Last Updated on June 2, 2023 by krishi sahara
आज के समय कृषि की कई उन्नत तकनीक ने कृषि विकास में खूब योगदान दिया है, नर्सरी ग्रो बैग के माध्यम से अच्छी क्वालिटी में फलदार, फूलदार, कीमती पेड़-पौधे तैयार किए जाते है | बागवानी पेड़-पौधे हो या अधिक सालों तक चलने वाले पेड़ों को शुरुआत में नर्सरी ग्रो बैग में एक-दो साल तक तैयार करना चाहिए | नर्सरी का पौधा पूरी तरह से स्वस्थ पौधा रहता है और इसकी ग्रोथ भी जल्दी होती है| वर्तमान समय में शहरों में लोग घर की छोटे बगीचे-बागवानी के लिए भी ग्रो बैग का इस्तेमाल कर रहे है|
![[ नर्सरी ग्रो बैग क्या है 2023 ] जानें नर्सरी बैग साइज़, कीमत, प्लास्टिक बैग में पौधे तैयार करने का तरीका, घर पर ग्रो बैग कैसे बनाएं - Nursery Bag For Plants 1 नर्सरी-ग्रो-बैग-क्या-है](http://krishisahara.com/wp-content/uploads/2023/01/%E0%A4%A8%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B8%E0%A4%B0%E0%A5%80-%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%8B-%E0%A4%AC%E0%A5%88%E0%A4%97-%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%BE-%E0%A4%B9%E0%A5%88.jpeg)
यह लेख आपके लिए बहुत ही खास होने वाला है, क्योंकि इस लेख में हम आपको नर्सरी ग्रो बैग से जुड़ी कई जानकारी मिलेगी, जैसे की नर्सरी ग्रो बैग क्या है? ग्रो बैग्स प्राइस? ग्रो बैग्स फॉर प्लांट्स कहाँ से खरीदें? ग्रो बैग में फलों की नर्सरी पौधे कैसें तैयार करें? नर्सरी बैग में पौधे तैयार करने के फायदें? घर पर ग्रो बैग बनाने का तरीका –
नर्सरी ग्रो बैग क्या है ?
पेड़ या पौधे तैयार करने की उच्च कृषि तकनीक वाला प्लास्टिक, पोलिस्टर, सूती कपड़े आदि से तैयार बैग होते है | इन ग्रो बैग का साइज़ पेड़ों/बीजों के अनुसार अलग-अलग होता है | अधिक उम्र वाले पेड़ों की नर्सरी के बैग, लंबे समय तक प्लास्टिक विश्वसनीय तथा उच्च शक्ति वाले बैग होते है | इन बैग में फल, फूल, बागवानी, सब्जियां आदि पौधे को तैयार किए जा सकते है| नर्सरी ग्रो बैग विधि से पौधे को अच्छी मिट्टी, वातावरण, छाया-धूप, खाद-उर्वरक, सिंचाई, ग्राफ्टिंग आदि सावधानी और आसानी से की जा सकती है |
नर्सरी बैग में पौधे तैयार करने के फायदें ?
- एक ही जगह पर अधिक संख्या में अच्छी गुणवता की पौध तैयार करने की उच्च कृषि तकनीक साबित है |
- अत्यधिक गर्मी भी पौधे पर प्रतिकूल प्रभाव नही डालती है, इस विधि में सभी प्रकार के वातावरण समस्या से पौधों को बचाया जा सकता है |
- नर्सरी ग्रो बैग में जल निकासी भी समस्या नही होती है, नर्सरी ग्रो बैग पानी की अधिकता को रोकता है |
- ग्रो बैग से सभी प्रकार के पेड़ पौधे तैयार किए जा सकते है |
- नर्सरी ग्रो बैग विधि से तैयार पौधा स्वस्थ और कम समय में ही रोंग-कीट से बचाया जा सकता है |
- इस तरह से तैयार पौधे का खेतों में जमाव, विकास तथा ग्रोथ भी जल्दी होता है |
- सभी प्रकार के पौधों की गराफ्टिंग नर्सरी बैग में ही की जाती है |
नर्सरी प्लास्टिक बैग साइज़ (Nursery Poly Bags Size Chart) ?
छोटी साइज के नर्सरी ग्रो बैग 6×6 इंच से शुरू होता है तथा इसका आकार गोल आकार का होता है, आयताकार तथा वर्गाकार हो सकता है| नर्सरी प्लास्टिक बैग का माप कुछ इस प्रकार से है – लंबाई x चौड़ाई x ऊंचाई | इसकी साइज पौधे की आवश्यकता अनुसार चयन करके खरीद या बना सकते है |
ग्रो बैग्स प्राइस ?
ऑनलाइन प्रोडक्ट खरीदने के लिए आपके पास कई विकल्प मौजूद है, जहाँ नर्सरी के लिए कई प्रोडक्ट खरीद सकते है| ऑनलाइन स्टोर आपको किफायती दामों में अनेक वेराइटी तथा आकार के ग्रो बैग उपलब्ध कराता है| यदि हम ग्रो बैग्स की कीमत की बात करे तो, इसकी कीमत छोटे बैग 1 रु/बैग से लेकर बड़े पेड़ों वाले बैग 200 रु/बैग में मिल जाते है |
ग्रो बैग्स फॉर प्लांट्स कहाँ से खरीदें ?
ग्रो बैग्स पौधे आप अपनी नजदीकी नर्सरी से भी खरीद सकते है, ऑर्गेनिक स्टोर से भी आप ग्रो बैग्स ऑनलाइन माध्यम से खरीद सकते है| ऑनलाइन माध्यम से आप अपने प्रोडक्ट की डिसपेचिंग से लेकर डिलिवरी समय तक की जानकारी आप अपने मोबाइल से आसानी से प्राप्त कर सकते है |
घर पर ग्रो बैग बनाने का तरीका ?
यदि आप घर पर ही ग्रो बैग बनाना चाहते है, आपको दी गई टिप्स को फॉलो करना होगा| इस विधि से आप आसानी से ग्रो बैग बना सकते है –
- जुट या सूती कपड़ों के ग्रो बैग बनाने से पहले आपको बोरी के नीचे वाले बंद भाग को काट देना है |
- आपको अपने आवश्यकता अनुसार ग्रो बैग की लंबाई/चोड़ाई/ऊंचाई निर्धारित कर लेनी है और बचे हुए भाग को काट देना है |
- अब आपको बोरी के बीच से जुड़े भाग को काट देना है, काटने से आपके पास बोरी के दो हिस्से हो जाएंगे |
- दोनो हिस्सो में से एक हिस्से से नीचे का गोल बेस तैयार कर देना है |
- अब आपको गोल बेस तथा बोरी के ऊपरी भाग को सीलेंड्रिकल रखकर अटैच कर देना है |
- अंत में आपको ग्रो बैग के निचले हिस्से पर छोटे-छोटे छेद कर देना है |
ग्रो बैग में फलों की नर्सरी पौधे कैसें तैयार करें ?
- पौधे के अनुसार ग्रो बैग की साइज का चयन करें |
- उथली तथा कोमल जड़ वाले पौधे ग्रो बैग में उगाने के लिए आदर्श होते है |
- पौधे उगाने के लिए ग्रो बैग को मिट्टी से तैयार कर लेना है |
- इसके बाद आपको ग्रो बैग में 1 से 2 इंच गहराई में बीजों को लगा देना है |
- छायादार स्थान, दिन की 4 से 5 घण्टे की हल्की धूपदार वातावरण देना चाहिए |
- नियमित सिंचाई और खाद बीज देना, पौधे में रोंग-कीट का देखरेख करते रहना चाहिए |
- ग्रो बैग में पौधे कम से कम 4 महीने से लेकर अधिकतम 2 साल तक तैयार करना चाहिए |
- आपकी जानकारी के लिए बता दे की, ग्रो बैग में लगभग सभी प्रकार पौधे, सब्जियां और फूल वाले पौधे को आसानी से तैयार किया जा सकता है |
Nursery Plant Bags में कौन-कौन से पौधे तैयार किए जा सकते है ?
पौध तैयार करने की इस विधि से ग्रो बैग में कई तरह के पौधे को तैयार कर सकते है, जिसमें फल, फूल, बागवानी, छायादार, सजावटी, लता, औषधीय-हर्बल पौध, विदेशी प्रजातियों के कीमती पौध, गुणवता वाली सब्जियों के पौधे आदि है|
नर्सरी ग्रो बैग का चयन और पौध तैयारी में प्रमुख सावधानियाँ ?
ग्रो बैग की साइज का विशेष ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि अच्छी देखरेख और सावधानी से तैयार पौधा अच्छी वेरायटी में और अच्छा उत्पादन क्षमता का तैयार होता है –
- बैग चयन में पौधा कितने साल तक तैयार होगा, उसके अनुसार बैग में जड़ों, लंबाई, मजबूती के अनुसार चयन करना है |
- प्रत्येक बैग में एक ही बीज यानि एक ही पौधा लगाना चाहिए |
- मिट्टी का चुनाव और जैविक खाद से बैग भरा जाना चाहिए |
- वातावरण के अनुसार धूप-छायादार स्थान का चयन करना चाहिए |
- सिंचाई नियमित और कम-अधिक होने से बचे |
- यदि गर्मी के समय में, पौधे को लंबे समय तक धूप में न रखे |
- हर महीने में नियमित पौधे और बैगों में खरपतवार और खाद का विशेष ध्यान रखे |
- पौधे की गुणवता में सुधार के लिए खाद-उर्वरक, निराई-गुड़ाई, कटाई-छटाई, ग्राफटिंग करते रहना चाहिए |
पौधे तैयार करने से पहले नर्सरी ग्रो बैग का चुनाव करना बहुत जरूरी है, आपको पौधे की आयु, आकार, प्रकार, तैयारी के समय, पौधों की संख्या आदि पर निर्भर करता है |
Nursery Bags at Best Price in India ?
ग्रो बैग्स की कीमत की बात करें तो, इसकी कीमत छोटे प्लास्टिक बैग 1 रु/बैग से लेकर बड़े पेड़ों वाले बैग 200 रु/बैग में मिल जाते है | अधिक जाने – Grow Bag wholesale Price
यह भी जरूर पढ़ें…