देने की क्षमता को निरंतर बनाये रखता है | चिलिटेड मिनरल एंव अन्य आवश्यक मिनरल, विभिन्न प्रकार के विटामिन्स, सुपाच्य प्रोटीन एंव बाईपास प्रोटीन, विभिन्न प्रकार की जड़ी बूटियों से युक्त बनाया जाता है |

लाभ, फायदे एव उपयोग कैसें करें ?

  • दूध उत्पादन में वृद्धि, दुग्ध की वसा व् एस एन एफ को बढ़ता है|
  • जड़ी बूटियों के होने से पशु स्वस्थ एव दूध गुणकारी होता है |
  • पशु की निरोगी एव रोगमुक्त बनाता है |
  • पतंजलि दुग्धामृत सिल्वर आहार पशुओ की पाचन शक्ति बढ़ाता है|
  • जरुरी विटामिन जैसे – A, D3, E12, और B दूध बढ़ाने में एंव शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है|
  • माइक्रो मिनरल्स प्रजनन शक्ति में बढ़ोत्तरी करते है, प्रति वर्ष एक बछिया को पाने के लक्ष्य को पाने में मदद करते है|

दुधारू पशुओं को 500 ग्राम / लिटर यानी 10 लिटर दूध देने वाली गाय/भैंस को 4 से 5 किलोग्राम आहार जरुर देना चाहिए | सामान्य दिनों में पशु स्वास्थ्य हेतु 1 से 2 kg/दिन देना चाहिए |

यह भी पढ़ें –

2 – पतंजलि दुग्धामृत गोल्ड

पतंजलि दुग्धामृत गोल्ड 10 से 12 लीटर से अधिक दूध देने वाले पशुओं के लिए सर्वोतम माना जाता है | पशुओं की पाचन क्षमता एव एमिनो एसिड का सही संतुलन बनाये रखता है | बाय पास फैट और बाय पास प्रोटीन से युक्त है |

लाभ, फायदे एव उपयोग कैसें करें ?

  • गुणकारी दुग्ध उत्पादन हेतु सम्पूर्ण आयुर्वेदिक औषधियों का मिश्रण |
  • पशुओं में दुग्ध देने की क्षमता को लम्बे समय तक बनाये रखने में मदद करता है, पाचन शक्ति बढ़ाता है|
  • प्रतिवर्ष प्रजनन क्रिया को व्यवस्थित करते हुए समय पर गर्मी आने में मददगार एंव अच्छा स्वास्थय बनाता है|

उपयोग करने की विधि

गाय या भैंस को स्वस्थ रख रखाव हेतु 1.5-2 किग्रा० प्रति/दिन 2-2.5 किग्रा०/दिन| दुग्ध देने की अवस्था में 500 ग्राम/लीटर दुग्ध के हिसाब से देना चाहिए |

3 – पतंजलि दुग्धामृत डायमंड –

पतंजलि दुग्धामृत डायमंड विशेषता 20 लीटर से अधिक दूध देने वाले पशुओं के लिए अच्छा माना गया है |

  • “डायमंड दुग्धामृत” पशु आहार यूरिया रहित बनाया जाता है|
  • अधिक दूध देने वाले पशुओं के लिए बहुत ही ऊर्जायुक्त साबित |
  • सुपाच्य प्रोटीन एंव एमिनो अम्ल का सही संतुलन बनाये रखता है |
  • उचित मात्रा में बाय पास फैट और बाय पास प्रोटीन युक्त |
  • दुग्ध उत्पादन हेतु विशेष आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों का उपयोग |
  • प्रजनन क्षमता एव गर्भधारण में मुख्यत लाभकारी |
  • उचित मात्रा में खिलाने से अतिरिक्त कैल्शियम देंने की आवश्यकता नहीं पड़ती है |

उपयोग करने की विधि

गाय या भैंस दुधारू अवस्था में 500 ग्राम/ लिटर के अनुसार देना चाहिए | सामान्य अवस्था में स्वास्थ्य हेतु 1 या 2 kg प्रति दिन देना चाहिए |

पतंजलि पशु आहार के फायदे क्या-क्या है ?

यह आहार विशेष तकनीक से तैयार किया जाता है, जो पशुओ के लिए सभी प्रकार के पोषक तत्वों की पूर्ति करता है –

  • पतंजलि पशु आहार में उच्च-गुणवत्ता के अनाज, दाल और अन्य पोषक तत्व होते हैं, जो पशुओं को समग्र पोषण प्रदान करते हैं|
  • उत्तम सेहत – पतंजलि पशु आहार में जैविक तत्व और विटामिन शामिल होते हैं, जो पशुओं के लिए उत्तम सेहत और रोगों से संरक्षण प्रदान करते हैं|
  • महंगे अनाज की जगह सस्ते विकल्प – पतंजलि पशु आहार में अन्य विकल्पों की तुलना में सस्ता होता है| इसलिए, इसका उपयोग करना उत्पादकों को उचित मूल्य पर अनाज खिलाने के बजाय महंगे अनाज के साथ पशुओं को समग्र पोषण प्रदान करने का एक सस्ता विकल्प हो सकता है|
  • उत्पादकों की आय का बढ़ावा – पतंजलि पशु आहार का उपयोग करने से, उत्पादकों की आय में बढ़ोतरी हो सकती है| क्योंकि सस्ता पशु आहार उपयोग करने से, उत्पादकों को महंगे अनाज खरीदने की जरूरत नहीं होती है, जो उनकी खर्च कम करता है |

पतंजलि पशु आहार प्राइस लिस्ट ?

पतंजलि पशु आहार की प्राइस लिस्ट निम्नलिखित है-

आहार के प्रकार/ब्रांडकीमत रु/बैग
पतंजलि दुग्धामृत सिल्वर 50 kg1200रु /बैग के आस-पास
पतंजलि दुग्धामृत गोल्ड 50 kg1600 से 2000रु /बैग के आस-पास
पतंजलि दुग्धामृत डायमंड 50 kg
कीमते अनुमानित है – आपके क्षेत्र में अलग भी हो सकती है |

पतंजलि पशु आहार डीलरशिप कैसे लेवे ?

पतंजलि पशु आहार डीलरशिप प्राप्त करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन किया जाना चाहिए : –

आवेदन करें – आपको पतंजलि के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डीलरशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा| आवेदन प्रक्रिया में आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम, पता, आय-व्यव विवरण, व्यवसाय के बारे में बताना होगा|

दस्तावेज जमा करें – आवेदन के साथ ही आपको अपने व्यवसाय के दस्तावेज भी जमा करने होंगे जैसे कि व्यवसाय का पंजीकरण प्रमाण पत्र, व्यवसाय के उद्देश्य और विवरण, आवेदक का बैंक खाता आदि|

इंटरव्यू- आवेदन स्वीकृत होने के बाद, आपको इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा| इंटरव्यू के दौरान आपको अपने व्यवसाय के बारे में बताना होगा और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि आप पतंजलि के उत्पादों को बेहतरीन ढंग से बेच सकते हैं|

पतंजलि दुग्धामृत पशु आहार Price ?

आपके क्षेत्र के बाजार एव मांग, ब्रांड के आनुसार अलग-अलग हो सकती है – आज की ऑनलाइन कीमते देखने के लिए – पतंजलि दुग्धामृत पशु आहार Price लिस्ट

पतंजलि पशु आहार कांटेक्ट नंबर ?

पतंजलि पशु आहार के लिए आप इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं –
पतंजलि के टोल फ्री नंबर: 1800-1804-108 और 1800-1804-102
पतंजलि के ग्राहक सेवा नंबर: +91-1334-240008
पतंजलि के व्यवसायिक सम्पर्क नंबर: +91-1334-244107, +91-1334-244107, +91-1334-240008
आप इन नंबरों पर कॉल करके अपने प्रश्नों या समस्याओं को हल करने के लिए पतंजलि के संबंधित टीम से बात कर सकते हैं|

यह भी जरुर पढ़ें –

दुसरो को भेजे - link share

Leave a Comment

error: Content is protected !!